देवी देवता

1

सर्वप्रथम किस देवता की पूजा करने का प्रावधान है ?

भगवान गणेश

2

त्रिदेव अथवा त्रिमूर्ति किन्हें कहा जाता है ?

ब्रह्मा, विष्णु, तथा महेश

3

सृष्टि के रचनाकार देवता का नाम क्या है ?

ब्रह्मा जी

4

सृष्टि के पालनकर्ता किन्हें कहा जाता है ?

भगवान विष्णु

5

सृष्टि के संहारक रूप में किस देवता को जाना जाता     है ?

भगवान शिव

6

त्रिदेव में किसकी पूजा सबसे कम होती है ?

ब्रह्मा जी

7

ब्रह्मा जी का मंदिर कहां स्थित है ?

पुष्कर(राजस्थान)

8

भगवान विष्णु के उपासकों को क्या कहा जाता है ?

वैष्णव

9

भगवान शिव के उपासकों को क्या कहा जाता है ?

शैव

10

भगवान विष्णु के मुख्यत: कितने अवतार माने गए हैं ?

दस (कुल चौबीस)

11

भक्त प्रह्लाद को हिरण्य कययपु से बचाने के लिए, विष्णु ने कौनसा अवतार लिया था ?

नरसिंह अवतार

12

भगवान विष्णु के किस अवतार का शस्त्र फरसा था ?

परशुराम

13

नीलकंठ के नाम से किस देवता का स्मरण किया जाता है ?

भगवान शिव

14

श्री कृष्ण की जन्मदात्री माता का नाम बताओं ?

देवकी

15

किस देवता को गिरधर कहा जाता है ?

भगवान कृष्ण

16

देवताओं के राजा का नाम बताइएं ?

भगवान इन्द्र

17

सहस्त्राक्ष किस देवता को कहते है ?

भगवान इन्द्र

18

देवताओं के कोषाध्यक्ष कौन है ?

कुबेर जी

19

धन की देवी किसे कहते है ?

माता लक्ष्मी

20

माता लक्ष्मी का प्रादुर्भाव कहा से मना गया है ?

सागर से

21

विद्या की देवी किसे कहते है ?

माँ सरस्वती

22

देवताओं के गुरु का नाम क्या है ?

बृहस्पति जी

23

किस देवता के चार मुख है ?

ब्रह्मा जी

24

आशुतोष किस देवता को कहा जाता है ?

भगवान शिव को

25

शैलजा (गिरिजा) के नाम से कौनसी देवी जानी जाती है ?

माता पार्वती

26

रुद्र किस देवता का नाम है ?

भगवान शिव

27

विनायक किस देवता को कहते है ?

भगवान गणेश

28

भगवान इन्द्र का वाहन क्या है?

ऐरावत हाथी

29

भगवान विष्णु के वाहन का नाम क्या है ?

गरुड़

30

भगवान शिव के वाहन का नाम क्या है ?

नन्दी बैल

31

माता लक्ष्मी का वाहन कौन है ?

उल्लू

32

माँ सरस्वती का वाहन क्या है ?

हंस

33

भगवान गणेश का वाहन क्या है ?

मूषक

34

भगवान कार्तिकेय का वाहन क्या है ?

मयूर

35

किस का वाहन शेर है ?

माँ दुर्गा

36

यमराज किस की सवारी करते है ?

भैंसा की

37

कामदेव जी का वाहन कौन है ?

तोता

38

एकदन्त किस देवता को कहते है ?

भगवान गणेश

39

वज्र किस देवता का शस्त्र है ?

भगवान इन्द्र

40

वज्र किस पदार्थ का बना है ?

महर्षि दधीची की हड्डियों से

41

श्री विष्णु के अवतारों में पहला अवतार कौन सा है ?

मत्स्य अवतार

42

तमिल साहित्य में भगवान शिव के उपासकों को क्या कहा जाता है ?

नयनार

43

तमिल साहित्या में भगवान विष्णु के उपासकों को क्या कहा जाता है ?

अलवार

44

भगवान सूर्य से उत्पन्न देवताओं के दो वैद्य किस नाम से जाने जाते है ?

अश्विनी कुमार

45

असूरों के गुरु का क्या नाम है ?

