|
|
 |
|
स्वास्थ्य - प्रान्तों से समाचार
|
|
|
|
पल्लवपुरम, मेरठ, हस्तिनापुर : सुभारती
मेडिकल कॉलेज के सहयोग से 12 जनवरी 2013 को ग्राम उल्देपुर में निःशुल्क चिकित्सा
शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें फिजिशियन हड्डी रोग, नेत्र रोग, स्त्री
रोग, बाल रोग व दंत रोग के विभिन्न डाक्टरों द्वारा 230 मरीजों की जाँच की गयी। शाखा
द्वारा मरीजों को दवाईयां मुफ्त दी गयीं। प्रान्त से मेजर सत्यप्रकाश गौड़, नरेश
गोयल एवं श्री बी॰डी॰ शर्मा के अतिरिक्त शाखा के सर्वश्री जिले सिंह वर्मा,
राजेन्द्र चौहान, उपेन्द्र चौहान, सुभाष चौहान, प्रधान शीतल चौहान, अध्यक्ष
डॉ॰ यशपाल गुलाठी, सचिव आनन्द प्रकाश गौतम आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
बड़ौत : 8 फरवरी 2013 को रक्तदान शिविर
दिगम्बर जैन अतिथि भवन में गुरुतेग बहादुर अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया,
जिमसें 189 यूनिट रक्तदान किया गया। प्रान्तीय अध्यक्ष मेजर सत्यप्रकाश गौड़,
प्रान्तीय महासचिव नरेश चन्द गोयल, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष इंजीनियर बी॰डी॰ शर्मा व
प्रान्तीय चेयरमैन, रक्तदान शिविर, अतुल जैन विशेष रूप से पधारे। शिविर में परिषद्
की महिला शाखा की सदस्यों ने भी रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष
प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, महिला सयोजिका श्रीमती पूनम जैन, डॉ॰ रामअवतार
गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा।
गोविन्द, कानपुर, ब्रह्मावर्त :
ग्रामीण आंचल में एक विशाल नेत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 19 फरवरी 2013 को किया
गया। शिविर तहसील पुखरायां के बिरमा ग्राम में श्री सुरेश अग्निहोत्री एवं प्रधान
कन्हैयाल लाल तिवारी के संयोजन में लगाया गया, जिसमें 20 गाँव से लगभग 247 नेत्र
रोगियों का नेत्र परीक्षण कराया गया, 45 मरीज ऑप्रेशन हेतु चिन्हित किये गये। दूसरा
नेत्र शिविर 28 फरवरी 2013 को सरस्वती शिशु मन्दिर, काला बाबा आश्रम में आयोजित किया
गया। इसमें क्षेत्र के लगभग 210 नेत्र रोगियों के नेत्र परीक्षण पश्चात् 34 मरीज
ऑप्रेशन हेतु चिन्हित किये गये। इन सबका ऑप्रेशन खैराबाद नेत्र चिकित्सालय के
चिकित्सकों की वरिष्ठ टीम डॉ॰ वाई॰के॰ महिन्द्रा और डॉ॰ मनीष महेन्द्र द्वारा किया
गया। सम्पूर्ण कार्य श्री राजकुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। मरीजों
को चश्मा व दवाएं निःशुल्क प्रदान की गयीं। राष्ट्रीय मंत्री विस्तार श्री महेश
चन्द्र, पूर्व पार्षद श्री नवाब सिंह यादव, प्रान्तीय उपाध्यक्ष जी॰एस॰ सविता,
राष्ट्रीय संयोजक प्रौढ़ संस्कार सुरेन्द्र खन्ना, श्रीमती अनीला आदि उपस्थित रहे।
कवाई बारां, राजस्थान दक्षिण पूर्व :
03.03.2013 को अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 55 यूनिट
रक्तदान हुआ। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी मुकेश नागर, (पशु
चिकित्साधिकारी लक्ष्मी) एवं कोटा ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज पी॰एस॰ झा
अतिथि थे। डॉ॰ मुकेश नागर ने रक्तदान का महत्व बताया। शिविर प्रभारी विरेन्द्र
भार्गव व चिकित्साधिकारी लक्ष्मी ने कहा कि मनुष्य को जीवन में रक्तदान अवश्य करना
