You are currently viewing एनीमिया मुक्त भारत के लिए जागरुकता शिविर लगाया

एनीमिया मुक्त भारत के लिए जागरुकता शिविर लगाया

  • Post author:
  • Post category:BVP in News

धनबाद: भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा एनीमिया मुक्त भारत, एक प्रयास के तहत जागरुकता शिविर लगाया गया। गुरुवार को धनसार स्थित चक्रवर्ती नर्सिंग होम के हॉल में जागरुकता शिविर आयोजित की गई। कार्यक्रम को शाखा संयोजक साधना सूद, बाल विकास एवं महिला सहभागिता क्षेत्रिय सचिव अरुणा भगानिया, शाखा के वरिष्ठ सदस्य योगेंद्र तुलस्यान ने संबोधित किया। डॉ डी चक्रवर्ती ने एनीमिया रोग एवं इससे बचाव संबंधित विस्तृत जानकारी दी। आयोजन का दायित्व महिला सदस्य बबिता बरनवाल और नीलू अग्रवाल ने निभाया। शिविर में दीपा तुलस्यान, हेमा प्रूथी, संगीता गोयल, चित्रा सिंघानिया, एससी जैन उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में मरीजों एवं उपस्थित अन्य लोगों के बीच चना-गुड़ का वितरण मानसी चक्रवर्ती और डॉ चक्रबर्ती ने किया। संचालन प्रेम सिंघानिया एवं धन्यवाद ज्ञापन अमित सतनालिका ने किया।

Hindustan हिंदी : 16 October 2020