रामायण से

1

रामायण के रचनाकार का नाम बताओ।

वाल्मीकि

2

राजा दशरथ के पिता का नाम बताओ।

अज

3

राजा दशरथ के कुलगुरू का नाम।

वशिष्ठ

4

राजा दशरथ के चार पुत्रों में से कौन दो सगे भाई थे?

लक्ष्मण व शत्रुघ्न

5

राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए कौन सा यज्ञ किया था?

पुत्रेष्टि यज्ञ

6

किसके कहने पर कैकेयी ने राम को बनवास दिलाया था?

मंथरा (दासी)

7

सीता की जन्मदात्री का नाम बताओ ?

पृथ्वी

8

सीता का शाब्दिक अर्थ क्या है?

हल जोतने से खेत में बनी रेखा

9

वैदेही (जानकी) किसे कहा जाता है?

सीता

10

सौमित्र के नाम से किसे जाना जाता है?

लक्ष्मण

11

लक्ष्मण की पत्नी का नाम बताओ।

उर्मिला

12

कौन से ऋषि अपना यज्ञ पूर्ण करने हेतू राम लक्ष्मण को अपने साथ ले गए थे?

विश्वामित्र

13

भरत की पत्नी का नाम बताओ।

मांडवी

14

शत्रुघ्न की पत्नी का नाम बताओ।

श्रुतिकीर्ति

15

सीता की पालनहार माता का नाम बताओ।

सुनयना

16

रावण के माता पिता का नाम बताओ।

कैकसी, विश्वश्रवा

17

राम द्वारा सीता स्वयंवर के समय शिव धनुष तोडऩे पर कौन ऋषि नाराज हुए?

परशुराम

18

श्री राम द्वारा बनवास के समय भरत ने अपना निवास कहां बनाया?

नंदीग्राम

19

हनुमान को समुद्र पार करने के लिए उनके बल का ज्ञान किसने कराया?

जाम्वंत

20

सुग्रीव श्री राम की प्रथम भेंट कहां हुई?

ऋष्यमूक पर्वत

21

सीता हरण प्रसंग श्री राम चरित मानस में किस कांड में आता है?

अरण्यकांड में

22

श्री राम चरित मानस के अध्यायों को क्या कहते हैं?

कांड

23

श्री राम चरित मानस में कितने कांड हैं?

सात

24

गंगा किसकी तपस्या से धरती पर आई?

भागीरथ

25

लव कुश का जन्म किस ऋषि के आश्रम में हुआ?

वाल्मीकि

26

लंका की वह महान पतिव्रता नारी कौन थी, जिसे सती कहा गया?

सुलोचना

27

वानरराज बाली कहां के शाषक थे?

किष्किंधा

28

राजा जनक के गुरू (पुरोहित) का नाम बताओ।

शतानंद (सदानंद)

29

राजा जनक के दरबार में याज्ञवल्क्य के साथ शास्त्रार्थ करने वाली विदुषी का नाम बताओ।

गार्गी

30

रावण ने सीता को हरण कर लंका में किस स्थान पर रखा?

अशोक वाटिका

31

रावण की लंका किस पर्वत पर स्थित थी?

त्रिकूट पर्वत

32

सीता की खोज में गए हनुमान जी ने अशोक वाटिका में रावण के किस पुत्र का वध किया?

अक्षय

33

किस ने अशोक वाटिका में हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के सम्मुख पेश किया?

मेघनाद (इंद्रजीत)

34

सीता हरण के समय रावण के साथ किस पक्षीराज की लड़ाई हुई?

जटायु

35

 राजा दशरथ की किस रानी के दो पुत्र थे?

सुमित्रा

36

रामायण में श्लोकों की कुल संख्या कितनी थी?

24000 श्लोक

37

किसके कहने पर राम ने सीता को घर से निकाल दिया था?

धोबी

38

लक्ष्मण को राम के साथ वन गमन के लिए किसने प्रेरित किया?

