You are currently viewing तुलसी, सैनेटरी पैड व मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया

तुलसी, सैनेटरी पैड व मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया

घरौंडा : समाजिक संस्था भारत विकास परिषद शाखा घरौंडा ने संस्कृति पखवाड़े के तहत सनातन धर्म मंदिर में तुलसी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को तुलसी का पौधा भेंट किया और उसके चिकित्सीय महत्व से भी परिचित करवाया। इसके अतिरिक्त संस्था की महिला पदाधिकारियों ने बरसत के रेन बसेरा में महिला सफाई कर्मचारियों को सैनेटरी पैड व मास्क वितरित किए। संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र राणा ने शुक्रवार को बताया कि तुलसी का पौधा हर घर में होना चाहिए। जहां इसका आध्यात्मिक महत्व है वहीं चिकित्सीय महत्व भी है। इसके अलावा महिला पदाधिकारियों ने महिला सफाई कर्मचारियों को सैनेटरी पैड व मास्क भी वितरित किए है। साथ ही उन्हें कोरोना से बचने के तरीकों से अवगत करवाया।

इस मौके पर अंजू धीमान, अरुण धीमान, संजय सचदेवा, कपिल गुप्ता, धीरज भाटिया, विक्रांत राणा, राजेश जैन, चांद पहल, सनी बजाज, विनोद बंसल, अजय गुप्ता, राजिदर गुप्ता, सुभाष गर्ग, अंजली गुप्ता, कीर्ति सचदेवा व अन्य मौजूद रहे।

दैनिक जागरण : 22 August 2020