गुरु शुक्राचार्य

46

महिषासुर राक्षस का वध किसने किया ?

माँ दुर्गा

47

देवताओं के वास्तु शिल्पी कलाकार का नाम बताएं ?

विश्वकर्मा जी

48

33 करोड़ देवीदेवता किस मंदिर में है ?

रघुनाथ मंदिर

49

भगवान विष्णु का शयन स्थल कहाँ माना जाता है ?

क्षीर सागर

50

भगवान शिव का निवास कहाँ माना जाता है ?

कैलाश पर्वत

51

ब्रह्मा का अविर्भाव कहां से माना जाता है ?

भगवान विष्णु की नाभि से निकले कमल के फूल से

52

देवी सरस्वती किसकी पुत्री है ?

ब्रहा जी की

53

नवरात्रों के पहले दिन दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है ?

माँ शैलपुत्री

54

नवरात्रों के दूसरे दिन दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है ?

माँ ब्रहाचारिणी

55

नवरात्रों के तीसरे दिन दुर्गा के किस रूप की पूजा  की जाती है ?

माँ चंद्रघंटा

56

नवरात्रों के चौथे दिन दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है ?

माँ कुष्मांडका

57

नवरात्रों के पांचवे दिन दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है ?

माँ स्कंदमाता

58

नवरात्रों के छटवें दिन दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है ?

माँ कात्यायनी

59

नवरात्रों के सातवें दिन दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है ?

माँ कालरात्री

60

नवरात्रों के आठवें दिन दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है ?

माँ महागौरी

61

नवरात्रों के नवें दिन दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है ?

माँ सिद्धिदात्री

62

दीपावली के दिन किस देवी की पूजा की जाती है ?

माता लक्ष्मी

63

हिन्दु मान्यता के अनुसार वर्षा किस देवता की कृपा से होती है ?

इन्द्र देव

64

उस देवी का नाम बताओं जिसके और नाम हैवीणा वादिनी, शारदा ?

माँ सरस्वती

65

उस देवता का नाम बताओ जिसे वक्रतण्ड, गजानन,विघ्नविनाशक, गणपति, लम्बोदर भी कहते है ?

भगवान गणेश

66

सू्र्य देव के रथ के सारथी का नाम बताओ?

अरुण देव

67

भगवान शिव द्वारा प्रलय लाने वाले नृत्य का नाम बताओ ?

तांडव नृत्य

68

ब्रह्मा जी द्वारा निर्मित प्रथम पांच महानुभावों के  नाम बताएं ?

सनक, सनन्दन, सनातन, सनत्कुमार, रुद्र

69

हिन्दुओं के सर्वाधिक प्राचीन धर्म गन्र्थ कौन से है ?

वेद

70

वेदों की संख्या कितनी है तथा उनके नाम बताओ ?

चार (ऋग्वेद, यजुवेद, सामवेद, अथर्ववेद)

71

वेदों में सबसे बड़ा वेद कौन सा है ?

ऋग्वेद

72

किस वेद में चिकित्सा सम्बन्धी वर्णन है ?

अथर्ववेद

73

किस वेद में संगीत का वर्णन है ?

सामवेद

74

हिन्दुओं के चार प्रमुख मठ कहाँ पर स्थापित है ?

बद्रीनाथ, जगन्नाथपुरी, श्रंगेरी तथा द्वारका

75

चारों मठों की स्थापना किसने की?

आदि गुरु शंकराचार्य ने।

76

आदि गुरु शंकराचार्य का जन्म कहाँ हुआ था?

कालडि( केरल ) में।

77

शंकराचार्य का स्वर्गवास किस आयु में हुआ था?

32 वर्ष।

78

अद्वैतवाद के प्रवर्तक कौन थे?

आदि गुरु शंकराचार्य।

79

द्वैतवाद के प्रवर्तक कौन थे?

माध्वाचार्य।

80

माध्वाचार्य का जन्म कहाँ हुआ था?

उडूपी( कर्नाटक ) में।

81

महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं पर आधारित कौन सा धर्म/सम्प्रदाय प्रचलित हुआ ?

बौद्ध धर्म।

82

महात्मा बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था?