उसकी माता सुमित्रा ने

39

राजा दशरथ को किसने पुत्र वियोग का श्राप दिया था?

श्रवण कुमार के माता पिता ने

40

दशरथ किस राजवंश के राजा थे?

इक्ष्वाकु

41

श्री राम और लक्ष्मण ने दंडक वन में रावण के किन दो शक्तिशाली अनुचरों का वध कर दिया था?

खर और दूषण

42

भगवान राम ने ब्रह्म हत्या का प्रायश्चित किस स्थान पर किया?

रामेश्वरम्

43

वनवास से लौटकर भगवान राम ने प्रथम प्रणाम किसे किया?

कैकेयी को

44

भरत के बाण से हनुमान के घायल होने का प्रसंग रामचरित मानस के किस कांड में है?

लंका कांड में

45

राम राज्याभिषेक का प्रसंग रामचरित मानस के किस कांड में है?

उत्तर कांड में

46

रामायण में सुंदरकांड किस के कार्य पर आधारित है?

हनुमान

47

निषादराज गुह कहां का राजा था?

श्रंगवेरपुर

48

वाल्मीकि ने अपना प्रथम श्लोक किस घटना से व्यथित होकर कहा?

शिकारी द्वारा एक क्रौंच पक्षी की हत्या कर

49

वाल्मीकि को रामायण लिखने के लिए प्रेरणा किसने दी?

ब्रह्मा ने

50

रामायण का दूसरा नाम बताओ।

दशानन वध

51

अयोध्या किस जनपद की राजधानी थी?

कौशल

52

पुत्रेष्टि यज्ञ के मंत्र किस वेद से लिए गए हैं?

अथर्ववेद से

53

पुत्रेष्टि यज्ञ से प्राप्त किस पदार्थ को खाकर राजा दशरथ की रानियां गर्भवती हुईं?

खीर (पायस)

54

कौशिक का रामायण में सामान्य नाम क्या है?

विश्वामित्र

55

जाह्नवी किस नदी का नाम है?

गंगा

56

महर्षि गौतम की पत्नी का नाम बताइए।

अहिल्या

57

राजा जनक के भाई कुशध्वज कहां के राजा थे?

सांकाक्ष्यानगरी

58

अयोध्या के प्रथम राजा इक्ष्वांकु के पिता का नाम बताइए।

मनु

59

गंगा नदी को पृथ्वी पर लाने वाले राजा भागीरथ के पिता का नाम बताइए।

राजा दिलीप

60

कैकेयी के पिता का नाम बताओ।

कैकेय देश के राजा अश्वपति

61

परशुराम के माता पिता का नाम बताओ।

रेणुका, जमदग्नि

62

मुनिवर भारद्वाज का आश्रम कहां स्थित था?

प्रयाग

63

मुनिवर भारद्वाज ने वनवास के समय राम को कहां बसने का परामर्श दिया?

चित्रकूट पर्वत

64

चित्रकूट में पर्णकुटी में प्रवेश करने से पूर्व श्रीराम ने कौन सा पूजन किया?

वास्तुशांति

65

किस मुनि ने भरत तथा उसकी सारी सेना का राजकीय सत्कार किया, जब वे राम को अयोध्या वापिस लाने के लिए वन गए थे?

भारद्वाज

66

अनुसूइया किस ऋषि की पत्नी थी?

अत्रि

67

चित्रकूट के बाद राम किस वन में गए?

दण्डकारण्य

68

रामायण के अनुसार कामधेनु गाय के स्वामी कौन थे?

वशिष्ठ

69

रामायण में कितने सर्ग हैं?

500 सर्ग

70

विश्वामित्र किन राक्षसों से अपने यज्ञ की रक्षा हेतू राम लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने के लिए आए थे?

मारीच व सुबाहू

71

विश्वामित्र ने राम लक्ष्मण को अपने यज्ञ की रक्षा के लिए कितने दिनों के लिए मांगा था?

