You are currently viewing महर्षि दयानंद शाखा पिछले 27 साल से समाज सेवा के कार्यों में जुटी है

महर्षि दयानंद शाखा पिछले 27 साल से समाज सेवा के कार्यों में जुटी है

अम्बाला: भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा पिछले 27 साल से समाज सेवा के कार्यों में जुटी है। समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ संस्था बच्चों में देश भक्ति का जज्बा भी पाल रही है ताकि बच्चे जब युवा हों तो वह देश की जिम्मेदारी संभाल सकें। इसके लिए संस्था अलग-अलग प्रकल्प के माध्यम से बच्चों को संस्कार दे रही है। भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव एवं महर्षि दयानंद शाखा के सह संरक्षक दीपक राय आनंद ने बताया कि संस्था का अभी सांस्कृतिक पखवाड़ा प्रकल्प चल रहा है। इसमें 49 प्रकल्प शामिल किए गए हैं।

इसके अलावा संस्था हर साल समाज कल्याण के कार्य करती है। बच्चों में देश के लिए जज्बा भरने के लिए जहां राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता कराई जाती है। वहीं गुरु के प्रति बच्चों में संस्कार भरने के लिए गुरु वंदन छात्र वंदन अभिनंदन प्रकल्प भी करती है। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संस्कार भरना है। इसके अलावा संस्था लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा शिविर लगाती है। साथ ही रक्तदान शिविर लगाती है ताकि रक्त के कारण की कम के चलते कोई जिंदगी से हाथ न धोए। उन्होंने बताया कि देश में क्या कुछ है।

इसके लिए बच्चों में भारत को जानो प्रतियोगिता कराई जाती है ताकि बच्चों में अपने देश के प्रति रुचि पैदा हो सके। जरूरतमंद बच्चों को दी जा रही निशुल्क शिक्षा संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा पैसे के बिना शिक्षा से वंचित न हो। इसके लिए संस्था हर सला 10-15 ऐसे बच्चों का चयन करती है जो जरूरतमंद हैं। उनकी फीस का खर्च संस्था वहन करती है ताकि बच्चा अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। इसके साथ साथ जरूरतमंद कन्याएं, जिनके माता पिता शादी करने असमर्थ से होते हैं।

उनका सामूहिक भी कराती है और बेटियों को सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण भी दिया जाता है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें। स्वास्थ्य सेवाएं दे रही शाखा आनंद ने बताया कि जैन कालेज रोड पर स्थाई सेवा के लिए केंद्र बनाया गया है, जिसमें फिजियो थैरेपी, ओपीडी, दंत चिकित्सा, पैथोलोजी, एक्सरे, लैब तथा ईसीजी की सुविधा दी जा रही है।

Bhaskar: ! September, 2023