You are currently viewing बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएगा भारत विकास परिषद

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएगा भारत विकास परिषद

प्रयागराज : भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित की गई। कार्यशाला में 15 शाखाओं के प्रतिनिधियों को परिषद की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। क्षेत्रीय सचिव सुमन अग्निहोत्री ने कहा कि विकास परिषद की सभी शाखाएं दो गरीब बेटियों को गोद लें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आरबी श्रीवास्तव ने कहा कि परिषद अपने सामाजिक सरोकार का और विस्तार करेगा। क्षेत्रीय महासचिव ने नई शाखा खोलने और विस्तार योजना की जानकारी दी। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव प्रमोद राम त्रिपाठी ने कहा कि सभी सदस्य को समर्पित भाव से योगदान करना चाहिए। इससे उनका कार्यकाल भी यादगार रहेगा। अध्यक्ष मुकेश जैन, प्रांतीय अध्यक्ष निशा जायसवाल, शिव नंदन गुप्त, प्रमोद बंसल, नागेंद्र सिंह, प्रमोद राम त्रिपाठी, बीबी जुनेजा, सच्चिदानंद, मीना खन्ना, सुनील सिन्हा, अरुण जायसवाल, मधुबाला श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, उमेश दत्त साहू, प्रदीप बरनवाल मौजूद रहे। संचालन महासचिव सुनील धवन ने किया।

Hindustan: 20 June 2022