10 दिनों के लिए

72

अपने साथ ले जाते हुए विश्वामित्र ने श्रीराम को कौन सी दो दुर्लभ विद्याओं की दीक्षा दी?

बला व अतिबला

73

मुनि विश्वामित्र के साथ वन जाने पर श्री राम ने सर्वप्रथम किस का वध किया?

ताड़का राक्षसी का

74

ताड़का कौन थी?

रावण की नानी, सुकेतु यक्ष की पुत्री, सुंद राक्षस की पत्नी तथा मारीच की माता

75

श्री राम लक्ष्मण ने विश्वामित्र जी के यज्ञ की कितने दिन रक्षा की?

छ दिन

76

यज्ञ की रक्षा करते समय राम ने किस राक्षस का वध किया?

सुबाहू

77

श्री राम ने मारीच के साथ क्या किया?

तीर मारकर 100 योजन दूर फेंक दिया

78

विश्वामित्र का नाम कौशिक क्यों पड़ा?

कुश नाम के ऋषि के पौत्र होने पर

79

अयोध्या नगरी का सर्वप्रथम निर्माण किसने कराया था?

मनु ने

80

गुरू वशिष्ठ के अतिरिक्त राजा दशरथ के दूसरे वशिष्ठ कौन थे?

वामदेव

81

किसके परामर्श पर दशरथ राम लक्ष्मण को मुनि को सौंपने को तैयार हुए?

वशिष्ठ

82

जिस स्थान पर मुनि विश्वामित्र अपना यज्ञ कर रहे थे उसका क्या नाम था?

सिद्धाश्रम, बक्सर, (बिहार)

83

श्री राम ने पूर्वज सगर के अश्वमेघ का घोड़ा कहां प्राप्त हुआ?

कपिल मुनि के आश्रम में

84

घोड़े की खोज में गए सगर के 60,000 पुत्रों का क्या हुआ?

कपिल मुनि के क्रोध से सभी भस्म हो गए।

85

सगर के अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा कौन वापिस लाया?

सगर का पौत्र, अंशुमान

86

सगर के पुत्रों का उद्धार कैसे हुआ ?

स्वर्ग से गंगा को लाकर उसके जल से

87

उस नागमाता का नाम बताओ जिसे देवताओं ने हनुमान की परीक्षा लेने के लिए भेजा था?

सुरसा

88

किस राजा ने सदेह स्वर्ग जाने के लिए वशिष्ठ से यज्ञ कराने का अनुरोध किया?

त्रिशंकु

89

वशिष्ठ के मना करने पर त्रिशंकु ने किस से यज्ञ करवाया?

विश्वामित्र

90

क्या त्रिशंकु सदहे स्वर्ग जा सके?

विश्वामित्र ने उन्हें स्वर्ग भेज दिया किंतु इंद्र ने नीचे धकेल दिया। स्वर्ग और धरती के बीच लटके रहे।

91

राजा जनक के पिता का नाम बताओ।

हृस्वरोमा

92

सीता के अतिरिक्त राजा जनक की दूसरी पुत्री का नाम बताओ।

उर्मिला

93

भरत की पत्नी मांडवी एवं शत्रुघ्न की पत्नी श्रुतकीर्ति के पिता का नाम बताओ।

जनक के भाई, कुशध्वज

94

भरत के मामा का नाम बताओ।

युधाजित

95

14 वर्ष के बनवास के लिए जाते समय राम की आयु क्या थी?

27 वर्ष

96

बनवास जाते समय सीता की आयु कितनी थी?

18 वर्ष

97

श्री राम तथा लक्ष्मण के साथ सीता ने भी वल्कल धारण करने चाहे तो किसने उन्हें रोका और वस्त्र भूषण सहित वन जाने को कहा?

राजा दशरथ और गुरू वशिष्ठ ने

98

बनवास जाते समय श्री राम आदि ने प्रथम रात्रि विश्राम कहां किया?