चाहिए। समिति के अध्यक्ष नवल, सचिव महेश मंगल तथा कोषाध्यक्ष प्रकाश गोयल का पूर्ण
सहयोग रहा।
छीपाबड़ौद बारां : निःशुल्क नेत्र जाँच
एवं लैन्स प्रत्यारोपण शिविर 22 मार्च 2013 को आर्य समाज भवन में स्व॰ श्री
रामचन्द्र जैन की पुण्य स्मृति में श्री मोहनलाल जैन के सहयोग से लगाया गया। मुख्य
अतिथि श्री मोहनलाल जैन रहे। शिविर में 560 मरीजों की जाँच कर निःशुल्क दवाईयां
वितरित की गईं एवं 175 मरीजों को ऑप्रेशन के लिए सदगुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय
भेजा गया। अध्यक्ष अखलेश गर्ग, जिला सचिव सुरेश अदलक्खा, सचिव लक्ष्मीकान्त गौतम,
शिविर प्रभारी नरेन्द्र बाठला, सर्वश्री धीरेन्द्र बाठला, महेन्द्र नागर, नवल गोचर,
दीपक जैन आदि सदस्यों का सहयोग रहा।
सुनेल : मोहन लाल प्रजापति की पुण्य
स्मृति में त्र्यंबकेश्वर महादेव मन्दिर में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चिकित्सा
शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी रामबाबू वर्मा रहे। अध्यक्षता
विकास अधिकारी डॉ॰ गोपाल लाल मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी ओमप्रकाश गुप्ता,
ओमप्रकाश प्रजापति तथा राजेन्द्र प्रजापति थे। अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता ने बताया
कि शिविर में 450 रोगियों की नेत्र जाँच की गई, जिसमें 101 रोगी मोतियाबिन्द
ऑप्रेशन के लिए आनन्दपुर भेजा गया। शिविर में सचिव तूफान सिंह नागर, योगेन्द्र जोशी,
सत्यनारायण गुप्ता, डॉ॰ महेन्द्र राजपूत आदि ने विचार व्यक्त किए।
मोडक : 24 मार्च को शाखा द्वारा
निःशुल्क आँखों का जाँच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 372 मरीजों की जाँच उपरांत,
88 को शल्य चिकित्सा हेतु चुना गया। यह शाखा का छठा विशाल शिविर था।
हम्मीर सवाई माधोपुर, राजस्थान पूर्व :
04.03.2013 को एक विशाल नेत्र चिकित्सा एवं लेन्स प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन शहर
स्थित पंचायती जैन मन्दिर में किया गया। मुख्य अतिथि समाज सेवी व भाजपा जिला
कोषाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्य
श्री महेश सिंहल थे। अध्यक्षता हरिप्रसाद शर्मा प्रान्तीय अध्यक्ष ने की। शिविर में
650 मरीजों की नेत्र जाँच की गई। 216 मरीजों का लैन्स प्रत्यारोपण डॉ॰ सुमित मित्तल
एवं डॉ॰ कमल सेहरा द्वारा सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में किये गये। चश्में व
दवाएँ भी निःशुल्क वितरित की गईं। सर्वश्री दिनेश शर्मा, मूलचन्द नागर, अमित टटवाल
व रामवतार गर्ग ने अपनी सेवाए देकर शिविर को सफल बनाया।
कुशालगढ़, गंगापुर सिटी : 2012-13 में 2
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। 23 सितम्बर 2012 को 111 यूनिट एवं
24 फरवरी 2013 को 163 यूनिट रक्तदान संग्रहण किया गया जो कि गंगापुर सिटी में अब तक
सर्वाधिक लक्ष्य है। मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री ओमप्रकाश शर्मा एड्वोकेट रहे।
कार्यक्रम अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता राष्ट्रीय संयोजक, (राष्ट्रीय संस्कृत
समूहगान प्रतियोगीता) विशिष्ठ अतिथि पंचायत समिति प्रधान बद्रीलाल मीना थे। रक्त
संग्रहण के लिए संतोकबा दुलर्भ जी हॉस्पीटल, जयपुर व राजकीय चिकित्साल, करौली की
