इतिहास के पृष्ठ

1

सिंधु घाटी सभ्यता की खोज कब हुई ?

1922-23

2

सिंधु घाटी में प्रथम खुदाई में कौन से प्राचीन नगर मिले?

हड़प्पा (1921) और मोहन जोदड़ो  (1922)

3

सिंधी भाषा में मोहनजोदड़ो (मुइन जो दड़ो) का क्या अर्थ है?

मुर्दों का टीला

4

मोहनजोदड़ो कहां स्थित है?

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना जिले में

5

हड़प्पा कहां स्थित है?

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मोंट गुमरी जिले में

6

सिंधु घाटी के लोग किस देवता की पूजा करते थे?

पशुपति शिव

7

मोहनजोदड़ो में मकान किस चीज के बने मिले?

पक्की ईंटों के

8

ऋग्वेद की ऋचाओं की रचना किस नदी के किनारें की गई ?

सरस्वती नदी

9

शाक्य गणतंत्र किस राज्य में फल फूल रहा था?

कपिल वस्तु

10

किस भारतीय राजा ने वीरतापूर्वक सिंकदर का सामना किया?

पोरस या पुरू

11

किस भारतीय राजा ने सिकन्दर का स्वागत करके सर्वप्रथम स्वयं ही उसकी अधीनता स्वीकार कर ली थी ?

आम्भीक

12

लिच्छवी गणतंत्र  की राजधानी कहां थी ?

वैशाली

13

महात्मा बुद्ध किस वंश से संबंधित थे?

शाक्य

14

मौर्य सम्राज्य स्थापित करने के लिए चंद्रगुप्त ने किस राजा को परास्त किया?

सम्राट धनानंद को

15

चंद्रगुप्त मौर्य की राजधानी कहां थी?

पाटलीपुत्र (बिहार)

16

चंद्रगुप्त मौर्य ने किस के दिशा निर्देशन में अपने साम्राज्य की स्थापना की?

चाणक्य/कौटिल्य

17

चंद्रगुप्त ने किस विदेशी आक्रमणकारी को परास्त कर उसकी लड़की से विवाह किया?

सैल्यूकस

18

मौर्य वंश का अंतिम सम्राट कौन था?

ब्रृहद्रथ

19

गुप्त वंश का प्रथम शासक कौन था?

चंद्रगुप्त प्रथम

20

नेपोलियन की तुलना प्राचीन भारत के किस सम्राट से की जाती है ?

समुद्रगुप्त

21

गुप्त साम्राज्य का स्वर्ण युग किस शासक के काल को कहा जाता है?

चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य)

22

महान कवि कालिदास किस राजा के शासन काल में थे?

चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य)

23

शुंग वंश की नींव किसने रखी?

पुष्यमित्र ने

24

सिकंदर से लोहा लेने वाले पुरू का साम्राज्य किन नदियों के बीच स्थित था?

झेलम एवं चिनाब

25

बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए सम्राट अशोक ने अपने किस पुत्र को बाहर भेजा?

महेंद्र

26

मौर्य वंश के राज्य को किसने समाप्त किया?

पुष्यमित्र ने

27

शुंग वंश के बाद किस वंश ने राज्य संभाला?

कण्व

28

कण्व वंश के संस्थापक का नाम बताओ।

वासुदेव

29

कनिष्क के राजवंश का नाम बताओ।

कुषाण

30

कनिष्क की राजधानी का नाम बताओ।

पुरूषपुर

31

 चंद्रगुप्त प्रथम तथा चंद्रगुप्त द्वितीय के बीच किस राजा का शासन रहा?

समुद्रगुप्त

32

किस राजा के शासनकाल में कुतुबमीनार के पास लौह स्तंभ का निर्माण हुआ?

चंद्रगुप्त द्वितीय

33

गुप्त साम्राज्य का विनाश किसने किया?

हूणों ने

34

बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भेजी गई सम्राट अशोक की पुत्री का नाम बताओ।

संघ मित्रा

35

बर्बन हूण राजा मिहिरकुल का राज्य किसने समाप्त किया?

मालवा नरेश यशोवर्धन तथा

मगध नरेश बालादित्य ने

36

थानेश्वर तथा कन्नौज का राज्य संभालते समय हर्षवर्धन की आयु कितनी थी?

16 वर्ष

37

हर्षवर्धन की नर्मदा से आगे दक्षिण की विजय यात्रा को किसने रोका?

