Bharat Ko Jano Q&A – Hindi 26
														ललित कलाएं
1  | भारत में संगीत की दो महत्वपूर्ण शैलियां कौन सी हैं?  | हिंदुस्तानी तथा कर्नाटक  | 
2  | किस वेद की ऋचाएं संगीत से सम्बन्धित है ?  | सामवेद  | 
3  | प्रसिद्ध गायक तानसेन और बैजू बावरा के गुरू कौन थे?  | स्वामी हरिदास  | 
4  | मियां की मल्हार, दरबार कान्हड़ा और मियां की तोड़ी राग का निर्माण किसने किया?  | तानसेन  | 
5  | भरत नाट्यम नृत्य शैली का स्त्रोत क्या है?  | भरत मुनि का नाट्य शास्त्र  | 
6  | भारत के मंदिरों में देवदासियों द्वारा कौन सा नृत्य प्रस्तुत किया जाता था?  | भरत नाट्यम  | 
7  | रूक्मिणी देवी, लीला सेमसन, मृणालिनी सारा भाई, शकुंतला पाणिग्रही, सोनल मान सिंह, वैजयंती माला किस नृत्य शैली की नर्तकी है?  | भरतनाट्यम  | 
8  | कौन सी नृत्य शैली राज दरबारों में विकसित हुई?  | कत्थक  | 
9  | वाजिद अली शाह ने किस नृत्य शैली को सर्वाधिक पोषण दिया?  | कत्थक  | 
10  | बिंदादीन महाराज, कालकादीन, अच्छन महाराज, गोपीकृष्ण और बिरजू महाराज किस नृत्य विद्या के कलाकार हैं?  | कत्थक  | 
11  | कथकली किस प्रदेश का मुख्य नृत्य है?  | केरल  | 
12  | प्रसिद्ध कवि वल्लतोल को किस नृत्य शैली का प्रेरणा स्त्रोत कहा जाता है?  | कथकली  | 
13  | कुचिपुड़ी किस प्रदेश का मुख्य नृत्य है?  | आंध्र प्रदेश  | 
14  | तीर्थ नारायण और सिद्ध योगी ने किस नृत्य शैली का विकास किया?  | कुचिपुड़ि  | 
15  | वेदांत सत्यनारायणन, राजा रेड्डी तथा राधा रेड्डी किस नृत्य विद्या से जुड़े हैं?  | कुचिपुड़ि  | 
16  | मणिपुर का प्रमुख नृत्य कौनसा है?  | मणिपुरी  | 
17  | ओडिसी किस प्रदेश का मुख्य नृत्य है?  | उड़ीसा  | 
18  | केलूचरन महापात्र, संयुक्त पाणिग्रही और इंद्राणी रहमान किस नृत्य शैली से जुड़े हैं?  | ओडिसी  | 
19  | जात्रा किस प्रदेश का रंगमंच है?  | बंगाल  | 
20  | तमाशा किस प्रदेश में खेला जाता है?  | महाराष्ट्र  | 
21  | भवई किस प्रदेश की कला है?  | गुजरात  | 
22  | नौटंकी किस प्रदेश की कला है?  | उत्तर प्रदेश  | 
23  | माच किस प्रदेश की कला है?  | मध्य प्रदेश  | 
24  | ख्याल किस प्रदेश की कला है?  | राजस्थान  | 
25  | नकल किस प्रदेश की कला है?  | पंजाब  | 
26  | भांड पाथर किस प्रदेश की कला है?  | कश्मीर  | 
27  | यक्षगान किस प्रदेश की कला है?  | कर्नाटक  | 
28  | अंकिया नाट किस प्रदेश की कला है?  | असम  | 
29  | कूडिया द्रव्य किस प्रदेश की कला है?  | केरल  | 
30  | रास लीला व राम लीला किस प्रदेश की कला है?  | उत्तर प्रदेश  | 
31  | खामोश अदालत जारी है, घासी राम कोतवाल, गिद्ध, सखाराम बाइंडर किस भाषा के नाटक हैं और इनका मंचन किसने किया?  | मराठी, विजय तेंदुलकर  | 
32  | विजया मेहता, अरविंद देशपांडे, श्रीराम लागू, अमोल पालेकर किस भाषा के रंगकर्मी हैं?  | मराठी  | 
33  | ययाति, तुगलक, हयवदन, नाम मंडल किस भाषा की 
 नाटय कृतियां हैं?  | कन्नड़  | 
34  | के शिवराम कारंत, गिरीश कर्नाड, लंकेश किस भाषा के रंगकर्मी हैं?  | कन्नड़  | 
35  | काठ का घोड़ा, सूर्यास्त, असंगत नाटक किस भाषा की नाट्य कृतियां हैं?  | उडिय़ा  | 
