You are currently viewing निराश्रित कन्या को व्हील चेयर और मंदिर के दिव्यांग पुजारी को ट्राइसाइकिल दी

निराश्रित कन्या को व्हील चेयर और मंदिर के दिव्यांग पुजारी को ट्राइसाइकिल दी

खटीमा। भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने दीपावली से पूर्व सपरिवार दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर एक-दूसरे को बधाई दी।

शगुन मंडप के सभागार में देर शाम आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में ऑनलाइन समूह गान में प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सरफराज अंसारी को सम्मानित किया। इस दौरान निराश्रित कन्या प्रतिष्ठा को व्हील चेयर और बिल्लेश्वर मंदिर के दिव्यांग पुजारी अखिलेश कुमार को ट्राइसाइकिल दी। वहां भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरीश जोशी, शाखा अध्यक्ष हरप्रीत सिंह महल, सचिव नीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, महिला संयोजिका रितु गुप्ता आदि थे।

अमर उजाला : 11 Nonember 2020