Bharat Ko Jano Q&A – Hindi 25
 
														धर्म स्थल
| 1 | उस गुफा का नाम बताइए जहां वर्ष में एक बार बर्फ का शिवलिंग बनता है? | अमरनाथ (जम्मू कश्मीर) | 
| 2 | वैष्णों देवी का प्रसिद्ध मंदिर किस प्रदेश में है? | जम्मू कश्मीर | 
| 3 | उत्तर में शंकराचार्य द्वारा स्थापित धाम कौन सा है? | बद्रीनाथ (उत्तराखंड) | 
| 4 | सिखों का प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड किस प्रदेश में है? | उत्तराखंड | 
| 5 | हजरत बल मस्जिद किस प्रदेश में है? | जम्मू कश्मीर | 
| 6 | स्वर्ण मंदिर किस स्थान पर है? | अमृतसर (पंजाब) | 
| 7 | सारनाथ किस प्रदेश में है? | उत्तर प्रदेश | 
| 8 | ब्रह्मा का एक मात्र मंदिर किस स्थान पर है? | पुष्कर (राजस्थान) | 
| 9 | सूर्यदेव को समर्पित मंदिर कहां पर है? | कोणार्क (उड़ीसा) | 
| 10 | पूर्व में शंकराचार्य द्वारा स्थापित धाम? | जगन्नाथ पुरी (उड़ीसा) | 
| 11 | पुरी धाम मंदिर में किन देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं? | जगन्नाथ (श्रीकृष्ण), बलभद्र तथा सुभद्रा | 
| 12 | केदारनाथ में किस देवता की मूर्ति है? | शिव | 
| 13 | बद्रीनाथ में प्रमुखत: किस देवता की मूर्ति है? | विष्णु | 
| 14 | एक मात्र मंदिर जहां कुबेर की भी पूजा होती है? | बद्रीनाथ | 
| 15 | पश्चिम में शंकराचार्य द्वारा स्थापित पवित्र मठ । | द्वारका धाम | 
| 16 | दक्षिण में शंकराचार्य द्वारा स्थापित पवित्र मठ । | श्रंगेरी | 
| 17 | काली का वह प्रसिद्ध मंदिर जहां रामकृष्ण परमहंस पुजारी थे। | दक्षिणेश्वर (कोलकात्ता) | 
| 18 | भारत की सबसे बड़ी मस्जिद कहां है? | जामा मस्जिद (दिल्ली) | 
| 19 | पालिताना जैन मंदिर किस प्रदेश में है? | गुजरात | 
| 20 | सोमनाथ का मंदिर किस प्रदेश में है? | गुजरात | 
| 21 | केदारनाथ में किस देवता की मूर्ति है? | शिव | 
| 22 | पारसियों का अग्नि मंदिर उपवाड़ा किस प्रदेश में है? | गुजरात | 
| 23 | जैन तीर्थ स्थल गोमतेश्वर किस प्रदेश में है? | कर्नाटक | 
| 24 | भारत के किस मंदिर में अधिकतम चढावा आता है? | तिरूपति (आंध्र प्रदेश) | 
| 25 | तिरूपति मंदिर किस पहाड़ी पर स्थित है? | तिरूमल्लै | 
| 26 | तिरूपति मंदिर में किस देवता की मूर्ति है? | बालाजी, वेंकटेश्वर (विष्णु) | 
| 27 | विश्वनाथ मंदिर कहां स्थित है? | वाराणसी/काशी (उत्तर प्रदेश) | 
| 28 | प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर किस प्रदेश में है? | उड़ीसा | 
| 29 | ताड़केश्वर मंदिर किस प्रदेश में है? | दादरा नगर हवेली | 
| 30 | अरविंद आश्रम किस प्रदेश में है? | पांडिचेरी | 
| 31 | प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग घुष्मेश्वर किस प्रदेश में है? | महाराष्ट्र | 