पुल्केशिन-II

38

चीनी यात्री ह्वेनसांग किस राजा के शासनकाल में भारत आया था?

हर्षवर्धन

39

चालुक्य वंश का सर्वोत्कृष्ट शासक किसे बताया जाता है?

पुल्केशिन द्वितीय

40

चालुक्य राजा पुल्केशिन द्वितीय को किसने परास्त किया तथा मार डाला?

पल्लव राजा नरसिंह वर्मन –I

41

महात्मा बुद्ध मगध के किस शासक के काल में मृत्यु को प्राप्त हुए?

अजातशत्रु

42

सम्राट अशोक के पिता का क्या नाम था?

बिंदुसार

43

भारत पर आक्रमण करने वाले प्रथम मुस्लिम का नाम बताओ।

मुहम्मद बिन कासिम

44

सोमनाथ पवित्र मंदिर पर किस विदेशी ने आक्रमण किया?

महमूद गजनवी

45

तराइन का प्रथम युद्ध किन किन के बीच हुआ?

पृथ्वीराज चौहान तथा मोहम्मद गौरी

46

पृथ्वीराज ने मोहम्मद गौरी को कितनी बार परास्त किया?

16 बार

47

तराइन के दूसरे युद्ध में किसने किस को हराया?

मोहम्मद गौरी ने पृथ्वी राज को

48

पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां कहां रखी थीं?

अफगानिस्तान में

49

दास वंश या गुलाम वंश की नींव भारत वर्ष में किस ने रखी?

कुतुबुद्दीन एबक ने

50

वास्कोडिगामा भारत में प्रथम बार किस स्थान पर पहुंचा?

कालीकट

51

किस भारतीय राजा ने मौहम्मद गोरी द्वारा पृथ्वीराज पर आक्रमण करने के दौरान उसकी सहायता की थी ?

जयचंद (कन्नौज का गहडवाल शासक)

52

मुगल साम्राज्य की स्थापना भारत में किसने की?

बाबर

53

मुगल शासकों में एक बार राज्य खोने के बाद दोबारा गद्दी पर कौन बैठा?

हुमायूं

54

हिंदुओं पर से जजिया कर किस मुगल बादशाह ने समाप्त किया?

अकबर

55

अकबर के नवरत्नों में से कौन ब्रह्मदास उपनाम से कविता करता था?

बीरबल

56

वर्तमान में ग्रांड ट्रंक रोड़ (जी.टी. रोड़) के नाम से प्रसिद्ध राजमार्ग सर्वप्रथम किसने बनवाया था ?

शेरशाह सूरी

57

किस राजा ने घास की रोटियां खाना स्वीकार किया मगर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की?

राणा प्रताप

58

किस दानवीर ने अपनी जन्मभर की संचित धनराशि राणाप्रताप को दे दी?

भामाशाह

59

राणा प्रताप किस सन् में मेवाड़ के शासक बने थे?

1572 में

60

राणा सांग कहां के शासक थे?

मेवाड़

61

राणा सांगा और राणा प्रताप में क्या संबंध था?

दादा-पोते

62

दीनइलाही धर्म का संस्थापक कौन था?

अकबर

63

शिवाजी का राज्यारोहण किस वर्ष हुआ?

1674 में

64

नादिरशाह के आक्रमण के समय दिल्ली पर किसका राज्य था?

मुहम्मदशाह रंगीला

65

गोवा में पुर्तगालियों का शासन कितने वर्ष रहा?

451 वर्ष (1510 से 1961)

66

पंजाब में सिक्ख राज्य किसने स्थापित किया?

महाराजा रणजीत सिंह

67

ब्रिटिश साम्राज्ञी ने किस वर्ष भारत में अंग्रेजी राज्य को अपने हाथ में लिया?

1858 में

68

अंग्रेजी राज्य की पहली राजधानी कौन सी थी?

कोलकात्ता

69

कोलकात्ता से दिल्ली राजधानी बदलने की घोषणा कब की गई?

1911 में

70

जलियां वाला हत्याकांड किस वर्ष में हुआ?

1919 में

71

सोमनाथ की ओर बढ रहे महमूद गजनवी को रोकने के लिए किस राजस्थानी वीर ने अपूर्व संग्राम किया?

घोघा बापा

72

गुप्त वंश में विक्रमादित्य की उपाधि किसने धारण की?

