You are currently viewing दक्षिण प्रान्त हरियाणा मे 33वीं शाखा का गठन

दक्षिण प्रान्त हरियाणा मे 33वीं शाखा का गठन

गुरूग्राम। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। आज दुनिया यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए भारत की मध्यस्थता की आस लगाए है। यह विचार राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक पवन जिन्दल ने भारत विकास परिषद् गुरुग्राम की 11 वी शाखा के दायित्व एवं संकल्प कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद् देश में समाज के उत्थान का काम कर रहीं है। सेवा संस्कार के माध्यम से समाज को जोड़कर व दीन-दुखियों तक पहुंचकर सेवा का कार्य करके देश को परम वैभव की ओर ले जाने में इसका सहयोग अतुलनीय है। विशिष्ट अतिथि और इस नई शाखा के संरक्षक बोधराज सीकरी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सेवा से जो पुण्य की प्राप्ति होती है उससे बढ़कर कुछ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने प्राप्त नव दायित्व को निष्ठापूर्वक निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

भारत विकास परिषद् कर रहीं है देश में समाज के उत्थान का काम
कार्यक्रम में पधारे लाल बहादुर के पुत्र सुनील शास्त्री ने अपने पिता के नाम से इस शाखा का नाम करण करने पर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने निजी संस्मरण भी साझा किए। इस दौरान शाखा में 101 सदस्यों ने मिलकर संकल्प लिया जिसमें राजीव छाबरा को अध्यक्ष, सतीश चावला को सचिव व रमेश नरूला को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य विवेकानंद तिवारी ने मंच संचालन बखूबी ढंग से किया। नवयंधरा स्कूल सुशांत लोक के अध्यक्ष एसके वर्मा ने भी इसमें सहयोग दिया। राष्ट्रीय मंत्री राज कुमार अग्रवाल ने परिषद के विस्तार एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा। कार्यक्रम में महिलाओं को भागीदारी सराहनीय थी। संस्कृति स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और कथक नृत्य को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, प्रांतीय सचिव डॉक्टर आरबी यादव, कोषाध्यक्ष अनिल बंसल, संगठन सचिव अरुण अग्रवाल, सहित परिषद के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि विद्या सागर दीवान, ओम कथूरिया, शिवकुमार वर्मा, अशोक सीकरी, धमेंद्र बजाज, रमेश कमरा, ओपी कालरा, विष्णु खन्ना आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।