सम्भल: भारत विकास परिषद का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें देश भक्ति गीतों पर नृत्य व डांस प्रस्तुत किया गया। इसके बाद 2019-21 के लिए अध्यक्ष चुनी गई प्राची गुप्ता व उनकी टीम को शपथ ग्रहण कराई गई।
मंगलवार को भारत विकास परिषद का अधिष्ठापन समारोह एकता कालोनी स्थित लायंस क्लब भवन में हुआ। शुभारम्भ मुख्य अतिथि अरविन्द अरोरा ने किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में हम हिन्दुस्तानी गीत पर डांस प्रस्तुत किया। प्रांतीय महासचिव पीके अग्रवाल द्वारा 2019-21 के लिए अध्यक्ष चुनी गई प्राची गुप्ता व उनकी टीम को शपथ ग्रहण करायी गई। सचिव शालिनी अग्रवाल ने आगामी सत्र के लिए करने वाले कार्यों के ब्यौरा प्रस्तुत किया।
प्रांतीय अध्यक्ष जगन्नाथ चावला ने कहा कि शाखा हमेशा अपने कार्यों से प्रांत में अग्रणी रहती है। अरविन्द अरोरा ने कहा कि परिषद सम्भल कल्कि शाखा अपने लगातार सेवा कार्य जो गत वर्ष में प्राची गुप्ता ने सेनेटरी पैड, बैडिग मशीन स्कूलों में लगवाना, गरीब कन्याओं की शादी कराना, गरीब बस्तियों में नेकी की दिवार लगाना, अन्नापूर्ण रसोई लगाने जैसे आदि कार्य किये है।
इस दौरान डॉ. नितिन दालभ, अजय विशनोई, नवीन अग्रवाल, रीना अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, संगीता रस्तोगी, राकेश अग्रवाल, निशीकांत तिवारी, कृष्ण शर्मा, गौरव अग्रवाल, मनीष गर्ग, रविकांत अग्रवाल, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. अजय त्यागी, अवधेश वाष्र्णेय आदि रहे।
दैनिक जागरण: 29 May 2019