चंद्रगुप्त द्वितीय

73

असम के वे वीर कौन थे जिन्होंने औरंगजेब को परास्त किया?

लाचित बडफ़ुकन

74

महाराजा रणजीत सिंह के वे वीर सेनापति कौन थे जिन्होंने अपने राज्य की सीमाएं अफगानिस्तान तक फैला दी थी?

हरिसिंह नलवा

75

वर्तमान अफगानिस्तान का महाभारत कालीन नाम क्या है?

गांधार

76

राणा कुंभा द्वारा निर्मित राजस्थान का अजेय दुर्गम दुर्ग कौन सा है?

कुम्भल गढ

77

हुमायूं को राखी भेजने वाली राजपूत रानी कौन थी?

कर्मवती

78

शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र का क्या नाम था?

शंभा जी महाराज

79

किस विश्वविद्यालय ने हर्ष के साम्राज्य में प्रगति की?

नालंदा

80

छत्रपति की उपाधि प्राप्त करने के बाद शिवाजी ने अपनी राजधानी कहां बनाई?

रायगढ

81

ग्रीक यात्री मेगस्थनीज किस सम्राट के राज्य में भारत आया था?

चंद्रगुप्त मौर्य

82

मारवाड़ के उस वीर का नाम बताइए जिसने अजीत सिंह को राज्य दिलाने हेतु औरंगजेब का तीव्र प्रतिरोध किया?

दुर्गादास राठौर

83

भारत से लूटकर कोहिनूर ईरान ले जाने वाले आक्रमणकारी का नाम क्या था?

नादिरशाह

84

भारत में तांबे के सिक्के सर्वप्रथम किस सुल्तान ने चलवाए?

अल्तमश/इल्तुतमिश

85

बुद्ध के उपदेशों के सर्वप्रथम संदर्भ ग्रंथ कौन सा है?

त्रिपिटक

86

अकबर का मकबरा कहां स्थित है?

सिकंदरा (आगरा)

87

शेरशाह के काल में दीवाने रिसालत किस विभाग से संबंधित थी?

विदेशी मामलों से

88

चांद बीबी, जिसने मुगल सम्राट की सेना से लोहा लिया, किस नगर के शासक की पुत्री थी?

अहमद नगर

89

एलोरा का कैलाश मंदिर किसके द्वारा बनवाया गया?

कृष्ण प्रथम / राष्ट्रकूटों द्वारा

90

1608 . में जहांगीर के दरबार में इंग्लैंड के राजा जेम्स का पत्र लेकर व्यापार की अनुमति लेने कौन आया?

कैप्टन हाकिंस

91

सुल्तान महमूद गजनवी के 1026 . को सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण के समय गुजरात का शासक कौन था?

भीमदेव

92

अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर (द्वितीय) को अंग्रेज सरकार ने देश निकाला देकर कहां भेज दिया?

रंगून

93

किसने बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए बुलाया था

दौलत खां लोदी

94

चित्तौड़ के किले में विजय स्तंभ किसने बनवाया?

राणा कुम्भा

95

प्राचीन राज्य अवंती की राजधानी का नाम बताएं।

उज्जैन

96

सातवाहन कहां के शासक थे?

आंध्र प्रदेश

97

बुद्ध चरितम के लेखक अश्वघोष किस राजा के दरबार में थे?

कनिष्क

98

दक्षिण के हिंदु राजाओं के खिलाफ पहला मुस्लिम हमला किसने किया?

अलाउद्दीन खिलजी

99

चित्तौड़ में विजय स्तंभ किस की स्मृति में बनवाया?

राणा कुम्भा की महमूद खिलजी पर विजय

100

श्रवणबेलगोला में प्रसिद्ध जैन प्रतिमा गोमतेश्वर की स्थापना किस राजवंश के समय में हुई?

गंग

101

भारतवर्ष के कौन से भाग में अरब देशों द्वारा सर्वप्रथम आक्रमण हुए?

सिंध

102

किस प्राचीन हिंदू शासन काल में स्थापत्य कला अपने चरम पर थी?

गुप्तकाल में

103

बाबर के विरूद्ध खंडवा के मैदान में किस राजपूत राजा ने युद्ध किया?

राणा सांगा(संग्राम सिंह)

104

पल्लव शक्ति का केंद्र कौनसा स्थान था?

कांचीपुरम

105

चोल राजवंश की सर्वप्रथम राजधानी कौन सी थी?