36  | रमाशंकर राय, मनोरंजन दास, जगन्नाथ दास, बसंत कुमार महापात्र किस भाषा के रंगकर्मी हैं?  | उडिय़ा  | 
37  | इम्फाल–इम्फाल, चक्रव्यूह, कर्ण भारत किस प्रदेश के रंग मंच से जुड़े हैं?  | मणिपुरी  | 
38  | बेगम अख्तर कला की किस विद्या से संबंधित हैं?  | गजल गायकी  | 
39  | मोहिनी अट्टम किस प्रदेश का नृत्य है?  | केरल  | 
40  | चकियार कूंदू किस प्रदेश का नृत्य है?  | केरल  | 
41  | ओट्म थुलाल किस प्रदेश का नृत्य है?  | केरल  | 
42  | भांगड़ा किस प्रदेश का नृत्य है?  | पंजाब  | 
43  | बिदेशिया किस प्रदेश का नृत्य है?  | बिहार  | 
44  | बीहू किस प्रदेश का नृत्य है?  | असम  | 
45  | छाऊ मुख्य रूप से किस प्रदेश का नृत्य है?  | प. बंगाल  | 
46  | चिराव (Chiraw) किस प्रदेश का नृत्य है?  | मिजोरम  | 
47  | डांडिया रास किस प्रदेश का नृत्य है?  | गुजरात  | 
48  | गण गौर किस प्रदेश का नृत्य है?  | राजस्थान  | 
49  | गरबा किस प्रदेश का नृत्य है?  | गुजरात  | 
50  | गिद्धा किस प्रदेश का नृत्य है?  | पंजाब  | 
51  | झूलन लीला किस प्रदेश का नृत्य है?  | राजस्थान  | 
52  | महारास किस प्रदेश का नृत्य है?  | मणिपुर  | 
53  | पंडवानी किस प्रदेश का लोकनाट्य /नृत्य है?  | छत्तीसगढ  | 
54  | स्वांग किस प्रदेश का नृत्य है?  | हरियाणा  | 
55  | बाला सरस्वती, कृष्णन कुट्टी, उदयशंकर किस नृत्य शैली के नर्तक हैं?  | कथकली  | 
56  | अहमद जान थिरकवा, अल्ला रक्खा खां, किशन महाराज व जाकिर हुसैन किस वाद्य से जुड़े हैं?  | तबला  | 
57  | अली अकबर खां, अलाउद्दीन खां, अमजद अली खां, बहादुर खां, शरनरानी और बुद्धदेव किस वाद्य से जुड़े हैं?  | सरोद  | 
58  | अन्नपूर्णा देवी किस वाद्य यंत्र से जुड़ी हैं?  | सुरबहार  | 
59  | विस्मिल्लाह खां कौन सा वाद्य बजाते थे?  | शहनाई  | 
60  | बुद्धादित्य मुखर्जी, विलायत खां, निखिल बनर्जी रईस खां, रविशंकर किस वाद्य यंत्र के कलाकार हैं?  | सितार  | 
61  | गजानन राव जोशी, वीजी जोग, जुबीन मेहता किस वाद्य यंत्र के कलाकार हैं?  | वायलिन  | 
62  | हरिप्रसाद चौरसिया, किस वाद्य यंत्र के कलाकार हैं?  | बांसुरी  | 
63  | एस. बालाचंदर किस वाद्य यंत्र के कलाकार हैं?  | वीणा  | 
64  | शिवकुमार शर्मा व तरूण भट्टाचार्य किस वाद्य यंत्र के कलाकार हैं?  | संतूर  | 
65  | ए.के. हालदार, अमृता शेरगिल, बिमल गुप्ता, गगनेंद्र नाथ टैगोर, जैमिनी राय, नंद लाल बोस, रामकुमार, रवि वर्मा, सतीश गुजराल कला की किस विद्या से संबंधित हैं?  | चित्रकला  | 
66  | केशव शंकर पिल्ले, आर.के. लक्ष्मण, सुधीर दर, सुधीर तैलंग कला की किस विद्या से संबंधित हैं?  | कार्टून  | 
67  | गिरिजा देवी, कुमार गंधर्व, विनायक राव पटवर्धन, विष्णु दिगम्बर पलुस्कर, विष्णु नारायण भातखंडे कला की किस विद्या से संबंधित हैं?  | गायन, हिंदुस्तानी शैली  | 
68  | बालामुरली कृष्णा, एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी, एस. राजन कला के किस क्षेत्र से संबंधित हैं?  | गायन, कर्नाटक शैली  | 
69  | 1925 में पहली बार एक मणिपुरी नाटक ‘नरसिंह’ मंच पर खेला गया। इसके लेखक कौन थे?  | एम. रामचंद्र  | 