तमसा नदी के तट पर

99

भरत को अपने ननिहाल से अयोध्या वापस आने में कितने दिन लगे?

8 दिन

100

भरत, वशिष्ठ आदि के अनुरोध के बाद भी श्री राम ने क्या कह कर अयोध्या वापस लौटकर राज्य करने से इंकार कर दिया?

उन्होंने कहा कि वे अपने सत्यनिष्ठ पिता दशरथ के वचन नहीं तोड़ सकते।

101

राम के वन गमन के बाद अयोध्या के राज सिंहासन पर कौन आसीन हुआ?

श्री राम की चरण पादुका

102

भरत श्री राम को अयोध्या लौटाने के लिए किस स्थान पर मिले?

चित्रकूट में

103

चित्रकूट पर्वत पर भरत आदि से मिलने के बाद उस स्थान को उचित मानकर राम कहां गए?

अत्रि मुनि के आश्रम पर

104

दण्डकारण्य वन में प्रवेश कर राम लक्ष्मण ने सर्वप्रथम किस राक्षस का वध किया?

विराध का

105

श्री राम लक्ष्मण की शूर्पणखा से मुलाकात कहां हुई?

पंचवटी में

106

पंचवटी जन स्थान की सुरक्षा कौन करता था?

खर नामक राक्षस

107

श्री राम ने खर दूषण सहित कितने राक्षसों का अकेले ही पंचवटी में वध किया?

14 हजार राक्षसों का

108

रावण को सीता हरण की सलाह किसने दी?

अकंपन नामक राक्षस ने

109

सीता हरण के लिए रावण ने किस की सहायता ली?

मारीच की

110

रावण ने पुष्पक विमान किससे छीना था?

अपने भाई कुबरे से

111

अपने हरण के समय सीता ने एक पोटली में कुछ आभूषण बांध कर ऋष्यमूक पर्वत पर फेंके, वहां कितने वानर बैठे थे?

पांच

112

रावण ने सीता को लंका ले जाकर अपने साथ विवाह का प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए कितना समय दिया?

1 वर्ष

113

राम ने जटायु का दाह संस्कार किस नदी के किनारे किया?

गोदावरी

114

राम को सुग्रीव के साथ मित्रता करने का सुझाव किसने दिया?

कबंध राक्षस ने

115

श्री राम और शबरी का मिलाप कहां हुआ?

पम्पा सरोवर के निकट

116

पम्पा सरोवर कहां स्थित था?

ऋष्यमूक पर्वत के निकट

117

सुग्रीव और बाली के पिता का नाम बताओ।

ऋक्षरजा

118

बाली ने किन दो असुरों का वध किया?

मयासुर तथा दुदुंभी

119

दुदुंभी को मारते समय उसके रक्त के छींटे किस ऋषि के आश्रम में पड़ गए?

मतंग ऋषि

120

अपने आश्रम में रक्त के छींटे देखकर मतंग ऋषि ने क्या श्राप दिया?

जिसने ये छींटे फैंके हैं उसकी आश्रम के निकट आने पर मृत्यु हो जाएगी।

121

राम ने पहली बार सुग्रीव बाली की लड़ाई के समय बाली का वध क्यों नहीं किया?

एक ही आकार के होने के कारण राम दोनों में अंतर नहीं  कर पाए।

122

सुग्रीव की पहचान के लिए राम ने क्या किया?

गजपुष्पी लता का हार सुग्रीव को पहना दिया

123

सुग्रीव की पत्नी का नाम बताओ।

रूमा

124

बाली की पत्नी का नाम बताओ

तारा

125

सुग्रीव के राज्याभिषेक के बाद राम लक्ष्मण वर्षा ऋतु के चार माह कहां रहे?

प्रवर्षण पर्वत की कंदराओं में 

126

वर्षा ऋतु के समाप्त हो जाने पर सुग्रीव को सीता की खोज कराने की याद दिलाने गए क्रुद्ध लक्ष्मण को शांत करने के लिए सुग्रीव ने द्वार पर किसे भेजा?

