You are currently viewing दिव्यांग सहायता कैंप में दिव्यांग लोगों को अंग वितरित किए

दिव्यांग सहायता कैंप में दिव्यांग लोगों को अंग वितरित किए

गुरदासपुर : शनिवार को भारत विकास परिषद की ओर से लगाए गए दिव्यांग सहायता कैंप में जरूरतमंद लोगों को अपर लिंब, लोअर लिंब, कानों की मशीनें तथा व्हील चेयर वितरित किए गए। इस समारोह का उद्घाटन जिलाधीश मोहम्मद इशफाक ने किया। वहीं, विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा के प्रतिनिधि के तौर पर एसएस बोर्ड के सदस्य भुपिंद्रपाल सिंह विट्टी भी पहुंचे। मुख्य अतिथि द्वारा शमा प्रज्वलित कर प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नार्थ पंजाब के प्रधान शिव गौतम, महासचिव रमन पुरी तथा विकलांग सहायता कैंप के विंकलांग सहायता कैंप के राज्य इंचार्ज बुद्धीश अग्रवाल मौजूद रहे। स्टेट अध्यक्ष शिव गौतम द्वारा डीसी गुरदासपुर तथा भुपिंद्र विट्टी का औपाचारिक धन्यवाद किया गया।

पुष्पा देवी द्वारा बैज इंस्टाल किए गए। इस अवसर पर जानकारी देते प्रोजेक्ट के इंचार्ज मुकेश वर्मा ने बताया कि कैंप में 30 लोगों के विकलांगता के प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। 11 व्हील चेयर, 17 कानों की मशीनें, 15 लोगों को अपर तथा लोअर लिंबज तथा दो को कलिपर लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 33 लोगों को ट्राइसाइकल अगले माह वितरित किए जाएंगे। स्टेट इंचार्ज बुद्धिश अग्रवाल तथा महासचिव रमन पुरी ने बीवीपी के राष्ट्रीय स्तर पर करवाए जा रहे कार्यक्त्रमों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में अभी तक 1329 कैंप लगा कर 55100 के करीब दिव्यांग लोगों की सहायता की जा चुकी। शाखा के सरंक्षक कशमीर सिंह राजपूत ने कादियां के बी वी पी के इतिहास के बारे में जानकारी दी।

Divya Himachal : 23 March 2021