टीम ने सहयोग प्रदान किया।
अजमेर, राजस्थान मध्य : 8 मार्च 2013
को सलेमाबाद के निकट गांव पिंगलोद के पंचायत भवन में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा
शिविर लगया गया, जिसमें 325 रोगियों ने लाभ उठाया। डॉ॰ अनिल माथुर, डॉ॰ प्रदीप
भार्गव, डॉ॰ उर्मिला आदि ने अपनी सेवाएं दीं। प्रवक्ता शरद गोयल ने बताया कि शिविर
के दौरान उपलब्ध दवाईयां व जाँच निःशुल्क की गई। मोतियाबिन्द के चयनित किये गए 35
रोगियों का ऑप्रेशन आदर्श नगर स्थित राजकीय सेटेलाईट हॉस्पीटल अजमेर में 10 व 11 को
परिषद् द्वारा निःशुल्क कराये गये। संरक्षक दिनेश अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ॰ कमला गोखरु,
संयोजक श्री शीतलचन्द जैन सहित राधेश्याम अग्रवाल आदि सदस्यों ने अपनी सेवाएं
प्रदान कीं। शिविर का आयोजन श्री सर्वेश्वर अग्रवाल द्वारा अपनी धर्मपत्नी एवं श्री
सुनील अग्रवाल द्वारा अपनी माता जी की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर किया गया।
लोसल (सीकर), राजस्थान उत्तर पूर्व :
शाखा के सौजन्य से 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर प्रश्नमंच
प्रतियोगिता, प्रदर्शनी एवं सेमीनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कल्याणधाम
आरोग्य सदन सांवली के डॉ॰ कमलेश जगाती ने अपने संबोधन में बताया कि टीबी एक
संक्रामक रोग है। जिलाध्यक्ष एवं वक्ष व क्षय रोग के जाने माने विशेषज्ञ डॉ॰ आर॰एस॰
जाजू ने टीबी के लक्षण व उपचार पर प्रकाश डाला। प्रश्नमंच प्रतियोगिता के विजेताओं
को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष वैद्य नेमीचन्द तिवाड़ी, वैद्य दिनेश
शर्मा ने संबोधित किया। शाखावाटी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ अखिलानंद पाठक,
गोरधन खेतान मौजूद रहे।
जोधपुर मुख्य, राजस्थान पश्चिम :
कॉर्पोरेशन बैंक के 108वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में शाखा द्वारा संचालित
डायग्नोस्टिक व रेडियोलॉजी केन्द्र के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर आयोजित
किया गया। शाखा प्रमुख सुरेन्द्र व्यास एवं बैंक मैनेजर बी॰आर॰ अकोलकर ने विधिवत्
उद्घाटन किया। लैब के संयोजक डॉ॰ जी॰सी॰ गाँधी के अनुसार शिविर में नागरिकों में
स्वास्थ के प्रति जागरूकता जगाने के साथ-साथ मधुमेह, सामान्य स्वास्थ्य एवं रक्तचाप
सम्बन्धित रोगों की जाँच की गई, जिससे 78 ग्राहक व नागरिक लाभाविन्त हुए।
सांचोर-जालोर : भारत विकास परिषद्
चेरिटेबल ट्रस्ट सांचोर द्वारा संचालित प्राथमिक हॉस्पीटल द्वारा विकलांग सहायता
केन्द्र पर 1045 मरीजों का स्वास्थ परीक्षण करके निःशुल्क दवाई उपलब्ध करवाई गई।
डॉ॰ आदित्य माथुर ने बताया कि माह मार्च 2013 में फीजियोथैरेपी सेन्टर के अन्तर्गत
279 मरीजों को यह सेवा प्रदान की गई। विकलांग सहायता केन्द्र एवं पुनर्वास केन्द्र
पर 24 विकलांग जिनमें 11 को कृत्रिम पैर, को बैशाखी, 1 को केलिपर्स तथा 10 अंगों को
रिपेयर कर लाभान्वित किया गया। एम्बुलेंस सेवा द्वारा 4 मरीज व 2 शव को रियायती
शुल्क पर गन्तव्य पर पहुँचाया गया।
लखनऊ विवेकानन्द, अवध प्रदेश :
17.02.2013 को सत्यवादी हरिश्चन्द्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति, खुनखुनजी रोड में
निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष
श्रीमती सुनीता रस्तोगी रहीं। प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ॰ सुमित
रस्तोगी के कुशल नेतृत्व में लगभग 87 मरीजों के नेत्रों की सभी बीमारियों का गहन
चिकित्सकीय परीक्षण पूर्णतः आधुनिक चिकित्सा कक्ष में किया गया। मेडिकल जाँच में
मोतियाबिन्द के 21 रोगी ऑप्रेशन योग्य पाये गये, जिनका निःशुल्क ऑप्रेशन किया गया।
सरहिन्द, पंजाब पूर्व : अशोका सीनियर
सैकेण्डरी स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन उद्योगपति जितेन्द्र
सुरजन ने किया। शिविर में ब्लड बैंक फतेहगढ़ साहिब के इंचार्ज डॉ॰ नवदीप सिंह बराड़
की अध्यक्षता में पहुंची डाक्टरों की टीम ने 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया। अध्यक्ष
अश्वनी बिथर ने बताया कि संस्था समय-समय पर छात्रों की सहायता के अलावा ऐसे मेडिकल
शिविरों का आयोजन भी करती रहती है। संस्था द्वारा रक्तदानियों को प्रमाण पत्र देकर
सम्मानित भी किया गया। सचिव राजेश कुमार प्रोजेक्ट इंचार्ज गुरजप सिंह बत्तरा,
सुखदेव सिंह, मनोज भिंबरा, अशोक बाजवा, नितिन सूद के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
बटाला, पंजाब उत्तर : शाखा द्वारा
स्वर्गीय अशोक महाजन (भूतपूर्व संयोजक विस्तार क्षेत्र-I-III) की पुण्य स्मृति में
निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन 27.01.2013 को किया गया। जिसमें अमनदीप
अस्पताल अमृतसर के 15 डाक्टरों की टीम के सहयोग से 1020 मरीजों का निःशुल्क चेकअप
करके निःशुल्क दवाई दी गईं। इस अवसर पर अशोक महाजन की पत्नी, बेटे तथा प्रधान,
सुनील शर्मा उपस्थित रहे।
शिवम् मोतिहारी, उत्तर बिहार : शाखा के
तत्वावधान में मुफ्त मोतियाबिन्द ऑप्रेशन सदर अस्पताल में आयोजित किया गया। 1 मार्च
को रोगियों का बी॰पी॰, ब्लड शूगर एवं आँख का जाँच किया गया। 2 मार्च को ऑप्रेशन का
विधिवत् उद्घाटन सिविल सर्जन पूर्वी चम्पारण डॉ॰ सरोज सिंह ने किया। शाखा अध्यक्ष
जगत नारायण प्रसाद, सचिव प्रो॰ चन्द्रभूषण प्रसाद, कोषाध्यक्ष डॉ॰ ओमप्रकाश मिश्रा,
डॉ॰ एस॰एन॰ पटेल, जिला संयोजक राजेश्वर प्रसाद सिंह श्रीमती धीरा गुप्ता उपस्थित
थे। 3 मार्च को चाय, बिस्कुट के बाद रोगियों को काला चना एवं दवा देकर घर के लिए
भेजा गया।
नेत्र प्रत्यारोपण
रामगंज मण्डी, राजस्थान दक्षिण पूर्व :
21 मार्च को श्री संजय विजावत के आग्रह पर श्री हेमन्त व गगन जैन ने प्रेरित होकर
अपने दिवगंत पिता श्री देवेन्द्र कुमार जैन के नेत्रों का हज़ारों लोगों की उपस्थिति
में मुक्तिधाम में कोटा की शाईन इन्डिया फाउण्डेशन द्वारा नेत्रदान कराया गया। इस
पुनीत व पुण्य कार्य हेतु परिवार को शत्-शत् नमन।
मदनगंज-किशनगढ़, राजस्थान मध्य : इस माह
में 1 जोड़ा नेत्रदान प्राप्त हुआ। प्राप्त नेत्रों को आई बैंक सोसायटी अजमेर चैप्टर
द्वारा 2 नेत्रहीन व्यक्तियों को प्रत्यारोपित किया गया।
सरहिन्द, पंजाब पूर्व : सदस्य भारती
बलविन्दर कुमार की माता श्रीमती कान्ता देवी का 24.02.2013 को देहान्त हो गया था।
उनकी इच्छा अनुसार सदस्यों तथा परिजनों ने उनके नेत्र भारत विकास परिषद् चण्डीगढ़ के
माधव नेत्र बैंक को दान कर दिए। नेत्रदानी परिवार की ओर से एक हजार रुपये की अनुदान
राशि भी दी गई।