लुम्बिनी।

83

महात्मा बुद्ध को ज्ञान किस स्थान से प्राप्त हुआ था?

बोध गया।

84

महात्मा बुद्ध ने कहाँ निर्वाण प्राप्त किया?

कुशीनगर।

85

त्रिपिटक किस धर्म से सम्बन्धित ग्रन्थ है?

बौद्ध

86

जैन धर्म के प्रवर्तक कौन थे ?

ऋषभदेव।

87

जैन धर्म में कितने तीर्थंकर माने गए है?

चौबीस।

88

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर का नाम बताएं?

महावीर स्वामी।

89

महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था?

कुण्ड ग्राम/क्षत्रिय कुंड, बिहार।

90

महावीर स्वामी को ज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ था?

अशोक।

91

सिक्खों के प्रथम गुरु कौन थे?

गुरु नानक देव।

92

सिक्खों के गुरुओं की संख्या कितनी है?

ग्यारह गुरु (ग्रन्थ साहिब सहित)

93

शीशगंज गुरुद्वारा किस महापुरुष के बलिदान की याद दिलाता है?

गुरु तेगबहादुर (नौंवे गुरू)

94

किस सिक्ख गुरु ने देश हित में अपने चार पुत्रों का बलिदान दिया?

गुरु गोविंद सिंह।

95

खालसा पंथ की स्थापना किसने की?

गुरु गोविंद सिंह।

96

खालसा शब्द का क्या अर्थ है?

शुद्ध।

97

आनन्दकानज के नाम से कौन से धर्म में विवाह कार्य होता है?

सिक्ख।

98

चैतन्य महाप्रभु किस प्रदेश के सन्त थे?

बंगाल।

99

स्वामी विवेकानन्द के साथ धर्म प्रचार करने वाली विदेशी महिला का नाम क्या था?

सिस्टर निवेदिता।

100

सन्त तुकाराम और एकनाथ किस प्रदेश से सम्बन्धित थे?

महाराष्ट्र।

101

महात्मा बुद्ध ने किस व्यक्ति को डाकु से सन्त बनाया?

अंगुलिमाल।

102

सिक्खों के पांचवें गुरु का नाम क्या था?

अर्जुन देव।

103

भगवान महावीर ने किस स्थान पर निर्वान प्राप्त  किया ?

पावापुरी( पटना )

104

गुरु नानक का जन्म कहाँ हुआ था?

ननकाना साहब।

105

जैन धर्म की दो मुख्य धाराएं कौन सी है?

दिगम्बर व श्वेताम्बर।

106

सिख गुरुओं की वाणी किस ग्रन्थ में मिलती है?

गुरु ग्रन्थ साहब।

107

सूर्य की पुत्री किस नदी को माना जाता है?

यमुना नदी।

108

गंगा नदी का उद्गम स्थान कौनसा है?

गौमुख।

109

ब्रह्मा, विष्णु, महेश की त्रिमूर्ति ने किस महिला के पतिव्रत धर्म की परिक्षा ली थी?

अनुसूइया।

110

दक्ष प्रजापति की पुत्री भगवान शंकर की पत्नी  का नाम बताएं?

सती ( उमा)

111

किस राजा ने अपने वचन की रक्षा के लिए डोम  का कार्य स्वीकार किया था?

राजा हरिश्चन्द्र।

112

रीठा साहब गुरुद्वारा किस सिक्ख गुरु की याद में बना है?

गुरु नानक देव जी।

113

महावीर स्वामी को किस नदी के तट पर ज्ञान प्राप्त हुआ था?

ऋजुपालिका।

114

भारत में सबसे बड़ा ऐतिहासिक काल का शिवलिंग कहां पर स्थित है ?

भोजपुर(म.प्र.)

115

गुरू गोबिन्द सिंह का जन्म स्थान कहां है?

पटना साहिब

116

गुरु गोविन्द सिंह की याद में अंगीठी साहिब (समाधि) कहां पर स्थित है ?

नांदेड़ (महराष्ट्र)

117

गीता में किस स्थान को धर्मक्षेत्र कहा गया है?

कुरूक्षेत्र

118

गुरू द्रोणाचार्य का मंदिर कहां पर स्थित है?