उरेयूर

106

आसाम का सबसे पुराना नाम क्या है?

प्राग्ज्योतिष

107

कौनसी प्राचीन जनजाति के नाम पर प्रदेश का नाम आसाम पड़ा?

अहोम

108

असम के इतिहास में स्वर्ग देव दुर्गा रूद्र सिंह का काल सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है? उसे क्या उपनाम दिया गया है?

पूर्वोत्तर का शिवाजी

109

विभाजन से पूर्व आसाम की राजधानी कौन सी थी?

शिलांग

110

विश्वयुद्ध द्वितीय में शहीद हुए सैनिकों की याद में, पूर्वोत्तर के किस प्रदेश में एक युद्ध समाधि बनाई गई है?

मणिपुर

111

नागालैंड भारत का 16वां प्रदेश कब बना?

फरवरी 1963

112

मणिपुर भारत का 20वां प्रदेश कब बना?

21 जनवरी 1972

113

कौन सा प्रदेश है जिसके नाम का शाब्दिक अर्थ है बादलों का घर।

मेघालय

114

मिजोरम को पहले किस नाम से जाना जाता था?

लुषाई हिल्स

115

लुषाई हिल्स को मिजोरम नाम कब दिया गया?

1954 में

116

मणिपुर में वह कौन सा स्थान है जहां आजाद हिंद फौज के जवानों ने कर्नल लक्ष्मी स्वामी नाथन के नेतृत्व में अंग्रेजों से सर्वप्रथम मुक्त किए गए भारतीय क्षेत्र की मिट्टी को चूमा?

पल्लेल

117

12 अप्रैल 1944 को नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय भूमि पर सर्वप्रथम आजाद हिंद फौज का झंडा लहराया। वह कौनसा स्थान था?

मोयरांग (मणिपुर)

118

प्राग्ज्योतिष का क्या अर्थ है?

नवग्रह मंदिर

119

किस फारसी विद्वान ने भारत को धरती का स्वर्ग कहा था?

अमीर खुसरो

120

कामरूप के उस राजा का नाम बताओ जिसके शासनकाल में ह्वेनसांग भारत आया था?

भास्कर वर्मन

121

मेवाड़ के प्रथम राणा का नाम बताओ?

गुहिल

122

मेवाड़ के राणा बाप्पा रावल का वास्तविक नाम बताओ।

काल भोज

123

रानी पद्मनी के पति का नाम बताओ।

रत्न सिंह

124

चितौड़ का प्रथम शाका किसे कहते हैं?

रानी पद्मनी द्वारा जौहर को

125

वीर शिवाजी के उस पूर्वज का नाम बताओ जो चितौड़ छोड़कर गए थे?

सज्जन सिंह

126

मेवाड़ के भीष्म नाम से प्रसिद्ध व्यक्ति का नाम बताओ।

चूण्डा

127

मेवाड़ के उस राणा का नाम बताओ जो संस्कृत का विद्वान लेखक तथा कुशल शिल्पी भी था?

राणा कुम्भा

128

मेवाड़ का स्वर्ण युग किस राणा के शासन काल को कहते हैं?

राणा कुम्भा

129

मेवाड़ के राणा सांगा का पूरा नाम क्या था?

राणा संग्राम सिंह

130

मेवाड़ के उस वीर राणा का नाम बताओ जिसके शरीर में 80 घावों के निशान थे?

राणा सांगा (संग्राम सिंह)

131

मेवाड़ के किस राणा ने दिल्ली के इब्राहिम लोदी को परास्त किया था?

राणा सांगा

132

किस रानी ने चितौड़ की रक्षा के लिए हुमायूं के पास राखी भेजकर सहायता मांगी थी?

राणा सांगा की पत्नी कर्मवती ने

133

चित्तौड़ का दूसरा शाका किसे कहते हैं?

रानी कर्मवती द्वारा जौहर

134

राणा उदय सिंह को बचपन में ही मार डालने का प्रयास किसने किया?

उसके चचेरे भाई बनबीर ने

135

राणा उदय सिंह की प्राण रक्षा किसने की?

धाय मां पन्ना ने

136

राणा उदय सिंह के स्थान पर बनबीर ने किसकी हत्या की?

पन्ना के पुत्र चंदन की

137

महाराणा प्रताप सिंह की माता का नाम बताओ।

जयवंती बाई

138

राणा प्रताप का जन्म कहां हुआ था?