टोहाना, हरियाणा पश्चिम : ‘मरणोपरान्त
नेत्रदान’ शाखा का एक स्थाई प्रकल्प है। इसी के अन्तर्गत स्वर्गीय श्रीमती कोमल रानी
अरोड़ा के मरणोपरान्त नेत्रदान करवाए गए। नेत्र सुरक्षित निकाल कर माधव नेत्र बैंक
नरवाना में प्रत्यारोपण हेतु भिजवाए गए और स्मृति चिह्न देकर परिवार का आभार व्यक्त
किया गया।
(Niti: May., 2013)
|
|
नेत्र प्रत्यारोपण
सुभाष भीलवाड़ा, राजस्थान मध्य : श्रीमती
कुसुम जैन धर्मपत्नी श्री प्रमोद जैन का मरणोपरान्त नेत्रदान करवाया गया।
‘विवेकानन्द’ भीलवाड़ा : आर॰सी॰ व्यास
कॉलोनी निवासी दौलतमल नागौरी की धर्मपत्नी स्व॰ प्रेमबाई के मरणोपरान्त रामस्नेही
चिकित्सालय के आई बैंक में नेत्रदान करवा अंध्ता निवारण में सहयोग किया गया।
मदनगंज-किशनगढ़ : स्व॰ श्री पारसमल मेहता,
स्व॰ श्री रमेश कुमार, स्व॰ श्रीमती दुर्गा देवी अग्रवाल के प्राप्त नेत्रों को 6
नेत्रहीन व्यक्तियों में आई बैंक सोसायटी अजमेर चैप्टर द्वारा प्रत्यारोपित किया गया।
इस प्रकार परिषद् द्वारा कुल 78 जोड़ा नेत्रदान प्राप्त हुआ, जिन्हें 156 नेत्रहीन
व्यक्तियों को प्रत्यारोपित किया जा चुका है।
फिरोजपुर शहर, पंजाब दक्षिण : शाखा की
ओर से प्रेरित होकर 06.01.2013 को स्व॰ श्री कश्मीरी लाल मोंगा (87) 15.01.2013 को
स्व॰ श्रीमती शान्ति देवी मोंगा (87) तथा 27.01.2013 को स्व॰ श्रीमती मिश्री देवी
मित्तल (82) के नेत्र प्रत्यारोपित किये गये। नेत्रदान के लिये प्रेरित करते हुए
नेत्रदानी को परिवार सहित फोटो जडे़ प्रशंसा पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। -
पुण्य कार्य हेतु बहुत-बहुत बधाई - सम्पादक
स्वास्थ्य
साँपला, हरियाणा दक्षिण : 17.02.2013
को रक्तदान शिविर में 42 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी
सराहनीय रही। अध्यक्षता आदिश जैन ने की। मुख्य अतिथि अशोक कुमार गुप्ता अध्यक्ष
रोहतक शाखा के थे। विशेष रूप से आमंत्रित श्री सुभाष जैन अध्यक्ष लायंस कल्ब के श्री
रोहित थे। साँपला शहर से 3 विद्यालयों के करीब 50 बच्चों ने चित्रकला का प्रदर्शन
में विजयी बच्चों व रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आई॰टी॰ पार्क मनीमजरा, चण्डीगढ़, पंजाब
पूर्व : 26.01.2013 को स्वामी विवेकानन्द जी की उत्तरशताब्दी के उपलक्ष्य में
श्री ठाकुर द्वारा मन्दिर कमेटी तथा नेशनल ए॰डी॰ क्लब के सहयोग से एक रक्तदान शिविर
का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैलाश चन्द सरदाना (रिटायर्ड डी जी एम हैफेड हरियाणा)
व अंकित फार्मा के मालिक श्री सियाराम गर्ग विशिष्ट अतिथि रहे। 70 रक्तदाताओं ने
अपना रक्तदान किया, जिनको सम्मान चिह्न प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। कैम्प
में पदाधिकारी डॉ॰ पिंकेश वर्मा, श्री हेमचंद गुप्ता, डॉ॰ बी॰आर॰ शर्मा ने भाग
लिया। 03.02.2013 को स्वामी विवेकानन्द की उत्तरशताब्दी के उपलक्ष्य में व
स्वतंत्रता सेनानी श्री रनधीर सिंह की याद में आँखों का मुफ़्त जाँच शिविर लगाया गया।
मुख्य अतिथि नरेश लाल पन्ना, चेयरमैन संयुक्त व्यापार मण्डल रहे। सेन्टर स्थित
ग्रेवाल आई इंस्टिट्यूट से आई टीम ने लोगों के आँखांे की जाँच की तथा जरूरतमंद मरीजों
को मुफ्त दवाईयाँ वितरित
की। डॉ॰ बी॰आर॰ शर्मा, प्रमोद कुमार आहूजा, धर्मपाल शर्मा,
