मध्य भारत पश्चिम प्रांत की प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता संपन्न

उज्जैन। मध्य भारत पश्चिम प्रांत की प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता महाकाल शाखा उज्जैन के आतिथ्य में माधव सेवा न्यास परिसर में संपन्न हुई। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में प्रांत की विभिन्न शाखाओं से 9 टीमों के करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिजनल अतिरिक्त महासचिव प्रदीप अग्रवाल, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीजनल महासचिव सुनिल कोठारी, रीजनल सचिव सुनील सिंहल, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश कुमार पांडे, डॉ सुनील कुमार खत्री प्रेसिडेंट ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज, डॉक्टर सतविंदर कौर सलूजा थे तथा केंद्रीय पर्यवेक्षक के रुप में हेमंत मोदी रीजनल सचिव (संस्कार) उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम से हुआ। स्वागत उद्बोधन प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा ने दिया। प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी प्रान्तीय प्रकल्प संयोजिका नीला टकसाली ने दी। अतिथि उद्बोधन मे अध्यक्षता कर रहे प्रदीप अग्रवाल द्वारा देश में विभिन्न शाखाओं मे राष्ट्रीयता से ओत प्रोत देश भक्ति से होने वाले राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता की सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। केन्द्रीय पर्यवेक्षक हेमन्त मोदी द्वारा सस्कांर प्रकल्प पर महत्वपूर्ण प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया। सभी अतिथियों द्वारा देश भक्ति गीतों पर आयोजित प्रतियोगिता की सराहना करते हुए विजेता टीम को बधाई दी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली समस्त टीमों ने हिंदी व संस्कृत में देशभक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत किए जिसमें प्रथम स्थान भारत विकास परिषद शाखा देवास से किंग जॉर्ज विद्यालय, द्वितीय स्थान भारत विकास परिषद शाखा हरसिद्धि उज्जैन से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय व तृतीय स्थान भारत विकास परिषद शाखा महाकाल उज्जैन से अक्षत इंटरनेशनल विद्यालय विजेता रहे। तीनो विजेता टीम को ट्रॉफ़ी, प्रशस्ति पत्र व सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। अन्य सभी टीमों को सहभागिता ट्राफ़ी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। प्रथम विजेता टीम आगामी माह में ग्वालियर में होने वाली रीजनल प्रतियोगिता में मध्य भारत पश्चिम प्रांत का प्रतिनिधित्व करेगी। आभार प्रांतीय महासचिव घनश्याम पोरवाल ने व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन मोहन सिंह हिगोले व पुजा भुजाडे द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रान्तीय संरक्षक ईश्वर एच पटेल, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, प्रान्तीय संगठन मंत्री दिनेश मुजावदिया, प्रान्तीय संस्कार प्रमुख पुजा चितोडा, प्रान्तीय समन्वय प्रमुख प्रकाश चित्तोडा, प्रान्तीय शाखा विस्तारक अनिल अग्रवाल , प्रान्तीय सम्पर्क प्रमुख अशोक मंगल, प्रान्तीय कार्यशाला प्रमुख पराग काबरा , प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र सोनी, प्रान्तीय समग्र ग्राम विकास ओ पी गर्ग, भगवान शर्मा, प्रान्तीय स्वास्थ प्रमुख डॉ आर एस दानगढ, प्रान्तीय सह महिला प्रमुख आशु नागर, लता अग्रवाल, विनिता वाघे, डा स्मिता करंजवाकरल, अध्यक्ष राजेन्द्र मुजावदिया, संजय शाह, डॉ संजय पंजाबी, हेमन्त पाटीदार गरोठ, कन्हैया लाल पटेल, सुरेश डसानिया देवास, महाकाल शाखा महिला संकाय से गोपी राजवानी, यशी सिंह, गीता अग्रवाल, सुमित्रा सोनी, रजनी सेठिया, हर्षा शाह, रविन्द्र मुले, पंकज घटिया, अमित घरिया, सुभाष सोनी, दीपक राजवानी एवं महाकाल शाखा के अध्यक्ष सुधीर सिंह तोमर, सचिव अशोक राजवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपरोक्त जानकारी मध्य भारत पश्चिम प्रांत के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।