You are currently viewing परिषद गरीब वर्ग के लोगों को गर्म वस्त्रों का वितरण कर रहा है

परिषद गरीब वर्ग के लोगों को गर्म वस्त्रों का वितरण कर रहा है

  • Post author:
  • Post category:BVP in News

रुद्रपुर। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाज के गरीब वर्ग के लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिये बाजार क्षेत्र से नये गर्म वस्त्रों को एकत्रित करने का कार्य प्रारंभ किया।

गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करने के दौरान परिषद के भारत भूषण चुघ ने बताया कि भारत विकास परिषद पिछले 17 वर्षों से जहां समाज के गरीब वर्ग के लोगों को प्रत्येक शीत ऋतु में गर्म वस्त्रों का वितरण कर रहा है। वहीं समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी संस्था निरंतर सहयोग करती रही है। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से सामाजिक कार्य के लिए बाजार क्षेत्र में जब गर्म वस्त्रों को एकत्रित किया जा रहा था तो अनेक लोगों ने सहयोग स्वरूप स्वेच्छा से नकद धनराशि का भी सहयोग किया। सभी दानदाताओं का संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अभियान समाप्त होते ही गरीब परिवार के लोगों को गर्म वस्त्रों का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर संजय सिंघल, विजय भूषण गर्ग, नरेंद्र अरोरा, हरनाम चौधरी, राजकुमार खनिजो, पंकज बांगा, महेंद्र गोयल, मनोज अरोरा, दीपक गुलाटी, विपिन अरोरा, संजीव अरोरा, दिनेश बठला, रोहित कपूर, विपिन लूथरा, राजकुमार बिन्दल व गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।

Hindustan हिंदी : 25 December 2020