विजय गर्ग, एच॰सी॰ कुमार आशीष वालिया ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
बटाला, पटियाला : स्वर्गीय अशोक महाजन,
पूर्व राष्ट्रीय संयोजक की पुण्य स्मृति में निःशुल्क मैडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन
27.01.2013 को किया गया, जिसमें अमनदीप अस्पताल अमृतसर की 15 डॉक्टरों की टीम के
सहयोग से 1020 मरीजों का निःशुल्क चैकअप करके निःशुल्क दवाई दीं। इस अवसर पर अशोक
महाजन की पत्नी ममता महाजन व पंजाब उत्तर के प्रधान सुनील शर्मा भी उपस्थित हुए।
फिरोजपुर छावनी, पंजाब दक्षिण :
निःशुल्क नेत्र चिकित्सक शिविर का आयोजन बी॰एम॰ जैन सी॰सै॰ स्कूल के प्रांगण में
लगाया गया। उद्घाटन सेठ जानकी दास अग्रवाल ने अपने कर कमलों द्वारा किया। डॉ॰ मनप्रीत सिंह
व डॉ॰ इन्दू खोसा ने लगभग 561 मरीजों का निरीक्षण किया तथा इसमें से
लगभग 123 मरीजों का
ऑप्रेशन सफलता पूर्वक किया गया। शेष मरीजों को निःशुल्क दवाई
प्रदान की गईं। प्रकल्प प्रभारी अरुण अग्रवाल ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिये उन्हें
धन्यवाद दिया। प्रो॰ प्रधान राजकुमार गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय भाषण में महत्वपूर्ण
जानकारी दी तथा नेत्रदान पर बल दिया। प्रधान अरुण छारिया ने सभी के सहयोग की
भूरि-भूरि प्रशंसा की। ललित मोहन गोयल संरक्षक, बृजमोहन अग्रवाल सचिव, विनय सिंगला
कोषाध्यक्ष, कृष्ण मित्तल जिला प्रधान नरेश जैन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित
थे।
बाड़मेर, राजस्थान पश्चिम : सदस्यों
द्वारा किये गये आर्थिक सहयोग से
`8.50 लाख में क्रय की गई वातानूकुलित
एम्बूलेंस
का लाकार्पण 10.02.2013 को ‘सेवा सदन’ में श्री एस॰के॰ वधवा राष्ट्रीय महामंत्री
द्वारा एक भव्य
समारोह किया गया। आर्थिक सहयोग कर्ताओं को अंगवस्त्र एवं सम्मान
पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता श्री माधोसिंह
चौहान उप महानिरीक्षक,
सीमा सुरक्षा बल द्वारा की गईं। विशिष्ठ अतिथि अनिल
चौरड़िया क्षेत्रीय महासचिव रहे।
डी॰डी॰ शर्मा, अनिल गोयल प्रान्तीय महासचिव, के अतिरिक्ति ओमप्रकाश मूथा शाखा
अध्यक्ष, रामकुमार जोशी प्रान्तीय उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश गुप्ता सचिव, महेश सुथार
कोषाध्यक्ष, एवं नगर के गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों की संख्या में जनसमूह ने
शिरकत की। राष्ट्रीय महासचिव द्वारा संचालित भारत लेबोरेटरी का भी अवलोकन किया एवं
लेबोरेटरी द्वारा न्यूनतम दरों पर दी जा रही सुविधाओं और सेवाओं की सराहना की।
चौहटन, बाड़मेर : शाखा द्वारा वर्ष
2012-13 में अभी तक पाँच नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। शाखा
अध्यक्ष बाबूलाल धारीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 1328 व्यक्तियों की
आँखों की जाँच की गई, जिसमें से 255 मरीजों की आँखों के
ऑप्रेशन बाड़मेर के
हाॅस्पीटल के सहयोग से करके उनके लैन्स प्रत्यारोपण किये गये। शिविरों में मोहनलाल
धारीवाल, हिन्दूसिंह राजपुरोहित, महेश दोषी, शंकरलाल बोथरा एवं अन्य कार्यकर्ताओं
ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
कापरेन (बून्दी), राजस्थान दक्षिण पूर्व