| 32 | केला देवी मंदिर किस प्रदेश में है? | राजस्थान | 
| 33 | श्रीनाथ मंदिर कहां स्थित है? | नाथद्वारा (राजस्थान) | 
| 34 | जम्बूकेश्वर मंदिर किस प्रदेश में है? | श्रीरंगम के पास, तमिलनाडू | 
| 35 | ओंकारेश्वर मंदिर किस प्रदेश में है? | मध्य प्रदेश | 
| 36 | शाकुंभरी देवी का मंदिर कहां है? | सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) | 
| 37 | विन्ध्यावासिनी मंदिर कहां है? | विंध्याचल (उत्तर प्रदेश) | 
| 38 | पाटेश्वरी देवी का मंदिर कहां है? | देवी पाटन (उत्तर प्रदेश) | 
| 39 | श्रीशैल का मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर किस प्रदेश में है? | आंध्रप्रदेश | 
| 40 | मुखेश्वर मंदिर किस प्रदेश में है? | उड़ीसा | 
| 41 | कामाख्या देवी का मंदिर किस प्रदेश में है? | गुवाहाटी (असम) | 
| 42 | ज्वालाजी मंदिर किस स्थान पर है? | कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) | 
| 43 | नैनादेवी का मंदिर किस स्थान पर स्थित है? | विलासपुर (हिमाचल प्रदेश) | 
| 44 | कन्याकुमारी (कुमारी देवी) किस प्रदेश में है? | तमिलनाडू | 
| 45 | रामेश्वरम् मंदिर में किस देवता की मूर्ति प्रतिष्ठित है? | रमानाथन (शिव) | 
| 46 | कर्नाटक में धर्मस्थल मंदिर में किस देवता की मूर्ति प्रतिष्ठित है? | मंजूनाथ (शिव) | 
| 47 | गुरूवयूर मंदिर में किस देवता की मूर्ति प्रतिष्ठित है? | श्रीकृष्ण | 
| 48 | केरल में पश्चिमी घाट में साबरीमाला मंदिर में किसकी मूर्ति स्थापित है? | स्वामी अयप्पन | 
| 49 | थिरूची के निकट श्री रंगम मंदिर में किस देवता की मूर्ति है? | अनंत शयनम (विष्णु) | 
| 50 | दक्षिण भारत में सर्वाधिक प्रसिद्ध कार्तिकेय का मंदिर कहां स्थित है? | पालानी (तमिलनाडू) | 
| 51 | रमण महर्षि का आश्रम कहां स्थित है? | तिरूवनामलै (तमिलनाडू) | 
| 52 | भारत में वह कौन सा स्थल है जहां तीन समुद्र मिलते हैं तथा जहां सूर्यादय तथा सूर्यास्त साथ साथ देखे जा सकते हैं? | कन्याकुमारी | 
| 53 | दक्षिण भारत में स्थित मस्जिद, जहां हिंदु भक्तों की संख्या मुसलमानों से भी अधिक है, कहां है? | बाबर मस्जिद (एरोमली, केरल) | 
| 54 | उत्तर भारत की मीरा की भांति, दक्षिण भारत में भगवान विष्णु की अनन्य भक्त (भक्तिनी) जिसकी याद में मंदिर बना है, कौन थी? | आण्डाल | 
| 55 | अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी सियांग जिले की उस जनजाति का नाम बताओ जो मोशिप को अपना परमदेव मानते हैं? | आदि | 
| 56 | असम की उस जनजाति का नाम बताओ जो वैष्णव धर्म के अनुयायी है ? | मिशिंग (मिसी) | 
| 57 | अरूणाचल प्रदेश के किस जिले में हीनयान बौद्ध धर्म के अनुयायी काम्पटी जनजाति के लोग रहते हैं? | लोहित | 
