You are currently viewing परिषद की 10 शाखाएं कर रहीं गावों की महिलाओं की खून की जांच

परिषद की 10 शाखाएं कर रहीं गावों की महिलाओं की खून की जांच

अंबाला: भारत विकास परिषद की तरफ से एनीमिया मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में ट्विनसिटी की 10 शाखाओं की महिला शक्ति अपना योगदान दे रही है। 4 साल पहले इस अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके तहत शहरों व गांवा में महिलाओं के खून की जांच के साथ-साथ उन्हें एनीमिया से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

शहर में भारत विकास परिषद नगर शाखा, दयानंद शाखा, केशव शाखा, गीता गोपाल शाखा, स्वामी विवेकानंद शाखा व कैंट में विवेक शाखा, गोविंद शाखा, सदर शाखा, डिफेंस कॉलोनी व साहा शाखा की महिला शक्ति इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है और भाविप नगर शाखा केपीएके स्कूल में शिविर लगाएगी।

पिछले साल 4500 महिलाओं का चेकअप किया
हरियाणा उत्तर की प्रांतीय महिला संयोजक डा. अंजलि भारती ने बताया कि पिछले साल एनीमिया मुक्त अभियान में हरियाणा उत्तर से 4500 महिलाओं व लड़कियों का चेकअप किया गया था, जिसमें जिले से लगभग 500 का चेकअप हुआ। उन्होनों ने बताया कि इस अभियान के दाैरान देखा गया कि सरकारी स्कूलों व गांव की महिलाओं व लड़कियों का एचबी सामान्य है, वहीं शहरों व प्राइवेट स्कूलों की लड़कियों का एचबी कम आ रहा है।

आयरन बढ़ाने की दवाइयो के साथ दिया जाता है गुड़-चना
जिला संयोजक प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलो में जाकर लेक्चर देने के साथ एचबी चेक किया जाता है। जिन लड़कियों का एचबी कम होता है उन्हें आयरन बढ़ाने की दवाइयाें के साथ गुड़-चना भी दिया जाता है। झुग्गी झोपड़ियों और घर में काम करने वाली महिलाओं काे लाेहे की कड़ाइयां वितरित करने के साथ-साथ उन्हें इसका उपयोग करने व सही डाइट के बारे में जागरूक किया जाता है। हर 3 महीने बाद उनका चेकअप भी करवाया जाता है।

bhaskar: 25 May 2023