गुरुग्राम (हरियाणा)

119

उस सर्प का नाम बताओ जिसे समुद्र मंथन के लिए प्रयोग किया गया था?

वासुकि

120

सत्यवादी हरिश्चंद्र के पुत्र का नाम बताइए।

रोहिताश/रोहिताश्व

121

तमिलनाडू के किस स्थान को दक्षिण की काशी कहा जाता है?

कांचीपुरम

122

भक्त प्रहलाद् के माता पिता का नाम बताइए।

कयाधु-हिरण्यकश्यपु

123

गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया था?

सारनाथ

124

भगवान कृष्ण रूक्मणि के पुत्र का नाम बताओ।

प्रद्युम्न

125

संत तुकाराम किस देव के उपासक थे?

भगवान विट्ठल

126

पिता की आज्ञा मानकर स्वयं को यम को सौंपने वाले बालक का नाम बताओ।

नचिकेता

127

कबूतर की रक्षा करने के लिए अपने शरीर का मांस काटकर बाज को देने वाले राजा कौन थे?

राजा शिवि

128

महात्मा बुद्ध की माता का नाम क्या था?

महामाया

129

महात्मा बुद्ध की मौसी का नाम बताओ जिन्होंने उनका पालन पोषण किया?

प्रजापति गौतमी

130

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के पिता का नाम बताइए।

सिद्धार्थ

131

गुरू नानक ने किसे अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था?

गुरू अंगद देव

132

गोपियों के पास श्रीकृष्ण का संदेश लेकर कौन गया था?

उद्धव

133

मुसलमानों के कैलेंडर वर्ष का क्या नाम है?

हिजरी

134

गंगा सागर में किसका मंदिर है?

कपिल मुनि

135

कन्याकुमारी में किस देवी का मंदिर है?

पार्वती/भगवती अम्मन/कुमारी अम्मन

136

परशुराम के दादा जी का नाम बताइए?

ऋचिक

137

99  गलतियां माफ करने के बाद श्रीकृष्ण ने किसका वध किया?

शिशुपाल

138

हिंदू मान्यता के अनुसार किस त्यौहार पर पीले वस्त्र पहनने की परम्परा है?

बसंत पंचमी

139

जैन साहित्य किस नाम से जाना जाता है?

जैन आगम

140

किस सिख गुरू ने लंगर पद्धति आरंभ की ?

गुरू अंगददेव

141

किस सिख गुरू ने सिखों को सैन्य प्रशिक्षण देना आंरभ किया?

गुरू हरगोविंद

142

अकाल तख्त का निर्माण किसने कराया?

गुरू हरगोविंद

143

जिस स्थान पर गुरु हरकिशन की ज्योति जोत समाई (देह त्याग की), वहां बने गुरुद्वारे का नाम बताओ ?

दिल्ली में गुरूद्वारा बंगला साहिब

144

बचपन में ही ज्योति जोत समाने स्वर्गवासी होने वाले सिख गुरु का नाम बताओ ?

गुरू हरकिशन

145

उस गुरूद्वारे का नाम बताओ जहां गुरू तेगबहादुर के धड़ का अंतिम संस्कार किया गया था?

गुरूद्वारा रकाबगंज

146

जब गुरू गोविंद सिंह ने गुरू पद पाया तो उनकी आयु क्या थी?

9 वर्ष

147

गुरू गोबिंद सिंह की निर्वाण स्थली पर बने गुरूद्वारे  का नाम बताओ।

गुरूद्वारा हजूर साहिब

148

गुरूद्वारा हजूर साहिब किस नदी के किनारे बना है?

गोदावरी

149

गुरू गोविंद सिंह के पुत्रों के हत्यारे सूबेदार वजीरखान को मारकर किसने दण्डित किया था ?

बंदा बैरागी

150

गुरू ग्रंथ साहिब को सिख गुरू की पदवी किसने दी ?

गुरू गोविंद सिंह ने

151

गुरू तेगबहादुर के शीश को चांदनी चौक से कौन तथा कहां ले गया?

भाई जैता सिंह, आनन्दपुर साहिब

152

गुरू तेग बहादुर के शीश विहीन धड़ को कौन तथा कहां ले गया?