| 58 | मीटी (Merities) मिजोरम की एक मुख्य जनजाति मुख्यत: किस धर्म को मानती है? | हिंदू | 
| 59 | चकमा (Chakmas) मिजोरम की एक मुख्य जनजाति मुख्यत: किस धर्म को मानती है? | बौद्ध | 
| 60 | मध्य युग में असम की कौन सी जगह तांत्रिक पूजा का केंद्र थी? | कामरूप | 
| 61 | असम में कामाख्या के अतिरिक्त और कौन सा पीठ स्थित है? | श्री हट्टा | 
| 62 | मूल कामख्या मंदिर के नष्ट होने पर इसे कब पुन: स्थापित किया गया? | 1565 ई. | 
| 63 | कामाख्या मंदिर के पश्चिम में नीलांचल पहाड़ी पर कौन सा मंदिर है जिसके गर्भ गृह में एक प्राचीन मंदिर के अवशेष मौजूद हैं? | घंटाकर्ण मंदिर | 
| 64 | गारो जनजाति के अनुसार सृष्टि के रचनाकार देवता का नाम बताओ। | तातार राबुगा | 
| 65 | मिजोरम प्रदेश में किस देवता को रचनाकार व पालनहार माना जाता हे? | यू ब्लू नांगथा एवं यू ब्लू पिनलांग | 
| 66 | मेघालय में खासी जनजाति द्वारा पुरोहित को क्या नाम दिया जाता है? | यू लिंगदोह | 
| 67 | खासी जनजाति के किस पक्षी का अत्यधिक धार्मिक महत्व है? | मुर्गा | 
| 68 | पूर्वांचल के उस प्रदेश का नाम बताओ जिसमें प्रवेश करते ही राधा कृष्ण की मूर्तियों वाले धर्म स्थलों की उपस्थिति नजर आने लगती है? | मणिपुर | 
| 69 | अकस (Akas) जनजाति, जो मुख्यत: अरूणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में बसती है, के परम देवता का नाम बताइए। | तेहारो | 
| 70 | निशि जनजाति जो मुख्यत: अरूणाचल प्रदेश के निचले सुबान सिरी जिले के निवासी हैं के परम देव का नाम बताओ। | एनी दुयिनी (सूर्यदेवी) | 
| 71 | अश्वक्रांत मंदिर कहां स्थित है? | गोवाहटी (आसाम) | 
| 72 | अश्वक्रांत मंदिर में किस देवता की मूर्ति स्थापित है? | विष्णु | 
| 73 | वशिष्ठाश्रम किस प्रदेश में स्थित है? | असम | 
| 74 | ब्रह्मपुत्र नदी के बीच मयूर द्वीप (Peacock Island) पर कौन सा मंदिर स्थित है? | उमानंद मंदिर | 
| 75 | उग्रतारा मंदिर किस प्रदेश में स्थित है? | असम | 
| 76 | नवग्रह मंदिर किस पहाड़ी पर स्थित है? | चित्रकला | 
| 77 | श्री गोविंद जी मंदिर जिसमें मुख्य मूर्ति बलराम, कृष्ण और जगन्नाथ से घिरे हुए हैं, कहां है? | मणिपुर | 
| 78 | शिव दोल मंदिर, जिसे शिव का सबसे ऊंचा मंदिर कहा जाता है, कहां स्थित है? | असम | 
| 79 | बौद्ध मंदिर जिन्हें वहां के रहने वाले गोम्पा कहते हैं, कहां स्थित है? | अरूणाचल प्रदेश | 
| 80 | दोपरबतिया के एक छोटे गांव में सर्वाधिक पुराने मंदिरों में एक के अवशेष मौजूद हैं, जो 1897 के भूकंप में नष्ट हो गया था? यह किस जिले में है? | शोणित पुर | 
| 81 | कालिका पुराण के अनुसार हय ग्रीव के रूप में विष्णु भगवान ने ज्वरासुर को कहां मारा था? | मणिकूट पर्वत, असम | 
