You are currently viewing विकलांगता कैंप में 152 मरीजों ने अपनी जांच करवाई

विकलांगता कैंप में 152 मरीजों ने अपनी जांच करवाई

फाजिल्का: समाजसेवा में अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद द्वारा भारत विकास परिषद चेरिटेबल ट्रस्ट पंजाब लुधियाना के सहयोग से आज स्थानीय दुर्ग्याना मंदिर के प्रांगण में एक विकलांगता कैंप का आयोजन किया गया।

प्रेस सचिव सुनील कक्कड़ ने बताया कि इस कैंप में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से दिव्यांग नागरिकों को बनावटी अंग, ट्राइसाइकिल, वहील चेयर, वैसाखी, वॉकर, स्टिक, ऊंचा सुनने वाली मशीन के लिए जांच की गई।

इस कैंप में लुधियाना से आई हुए टीम द्वारा जरूरतमंदों की जांच की और पंजीकरण किया गया। जो मरीज योग्य पाए गए हैं उनको भारत विकास परिषद द्वारा 20/03/23 को लगने वाले कैंप में परिषद द्वारा बनावटी अंग वितरित किए जाएंगे।

इस कैंप में 152 मरीजों ने अपनी जांच करवाई। इस कैंप में अध्यक्ष शाम पेडीवाल की अध्यक्षता में परिषद के सदस्यों ने अपना सहयोग दिया। ई एंड टी स्पेशलिस्ट स्थानीय सरकारी अस्पताल में नियुक्त डाक्टर आशिमा सेठी ने अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान की। प्रकल्प प्रभारी विक्टर छाबड़ा, डा. कुणाल कीर्ति मलिक, सतिंदर पुपनेजा प्रकल्प प्रभारी रहे।

इस प्रकल्प में परिषद सदस्य श्रीनिवास बिहानी, राजन सिंगला, सुरेश कसरीजा, रमेश चुचरा, विजय गुगलानी, अशोक सुधा, राजेश गुंबर, विपिन गोयल, राजकुमार, सौरभ पेड़िवाल, सतपाल मोहला, नवदीप आहूजा, सुनील सेठी, रविन्द्र लूना, भारत भूषण गर्ग, राकेश ठकराल, शशिकांत, परवीन शर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Dainik Bhaskar:16 February 2023