You are currently viewing 120 लोगों की हड्डियों की जांच की गई

120 लोगों की हड्डियों की जांच की गई

  • Post author:
  • Post category:BVP in News

मोगा: भारत विकास परिषद की तरफ से शहीदी पार्क में नि:शुल्क हड्डियों की जांच का कैंप लगाया गया। कैंप में 120 लोगों की हड्डियों की जांच की गई। डॉक्टर सौरभ जैन ने कहा कि जोड़ों का दर्द आज के दौर में बेहद आम बात हो गई है। उम्रदराज ही नहीं कम उम्र के युवा भी हड्डियों के दर्द से अछूते नहीं हैं। कैम्प मे डॉक्टर सौरभ जैन (एमएस आर्थो) द्वारा मरीजों का (डेक्सा) मशीन की मदद से हड्डियों के घनत्व यानी डेंसिटी को परखा गया।

डॉक्टर दीपशी ने मरीजों का जनरल चेकअप करते हुए सभी का ब्लडप्रेशर चैक करने के साथ शूगर व अन्य बीमारियों से बचने संबंधित जानकारी दी। भाविप की अध्यक्ष मालती मोंगा ने बताया कि संस्था द्वारा आने वाले दिनों में शूगर चेकअप कैंप का आयोजन भी करेगी। कैंप में सचिव नीरू अग्रवाल, कैशियर सपना जैन, आशिमा सचदेवा, अंजुम प्रवीण पुरी, पूनम गोयल, लवली सिंगला, सुनील जैन, डॉक्टर राजेश पुरी, सुमनकान्त विज, मनोज मोंगा, सुरिंदर अग्रवाल, मनमोहन अरोड़ा, मदन लाल बांसल, राजिंदर सचदेवा, राकेश बजाज, जगमोहन गोयल, राकेश गोयल, मनोज जैसवाल, महिंदर जिन्दल, जयदीप कटारिया, निशि राकेश विज, सुभाष ग्रोवर, परवीन सिंगल, सतीश बांसल आदि उपस्थित हुए।

Dainik Bhaskar:20 December2022