70  | अफीम खाने की बुराइयों को चित्रण करने वाली पुस्तक ‘कनियार कीर्तन’ के लेखक का नाम बताएं।  | हेमचंद्र बरूआ  | 
71  | ‘राम नवमी नाटक’ (विधवा विवाह का पैरोकार), ‘तीनी गहिनी’ (तीन पत्नियां) और ‘अशिक्षित गहिनी’ पुस्कों के रचनाकार का नाम बताइए।  | गुणाभि राम बरूआ  | 
72  | ‘जात्रा’ (खुलीहवा में रंगमंच प्रस्तुतिकरण) करने वाली जनजाति का किस प्रदेश में निवास है?  | मिजोरम  | 
73  | असम में अंकिया नट एकांकी नाटकों के सूत्रधार का नाम बताएं।  | शंकर देव  | 
74  | कालिया दमन, रूकमनि हरण, पारिजात हरण, पत्नी प्रसाद नामक पुस्तकों के लेखक का नाम बताएं।  | शंकर देव  | 
75  | असम में संगीत आराधना किस शताब्दी से आरंभ मानी जाती है?  | सातवीं शताब्दी  | 
76  | सचिन देव बर्मन किस प्रदेश से संबंध रखते हैं?  | त्रिपुरा  | 
77  | किस प्रदेश में स्पेनिश गिटार तथा दरबू नाम के वाद्य यंत्र प्रयोग किए जाते हैं?  | मिजोरम  | 
78  | असम में प्रयोग होने वाले वाद्य यंत्र खोल का आविष्कारक कौन था?  | शंकर देव  | 
79  | विश्व मोहन भट्ट किस वाद्य यंत्र के कलाकार हैं?  | गिटार  | 
80  | भारत नाट्यम किस प्रदेश का नृत्य है?  | तमिलनाडू  | 
81  | राग तोड़ी व ललित दिन के किस प्रहर के राग है ?  | प्रातः कालीन  | 
82  | वृन्दावनी सांरग दिन के किस प्रहर में गाये या बजाये जाने वाला राग है ?  | दोपहर  | 
83  | संध्या-कालीन गाये-बजाये जाने वाले कुछ राग है ……..  | पुरिया धनाश्री, मारवा, मधुवंती  | 
84  | राग यमन किस बेला में गाया-बजाया जाता हैं ?  | रात्रिकालीन  | 
85  | राग केदार व बिहार किस प्रहर में गाये-बजाये जाते हैं ?  | रात्रिकालीन  | 
86  | मध्य रात्रि में गाये-बजाये जाने वाले राग कौन से हैं ?  | मालकोस, कान्हड़ा  | 
87  | वर्षा ऋतु के दौरान गाये जाने वाले राग का क्या नाम है ?  | मल्हार  | 
88  | वसंत ऋतु के दौरान गाये जाने वाले राग का क्या नाम है ?  | वसंत-बहार  | 
89  | भारतीय संगीत में कितने प्रकार के वाद्ययंत्र होते हैं ?  | चार  | 
90  | भारतीय संगीत के चार प्रकार के वाद्ययंत्रो को बतायें ?  | तार वाद्य, सुषिर वाद्य, अवनाद व घन वाद्य  | 
91  | सितार किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ?  | तार वाद्य  | 
92  | तबला किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ?  | अवनाद  | 
93  | शहनाई किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ?  | सुषिर  | 
94  | मृदंगम किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ?  | अवनाद  | 
95  | जलतरंग या काष्ठतरंग किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ?  | घन वाद्य  | 
96  | सरोद किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ?  | तार वाद्य  | 
97  | मजीरा किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ?  | घन वाद्य  | 
98  | भारतीय आचार्यों ने संगीत को कौन सी संज्ञा दी है ?  | पंचम वेद या गंधर्व वेद  | 
99  | संगीत का सप्तक महोत्सव किस शहर में होता है ?  | चेन्नई  | 
100  | भारतीय संगीत में ध्रुपद क्या है ?  | एक प्राचीन गायन-शैली पुरुषों द्वारा  |