भाई लक्खी सिंह बंजारा, रकाबगंज दिल्ली

153

गुरू ग्रंथ साहिब की मूल प्रति का क्या नाम है?

करतारपुरी

154

गुरू ग्रंथ साहिब का सर्वप्रथम संकलन किसने किया?

गुरू अर्जुनदेव

155

गुरू ग्रंथ साहिब को पूर्णता किसने प्रदान की ?

गुरू गोविंद सिंह ने

156

गुरू अर्जुनदेव ने गुरू ग्रंथ साहिब में कितने गुरूओं की वाणी संकलित थी?

चार – गुरू नानक, गुरू अंगददेव, गुरू अमरदास तथा गुरू रामदास

157

गुरू ग्रंथ साहिब को सर्वप्रथम स्वर्ण मंदिर (हर मंदिर साहब) में कब प्रकाश किया गया?

1 सितम्बर 1604 को

158

गुरू ग्रंथ साहिब में शब्दाश्लोक छंदों की कुल संख्या कितनी है?

5872 छंद

159

बद्रीनाथ की मूर्तियों को सर्दी के मौसम में कहां स्थानांतरित किया जाता है?

जोशीमठ

160

आदि शंकराचार्य का देहावसान कहां हुआ?

केदारनाथ

161

नरसी मेहता का जन्म कहां हुआ था?

जूनागढ (गुजरात)

162

महात्मा बुद्ध के सारनाथ में दिए प्रथम प्रवचन को क्या कहा जाता है?

धर्मचक्र प्रवर्तन

163

स्कंद पुराण में गढवाल को क्या नाम दिया गया है?

केदारखण्ड

164

श्रीमद्भागवत में कुल कितने अध्याय हैं?

335 अध्याय

165

श्रीमद्भागवत में श्लोकों की कुल संख्या कितनी है?

18000 श्लोक

166

श्रीमद्भागवत में मुख्य रूप से किन दो महापुरूषों के संवाद हैं?

राजा परीक्षित तथा शुकदेव

167

श्रीमद्भागवत के लेखक का नाम बताओ।

श्री वेद व्यास

168

हिरण्याक्ष असुर का वध किसने किया था?

वराह रूप में विष्णु अवतार ने

169

ओम जय जगदीश हरे आरती के रचयिता कौन थे?

श्री शिवानंद स्वामी

170

रामानुजाचार्य को तत्वज्ञान किस नगर में प्राप्त हुआ?

कांची

171

कुम्भ मेला कहां-कहां लगता है?

हरिद्वार, नासिक, प्रयाग, उज्जैन

172

अभंग नामक वाणी के रचयिता कौन थे?

संत तुका राम

173

संत कबीर ने कहां प्राण त्यागे?

मगहर

174

वह कौन सा स्थान है जहां ब्रह्मा ने प्रथम यज्ञ किया था ?

ब्रह्मावर्त (बिठूर)

175

उस तक्षक नग का नाम बताओ जिसने अपनी माता के वध का बदला लेने के लिए अर्जुन से युद्ध किया?

अश्वसेन

176

भारत में सूफी संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?

ख्वाजा मुइनद्दीन चिश्ती

177

चैतन्य महाप्रभु किस संप्रदाय के संस्थापक थे?

गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय

178

पुराणों की संख्या तथा उनके नाम बताओ?

18 (ब्रह्मा, पद्म, विष्णु, शिव, श्रीमद्भागवत्, मार्कंडेय, वामन, कूर्म, मत्स्य, अग्रि, नारद, लिंग, ब्रह्मवैवर्त, वाराह, स्कन्द, गरुड़, ब्रह्मांड,  भविष्य।

179

श्रीमद्भागवत में स्कंधों की संख्या बताइए।

12 स्कंध

180

श्री गुरुग्रंथ साहिब की मूल प्रति का लेखन किसने किया ?

भाई गुरदास

181

ओम जय जगदीश हरे……..’, इस आरती को संग्रहित करके सर्वप्रथम किसने सत्य धर्म मुक्तावली में प्रकाशित किया था ?

पं. श्रद्धानन्द फिल्लौरी