अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता: 2021-22

सम्पूर्ण देश में करोना के कारण शारीरिक रूप से कार्यक्रम कराने में लगभग सभी शाखाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा परन्तु संस्कार टोली के अथक प्रयास एवं सभी शाखा, प्रान्त तथा क्षेत्रीय व् राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अथक प्रयास से भारत को जानो पूर्णतः अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में विजयी रहा |

सभी 10 रीजन में विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता गूगल फॉर्म के माध्यम से संपन्न हुई | शाखा स्तर एवं प्रान्त स्तर की प्रतियोगिता संस्कार टोली के द्वारा बनाये गए एप्प एवं पारम्परिक तरीके से संपन्न हुई |

अत्यधिक करोना प्रभावित होने के  कारण क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता 3 क्षेत्रों में ऑनलाइन के माध्यम से भारत को जानो टोली ने करवाई एवं 7 क्षेत्रों में पारम्परिक तरीके से संपन्न हुई | इस वर्ष हमारे द्वारा बनाये गए एप्प के माध्यम से सम्पूर्ण देश में भरपूर उपयोग हुआ एवं 50428 विद्यार्थीयों ने ऑनलाइन के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया , जो की 6 प्रान्त, 15 शाखाओं एवं 4 रीजन ने इस का प्रयोग किया |

अखिल स्तरीय स्तर की भारत को जानो प्रतियोगिता 22 एवं 23 जनवरी 2022 को NCR-2 क्षेत्र के ब्रह्मव्रत प्रान्त के आतिथ्य में कानपूर में होना निश्चित  हुआ था परन्तु पुनः करोना ने सम्पूर्ण देश में अपने प्रभाव को तेज कर दिया जिसके परिणाम स्वरुप यह प्रतियोगिता 26 एवं 27 फरवरी को ऑनलाइन के माध्यम से आयोजित की गयी | 26 फरवरी को अपराह्न 3.30 बजे ऑनलाइन के माध्यम से संपन्न हुई जिसमे सभी 10 रीजन से 80 कनिष्ठ वर्ग एवं 80 बरिष्ठ वर्ग से प्रतिभागियों सम्मलित हुए | प्रतियोगिता के माध्यम से 6 कनिष्ठ वर्ग एवं 6 बरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों का चयन किया गया जो की फाइनल के द्वितीय चरण में सम्मलित हुए | सम्पूर्ण कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव को समर्पित था एवं पुरे कार्यक्रम की रूप रेखा बेआजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित था |

सम्पूर्ण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ज़ूम, यट्यूब एवम् फेसबुक के माध्यम से किया गया | 9062 लोगों ने फेसबुक एवं 11587 लोगों ने यट्यूब के माध्यम से एवं 356 लोगों ने ज़ूम के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा |

26.02.2022: उदघाटन सत्र का सांचालनः श्री मुकेश जैन, राष्ट्रीय सांयुक्त महामंत्री NCR-2 , स्वागत श्री डा आर बी श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-NCR-2, प्रतियोगिता का स्वरुप , नियम व रिपोर्ट : श्री दीपक रूइया राष्ट्रीय मंत्री-BKJ, कार्यक्रम अध्यक्ष : श्री श्याम शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री, एवं धन्यवाद ज्ञापन : श्री अशोक त्रिपाठी , प्रा० महासचिव आतिथ्य प्रान्त, धन्यवाद ज्ञापन : श्रीमती ममता जैन, सदस्य, राष्ट्रीय  संस्कार प्रकल्प द्वारा किया गया |

27.02.2022: सत्र का संचालन श्री मुकेश जैन, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री NCR-2 , स्वागत श्री सुरेश श्रीवास्तव , कार्य क्रम सांयोजक द्वारा , मुख्य वक्ता संगठन मंत्री श्री विक्रांत खंडेलवाल जी रहे , प्रथम राउण्ड के परिणामों की घोषणा : श्री राकेश सचदेवा, राष्ट्रीय वाइज चेयरमैन भारत को जानो ने किया , कार्यक्रम अध्यक्ष : श्री अजय दत्ता, राष्ट्रीय समन्वयक रहे

कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केन्द्रीय कार्यालय श्री महेश बाबु गुप्ता जी द्वारा संपन्न हुआ

कार्यक्रम पर्वेशकों व सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही |

– दीपक रूईया, राष्ट्रीय मंत्री, भारत को जानो प्रकल्प