तारा को

127

सीता की खोज में पूर्व दिशा में भेजे जाने वाले यूथपति का नाम बताओ।

विनत

128

सीता की खोज में दक्षिण दिशा में भेजे जाने वाले यूथपति का नाम बताओ।

अंगद

129

सीता की खोज में पश्चिम दिशा में भेजे जाने वाले यूथपति का नाम बताओ।

सुषेण

130

सीता की खोज में उत्तर दिशा में भेजे जाने वाले यूथपति का नाम बताओ।

शतबलि

131

श्री हनुमान और जामवंत किस दिशा में गए?

दक्षिण

132

सुग्रीव ने सीता की खोज के लिए प्रत्येक दल को कितना समय दिया?

एक माह

133

बाली की पत्नी तारा के पिता का नाम बताओ।

सुषेण

134

किस दिशा में गई टोली एक माह बीतने पर भी वापिस नहीं आई?

दक्षिण दिशा की

135

एक माह बीत जाने पर भी सीता का पता लगने और लौट पाने के कारण अंगद ने क्या निर्णय लिया?

दल समेत आमरण उपवास कर प्राण त्यागने का

136

किसने सीता के ठिकाने की बात बताई?

जटायु के भाई सम्पाति ने

137

हनुमान जी ने समुद्र लांघने के लिए किस पर्वत पर चढकर छलांग लगाई?

महेंद्र पर्वत

138

हनुमान जी समुद्र लांघने के समय कौन सा पर्वत समुद्र से निकल पड़ा?

मैनाक पर्वत

139

हनुमान जी के समुद्र लांघने के समय उनके बल की परीक्षा लेने देवताओं ने किसे भेजा?

सुरसा को

140

हनुमान जी के समुद्र लांघने के समय किसने उसकी जल में पड़ती छाया को पकड़कर उनकी गति अवरूद्ध कर दी ?

सिंहिका राक्षसी ने

141

लंका पहुंचकर हनुमान जी की सर्वप्रथम भेंट किससे हुई?

लंकिनी (लंका की देवी)

142

पुष्पक विमान किसने किसके लिए बनाया था?

विश्वकर्मा ने ब्रह्मा के लिए

143

सीता जी का हनुमान जी से प्रथम मिलन कहां हुआ?

अशोक वाटिका में

144

जब हनुमान अशोक वाटिका में छिपे बैठे थे तब रावण ने सीता को कितने समय का अभय दान दिया था?

दो माह का

145

विभीषण की ज्येष्ठ पुत्री का नाम बताओ।

कला

146

विभीषण की पत्नी का नाम बताओ।

सरमा

147

रावण की पटरानी का नाम बताओ।

मंदोदरी

148

कुंभकर्ण की पत्नी का नाम बताओ।

बज्रज्वाला

149

सीता की खोज में जाते समय श्री राम ने हनुमान को पहचान के रूप में कौन सी वस्तु दी?

अपनी मुद्रिका

150

सीता ने हनुमान को श्रीराम से अपनी पहचान के तौर पर कौन सी वस्तु दी?

चूड़ामणि

151

लंका से वापिस आते समय हनुमान जी ने किस पर्वत पर चढकर छलांग लगाई?

अरिष्ठ पर्वत

152

हनुमान जी द्वारा सीता की खोज के बाद वापस किष्किंधा लौटते समय वानरों ने अपने ही किस उपवन को तहस नहस कर दिया?

मधुवन

153

सुग्रीव के मधुवन की रक्षा कौन करता था?

सुग्रीव का मामा दधिमुख

154

रावण द्वारा विभीषण को निष्कासित कर देने पर किसने विभीषण की तरफदारी करते हुए अपनी तरफ मिलाने की राय श्री राम को दी ?

