You are currently viewing सैनिकों के सम्मान में 101 दीये प्रज्वलित किए गए

सैनिकों के सम्मान में 101 दीये प्रज्वलित किए गए

रांची; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दीपावली के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा 101 दीये प्रज्वलित किए गए। रांची के सेल सिटी, स्वामी विवेकानंद प्रागंण में यह कार्यक्रम किया गया जिसमें आह्वान किया गया कि देश की सुरक्षा एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए हमें सैनिकों के साथ खड़ा होना होगा।

भारत विकास परिषद के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन ग्रामीण विकास गिरीश प्रसाद सिंह ने कहा कि जब चीन ने भारत पर हमला किया था तब भारतीय सेना की स्थिति ठीक नहीं थी। उस समय परिषद् ने अनुभव किया कि देश की एकता व अखंडता के लिए सभ्य समाज को एक मंच पर आना अति आवश्यक है। लगातार इसके लिए प्रयास जारी है। इस मौके पर सीएमपीडीआइ के पूर्व महाप्रबंधक एवं शाखा सचिव ई जी के शर्मा ने कहा कि आज हमारे युवा देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में पीछे नहीं हैं।

आज उनका बलिदान भारत माता को विश्व पटल पर सुशोभित कर रही है साथ ही पूरे देश में हमारे युवा अपने देश के लिए कुछ करने की ईच्छा रखते हैं। इस अवसर पर एनडीए (नेशनल डिफेंस एकैडमी) में नव चयनित श्रीयांश दीप के माता-पिता को साल ओढ़ाकर व भारत को जानो पुस्तक समर्पित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गीत ,भारत माता व विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया और समापन राष्ट्र गान से किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता बिद, नगेंद्र, अनिल, केशरी, बिनोद, मनोज सहित कई लोग उपस्थित थे।

दैनिक जागरण : 16 November 2020