You are currently viewing भव्य भवन का निर्माण के लिए भूमि पूजन किया

भव्य भवन का निर्माण के लिए भूमि पूजन किया

  • Post author:
  • Post category:BVP in News

मामून : भारत विकास परिषद ने कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देव राज शर्मा की अध्यक्षता में किया। यहां क्षेत्रीय संरक्षक ललित महाजन, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुशील शर्मा व राष्ट्रीय समिति सदस्य राधे श्याम महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भवन विस्तार के लिए भूमि पूजन किया गया। उपरांत अनीमिया मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ महिलाओं को लोहे की कड़ाही, चने गुड़ भेंट कर किया गया। वहीं तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन व सुशील शर्मा ने बताया कि इस स्थान पर एक भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा और सेवा के स्थाई प्रकल्प शुरू किए जाएंगे।

इस अवसर पर सुरजीत सिंह, राजेन्द्र कुमार, रमेश शर्मा, अमित कांसल, राजन ओबेराय, सुरेश कुमार, पवन शर्मा, हरि सिंह, हंस राज, दिनेश शर्मा, आशीष खजुरिया उपस्थित रहे।

दैनिक जागरण :  14 September, 2021