You are currently viewing 65 जरूतमंद लोगों के कृत्रिम अंग, ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर दी गई

65 जरूतमंद लोगों के कृत्रिम अंग, ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर दी गई

मोगा : भारत विकास परिषद की मोगा इकाई ने समाज सेवी कार्य के तहत शहीदी पार्क में भारत सरकार की समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय योजना के तहत दिव्यांग सहायता कैंप प्रधान रमेश सिंगला, सचिव प्रेम सिगल की अगुवाई में किया गया।

इस कैंप में भारत विकास परिषद दिव्यांग सहायता लुधियाना की टीम द्वारा मरी•ाों को कृत्रिम अंग लगाए गए। कैंप का आरंभ जिला समाजिक सुरक्षा अफसर राज किरण कौर ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व ज्योति प्रचंड की। राज किरण कौर ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस कैंप में 65 जरूतमंद लोगों के कृत्रिम अंग, ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, तथा ऊंचा सुनने की मशीनें दी गई। अध्यक्ष रमेश सिंगला, सचिव प्रेम सिगल, प्रकल्प प्रमुख रघुबीर गर्ग ने बताया कि 20 दिसंबर को लोगों का चेकअप किया गया था। जिस तहत रविवार को 27 लोगों को ट्राइसाइकिल, 11 को कानों की मशीने, 20 को कृत्रिम अंग, 7 को व्हीलचेयर दी गई। राष्ट्रीय संगठन सचिव डा. राजेश पुरी, क्षेत्रीय सचिव सेवा सुनील जैन ने बताया कि भारत वर्ष में 14 विकलांग सहायता केंद्र कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया की भारत विकास परिषद की देशभर में1350 शाखाएं है। जिनके द्वारा सेवा के कार्य किए जाते हैं। जिस तहत संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा समर्पण के तहत समाज सेवा के कार्य किए जा रहे है। इस अवसर पर प्रधान रमेश सिंगला, सचिव प्रेम सिगल, प्रोजेक्ट इंचार्ज रघुवीर गर्ग, राजेश गुप्ता, डा. राजेश पुरी, एसके जैन, डा. राकेश गोयल, सुरिदर अग्रवाल, मदन बांसल, जय दीप कटारिया, जयसवाल, अजय गुप्ता, डा. आनंद प्रकाश तिवारी, कुलदीप कुमार, राम केवल आदि मौजूद थे।

दैनिक जागरण : 10 Janury 2021