कुम्भलगढ में

139

अकबर द्वारा राणा उदय सिंह पर आक्रमण करने पर चित्तौड़ की रक्षा का भारत किसने लिया?

जयमल और पत्ता ने

140

चित्तौड़ का तीसरा शाका किसने किया?

पत्ता की पटरानी फूलकुंवर ने

141

अकबर द्वारा हार जाने पर उदय सिंह ने अपनी राजधानी कहां स्थापित की?

गोगुंदा में

142

उदय सिंह की मृत्यु के दिन कौन सा त्यौहार था?

होली

143

उदय सिंह ने किसे अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था?

जगमाल सिंह

144

जगमाल को राजगद्दी से उतार कर किसने राणा प्रताप का राजतिलक किया?

सामन्तों ने

145

महाराणा प्रताप ने सर्वप्रथम किस स्थान को अपनी राजधानी बनाया?

कुम्भलगढ

146

चितौड़ के किस राजा ने मुहम्मद तुगलक को हरा कर तीन माह तक कैद में रखा?

हम्मीर

147

रानी पद्मनी के उस वीर भाई का नाम बताओ जिसने अपने जीजा रत्न सिंह को अलाउदीन की कैद से छुड़ाने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया?

गोरा

148

मेवाड़ में हिंदु सुरताणा (हिंदुओं का बादशाह) किसे कहा गया है?

महाराणा कुम्भा

149

कृष्ण भक्त मीराबाई के पिता का नाम बताओ।

रतन सिंह

150

मीराबाई के पति का नाम बताओ।

भोजराज

151

मीरा का जन्म कहां हुआ था?

मेड़ता के पास कुड़की गांव में

152

मीराबाई का राणा प्रताप से संबंध बताइए।

प्रताप की ताई

153

मीराबाई को विष किसने दिया?

उनके देवर राणा विक्रमादित्य ने

154

हल्दी घाटी युद्ध में कौन वीर राणा प्रताप का राजचिन्ह धारण कर अकबर की सेना से लड़ते हुए मारा गया?

झाला मान सिंह

155

राष्ट्रकूट वंश की स्थापना किस राजा ने की?

दंति दुर्ग

156

किस राजा के शासन काल में पल्लव वंश का सर्वाधिक विकास हुआ?

नरसिंह वर्मन

157

पल्लव वंश का खात्मा किसने किया?

चोल शासक अपराजित ने

158

पालवंश (बंगाल में) का संस्थापक कौन था?

गोपाल

159

पालवंश में सर्वोत्कृष्ट शासक कौन था?

धर्मपाल

160

मगध में विक्रमशिला विश्व विद्यालय किस राजा ने स्थापित किया?

धर्मपाल

161

सेन वंश (बंगाल में ) के संस्थापक का नाम बताइए?

सामन्त सेन

162

सेन वंश के सर्वोत्कृष्ट शासक का नाम बताओ?

विजय सेन

163

सेन वंश के अंतिम शासक का नाम बताओ?

लक्ष्मण सेन

164

महमूद गजनवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया?

17 बार

165

 दिल्ली सल्तनत के दौरान कितने राजवंशों ने दिल्ली पर राज्य किया?

पांच- गुलामवंश, खिलजीवंश, तुगलकवंश, सैयदवंश तथा लोदीवंश

166

गुलाम वंश के किस राजा को दरवेश राजा कहा जाता है?

नसीरूद्दीन महमूद

167

गुलाम वंश का अंतिम राजा कौन था?

कैकोबाद

168

गुलाम वंश का अंत किसने किया?

जलालुद्दीन खिलजी ने

169

एकमात्र मुस्लिम महिला शासक, रजियाबेगम किस वंश से थी?

गुलामवंश

170

खिलजीवंश में कुल कितने शासकों ने राज्य किया?

मात्र तीन – जलालुद्दीन, अलाउद्दीन खिलजी तथा कुतुबुद्दीन मुबारक खिलजी

171

तुगलक वंश के संस्थापक का नाम बताओ।

गियासुद्दीन तुगलक

172

तैमूरलंग के आक्रमण के समय भारत का राजा कौन था?

सुल्तान महमूद तुगलक

173

सैयद वंश के संस्थापक का नाम बताओ।

खिजर खां

174

लोदी वंश के संस्थापक का नाम बताओ।

बहलोल लोदी

175

14वीं शताब्दी में विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की?

