You are currently viewing आगरा में 450 महिलाओं ने कराई खून की जांच

आगरा में 450 महिलाओं ने कराई खून की जांच

आगरा में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से शुक्रवार को शाहगंज में मेडिकल कैंप लगाया गया।450 महिलाओं ने कैंप का लाभ लिया। हिमोग्लोबिन और मीनोपॉज की जांच के बाद उन्हें नैपकिन पैड भी वितरित किए गए। मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा इस प्रकार के आयोजन कराते रहना चाहिए। वास्तव में इन बस्तियों के लोगों की कोई सुध नहीं ले पाता है। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा जैसी शाखाएं ही ऐसे कैंप लगाकर इन महिलाओं के स्वास्थ्य की ख्याल रखती हैं। संरक्षक केशवदत्त गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद संस्कार शाखा विगत 40 वर्षों से आगरा में सेवा कर कार्य कर रही है। डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि उनकी पैथोलौजी की ओर से इस तरह के कार्यक्रम के लिए सदैव सहयोग मिलता रहेगा। संस्था इसी प्रकार जनसेवा करती रहे, वे उनका साथ देंगे।

ब्लड जांच के बाद कार्यक्रम में महिलाओं को भोजन भी कराया गया। इस मौके पर संस्कार शाखा के मुख्य अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई, पार्षद रेनू गुप्ता, महिला संयोजिका रश्मि गोयल, सारिका अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक सीमा अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, यूडी शर्मा, केके भगत, संतोष अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव जतिन अग्रवाल ने किया। कोषाध्यक्ष अभिषेक गोयल और राजीव अग्रवाल ने व्यवस्थाओं को संभाला।

Dainik Bhaskar: 17 June 2023