You are currently viewing मलिन बस्तियों में बसे गरीब असहायों को कंबल बांटे गए

मलिन बस्तियों में बसे गरीब असहायों को कंबल बांटे गए

  • Post author:
  • Post category:BVP in News

औरैया : भारत विकास परिषद की ओर से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। इस दौरान नगर एव देहात में कई जगह कंबल भी वितरित किया गया। कानपुर रोड पर बसे लोहा पीटा लोगों को कंबल वितरित किया गया।

पक्का तालाब पर मलिन बस्तियों में बसे लोगों को बुलाकर एवं ग्राम नसीराबाद एवं गढ़िया के गरीब असहाय लोगों को एक सैकड़ा कंबल बांटे गए। इसके पश्चात ग्राम हरतौली(दिबियापुर के पास) में परिषद के सदस्य एवं एडीजीसी चन्द्र भूषण तिवारी के गांव में जाकर भी गरीब असहायों को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। कंबल बांटने के समय संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि परिषद हमेशा से गरीब असहायों की मदद का कार्य करती आ रही है। अत्यधिक ठंड को देखते हुए परिषद द्वारा यह सेवा का कार्य किया गया। प्रांतीय महासचिव अशोक त्रिपाठी ने कहा कि सेवा के कार्यों में सर्दी के मौसम में परिषद प्रतिवर्ष गरीब, असहायों को ऊनी कपड़ों का वितरण करती है। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमेश शुक्ला, सचिव अंकित गुप्ता, वित्त सचिव सौरभ पुरवार, अशोक अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मुकेश गहोई आदि लोग उपस्थित रहे।