You are currently viewing भारत विकास परिषद का मूलमंत्र:  संस्कारित परिवार

भारत विकास परिषद का मूलमंत्र: संस्कारित परिवार

बागपत। भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित किया। पदाधिकारियों को राष्ट्रीय मंत्री अनुराग दुबलिश और प्रांतीय अध्यक्ष शरत चंद्र ने शपथ दिलाते हुए दायित्व का बोध कराया। राष्ट्रीय मंत्री ने कहा संस्कारित परिवार भारत विकास परिषद का मूल मंत्र है। सहयोग समर्पण सेवा संस्कार संपर्क के द्वारा समाज की सेवा करने का संकल्प भी हम सब को लेने का दायित्व है।

नवनियुक्त अध्यक्ष अजय गोयल ने कहा कि भारत विकास परिषद से जो जिम्मेदारी मिली उसका निर्वहन किया जाएगा। समाज की सेवा की जाएगी और परिषद के नीति व सिद्धांतों के अनुसार कार्य करेंगे। राज्य वित्त सचिव अशोक गुप्ता, प्रांतीय विवेकानंद समिति के चेयरमैन आलोक भटनागर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्ष अजय गोयल, सचिव पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक गोयल, जिला उपाध्यक्ष डा. कमला अग्रवाल एवं महिला संयोजिका कौशल त्यागी को शपथ दिलाई। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मूलचंद, वीरेंद्र त्यागी, मनोज मित्तल, आशुतोष मित्तल, मास्टर राकेश मोहन गर्ग, मनीष गर्ग, संजय गर्ग, बबलेश, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।