हरिहर तथा बुक्काराय

176

विजयनगर साम्राज्य के सुप्रसिद्ध राजा का नाम बताओ।

कृष्णदेव राय

177

दक्षिण में बहमनी साम्राज्य की स्थापना किसने की?

हसन ने, जो अब्दुल मुजफ्फर अलाउद्दीन बहमन शाह के नाम से गद्दी पर बैठा

178

एत्मात्द्दोला मकबरा किसने बनवाया?

जहांगीर ने

179

 मुगल साम्राज्य में 15 वर्षों तक व्यवधान डालने वाले शासक का नाम बताओ।

शेरशाह सूरी

180

शाहजहां का वास्तविक नाम क्या था?

खुर्रम

181

राज्यारोहण के समय राजा रणजीत सिंह की आयु क्या थी?

19 वर्ष

182

शिवाजी के पौत्र शाहू कितने वर्ष तक मुगलों की कैद में रहा?

18 वर्ष

183

गुरू गोबिंद सिंह ने किस मुगल शासक को गद्दी दिलाने में सहायता दी?

बहादुर शाह (मुअज्जम)

184

किस राजा ने शिवाजी को औरंगजेब के साथ संधि करने को प्रेरित किया?

राजा जय सिंह

185

मराठा शासन में प्रधानमंत्री को क्या पदवी दी जाती थी?

पेशवा

186

जिस प्रथम पेशवा ने मराठा राज्य का शासन अपने हाथ में ले लिया, उसका नाम बताओ।

बालाजी विश्वनाथ

187

शिवाजी के बाद जिस पेशवा ने मराठा राज्य को उत्कर्ष पर पहुंचाया, उसका नाम बताओ।

बालाजी बाजीराव

188

मराठा राज्य जिन पांच प्रमुख ताकतों में विभाजित हुआ उनके नाम बताओ।

पूना में पेशवा, बड़ौदा में गायकवाड़, नागपुर में भोंसले, इंदौर में होल्कर तथा ग्वालियर में सिंधिया

189

किस शासक के दरबार में इब्न बतूता भारत आया?

मुहम्मद बिन तुगलक

190

राणा प्रताप के भील सरदार का नाम बताओ।

पुंजा

191

पंजाब के किस शासक ने अफगानिस्तान के शाह को हराकर कोहिनूर हीरा वापस प्राप्त किया ?

महाराजा रणजीत सिंह

192

ईरान को अपने राज्य में मिलाने वाले राजा का नाम बताओ।

बप्पा रावल

193

शाहजहां के उस पुत्र का नाम बताओ जो संस्कृत का विद्वान था?

दारा शिकोह

194

महाराणा प्रताप की तरफ से लडऩे वाले मुस्लिम सरदार का क्या नाम था?

हकीम खां सूरी

195

अवध के अंतिम नवाब का नाम बताओ।

वाजिद अली शाह

196

किस राजा के मंत्रिमंडल को अष्टप्रधान नाम दिया गया था?

शिवाजी

197

उस हिंदू राजा का नाम बताओ जिसके राज्यमंडल के मंत्रियों को नवरत्न कहा जाता था?

चंद्रगुप्त विक्रमादित्य

198

पांडय राज्य का राजनीतिक तथा सांस्कृतिक केंद्र कहां था?

मदुरै

199

जहांगीरी महल किस जगह बना है?

आगरे के किले में

200

किस राजा के समय सांची स्तूप बनवाया गया?

अशोक

201

गुप्त वंश के उस राजा का नाम बताओ जिसने दक्षिण विजय का अभियान छेड़ा और जो प्रसिद्ध वीणा वादक था?

समुद्रगुप्त

202

प्रथमबौद्ध परिषद की बैठक किस राजा के शासनकाल में संपन्न हुई?

अजातशत्रु

203

सैयद वंश के अंतिम शासक का नाम बताओ?

आलम शाह

204

अकबर ने आमेर के किस राजा की पुत्री से विवाह किया था?

बिहारी मल/भारमल

205

अलाउद्दीन खिलजी को परास्त करने वाले राणा हम्मीर की राजधानी का नाम बताओ।

रणथम्भोर (सवाई माधोपुर)

206

गुप्तवंश के उस राजा का नाम बताओ जिसने दक्षिण विजय का अभियान छेड़ा और जो प्रसिद्ध वीणावादक भी था ?

समुद्र गुप्त

207

सैयद वंश के संस्थापक का नाम ?

आलम शाह