हनुमान ने

155

रावण ने बाली के साथ अपनी दोस्ती का हवाला देते हुए किसको सुग्रीव को युद्ध से विमुख होने की सलाह देने के लिए दूत रूप में भेजा?

शुक असुर को

156

जाम्बवंत के भाई का क्या नाम था?

रीछराज धूम

157

किस राक्षस ने माया रचित श्री राम का कटा सिर सीता को दिखाया?

विद्युजिह्व

158

किस राक्षसी ने सीता को श्री राम के कटे सिर को माया द्वारा रचित होने की जानकारी  दी?

सरमा ने

159

रावण के उस नाना का नाम बताओ जिसने रावण को राम से संधि करने की सलाह दी?

माल्यवान

160

समुद्र पर सौ योजन लंबा पुल बनाने में किसकी सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका रही?

वानर नल की।

161

इस पुल को क्या नाम दिया गया है?

नल सेतु

162

यह सेतु कितने दिनों में तैयार हुआ?

पांच दिनों में

163

श्री राम की सेना ने पुल पार कर जहां डेरा डाला वहां कौन सा पर्वत था?

सुवेल पर्वत

164

श्री राम और मेघनाद के बीच युद्ध में प्रथम दिन की बाजी किसके हाथ रही?

मेघनाद के (मेघनाद ने श्री राम लक्ष्मण को नागपाश में बांध दिया)

165

लवणासुर का वध किसने किया?

शत्रुघ्न ने

166

नागपाश में बंधे राम लक्ष्मण को युद्ध भूमि में पड़े हुए सीता को दिखाने के लिए कौन युद्ध भूमि में लाया?

राक्षसी पुष्पक विमान में लेकर आई

167

नागपाश में बंधे राम लक्ष्मण को देखकर सीता ने क्या सोचा?

राम लक्ष्मण मारे गए

168

किस राक्षसी ने सीता को राम लक्ष्मण की जीवित होने का विश्वास दिलाया?

त्रिजटा ने

169

राम लक्ष्मण को नागपाश से किसने मुक्त कराया?

गरूड़ ने

170

इंद्रजीत का वध किसके हाथों हुआ?

लक्ष्मण

171

कुम्भकर्ण को किसने मारा?

श्री राम ने

172

राम रावण युद्ध के समय राम को पैदल युद्ध करते देख किसने उसे अपना रथ भेजा?

इंद्र ने

173

इंद्र द्वारा भेजे गए इस रथ का सारथी कौन था?

मातलि

174

श्री राम के राज्याभिषेक के समय उन्होंने किसे युवराज पद देना चाहा?

लक्ष्मण को

175

लक्ष्मण द्वारा अस्वीकार करने पर युवराज पद किसे मिला?

भरत को

176

राम ने शत्रुघ्न को कहां का राजा बनाया?

मधुपुरी का

177

कुश को कहां का राज्य दिया?

दक्षिण कौशल का

178

लव को कहां का राज्य दिया?

उत्तर कौशल का

179

श्री राम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न में से कौन सर्वप्रथम स्वर्गवासी हुए?

लक्ष्मण

180

सीता जी का देहावसान कैसे हुआ?

पृथ्वी के फटने पर उसमें समा गई

181

श्री राम अन्य भाई तथा पुर वासी किस प्रकार स्वर्गवासी हुए?

सबने सरयू में जल समाधि ली

182

लंका पुरी के कितने मुख्य द्वार थे?

चार

183

किष्किंधा से सेना के प्रस्थान के समय श्री राम किस पर सवार थे?

हनुमान पर 

184

इंद्र के पुत्र का नाम बताओ।

जयंत

185

चित्रकूट पर्वत पर भरत आदि से मिलने के बाद उस स्थान को उचित न मानकर राम कहां गए ?

अत्रि मुनि के आश्रम पर

186

लक्ष्मण को किष्किंधा से सेना के प्रस्थान के समय कौन अपने कंधो पर उठाकर ले गया था ?

अंगद