: स्वामी विवेकानन्द की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 19.01.2013 को राजकीय
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रान्तीय
अध्यक्ष सूर्यप्रकाश बागला, प्रान्तीय महासचिव दीपक गुप्ता एवं कृष्णा रोटरी ब्लड
बैंक के प्रभारी डॉ॰ सौरभ गुप्ता उपस्थित थे। नागरिकों एवं अन्य संस्थाओं के
प्रतिनिधियों ने 81 यूनिट रक्तदान किया। सचिव जयप्रकाश शर्मा एवं अध्यक्ष निर्मल
प्रकाश स्वामी तथा कोषाध्यक्ष सत्यनारायण खण्डेलवाल उपस्थित रहे।
छीपाबड़ौद बारां : 33वाँ निःशुल्क नेत्र
जाँच एवं लैन्स प्रत्यारोपण शिविर 22 फरवरी 2013 को आर्य समाज भवन
हॉट चौक में
राजकिशोर एवम् नबृर्दा प्रसाद भरतरा की पुण्य स्मृति में मधुसूदन वैद एवम् मुकेश
कुमार भरतरा की ओर से लगाया गया। मुख्य अतिथि मुकेश कुमार रहे। शिविर में 750 मरीजों
की जाँच कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई एवम् 225 मरीजों को
ऑप्रेशन के लिए
सदगुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनन्दपुर बस द्वारा भेजा गया। अभी तक 33 शिविरों
में कुल 16807 मरीजों की जाँच एवम् 5524 मरीजों को लैन्स प्रत्यारोपण किया जा चुका
है। अध्यक्ष अखलेश गर्ग, जिला सचिव सुरेश अदलक्खा, सचिव लक्ष्मीकांत गौत्तम, शिविर
प्रभारी नरेन्द्र बाठला, पूर्व कोषाध्यक्ष गोविन्द कोठानिया, विरेन्द्र गोयल आदि
सदस्यों का सहयोग रहा।
सुभाष भीलवाड़ा, राजस्थान मध्य : कैन्सर
जाँच एवं निदान शिविर का आयोजन 6 फरवरी को राधा कृष्ण
हॉस्पीटल पर सम्पन्न हुआ। डॉ॰ ललित मोहन शर्मा, जयपुर (वरिष्ठ विशेषज्ञ- रक्त एवं कैन्सर) ने अपनी सेवाएं
प्रदान कीं। शिविर में 25 रोगी लाभान्वित हुए। एस्मा के संयुक्त तत्वावधान में सेठ
मुरलीधर मानसिंहका सीनीयर सैकण्डरी विद्यालय में ‘स्वास्थ्य परिचर्चा, स्वस्थ जीवन
सुखी जवीन’ पर रखी गई। लगभग 1000 विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के तरीकों पर जानकारी
दी गई। कार्यक्रम
को डॉ॰ पी॰एम॰ बेसवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्राचार्य
एवं विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं परिषद् के केन्द्रीय पदाधिकारी बलराज आचार्य एवं
अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल : शाखा की ओर से
संचालित स्थायी निःशुल्क नेत्र परीक्षण में जनवरी 2013 में करीब 100 लोगों का
निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। जरूरतमन्द
लोगों को चश्मा प्रदान किया गया तथा
निःशुल्क दवा भी प्रदान की गयी। केन्द्र प्रत्येक मंगलवार को प्रातः डॉ॰ ए॰एस॰
गुआरी द्वारा संचालित होता है।
ब्रह्मावर्त : प्रान्त की निम्नलिखित
शाखाओं ने सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत निम्नलिखित नेत्र शिविरों का आयोजन कियाः
01.02.2013 को शहीद हेमू कल्याणी शाखा ने ग्राम मकसूदाबाद, कानपुर में; 05.02.2013
को सेन्ट्रल शाखा ने नवजयोति जू॰हा॰ स्कूल, कर्नलगंज, कानपुर में और 19.02.2013 को
सेन्ट्रल शाखा ने ग्राम विरमा, ब्लाक मलासा, कानपुर देहात में। तीनों शिविरों में
कुशल चिकित्सकों द्वारा जाँच की गयी तथा लगभग 398
लोगों के नेत्रों का
ऑप्रेशन
किया गया। ऑप्रेशन लेन्स प्रत्यारोपण पद्धति द्वारा निःशुल्क किये गये।
मरीज़ों को आवश्यक दवा, चश्में के साथ-साथ भोजन, चाय, फल आदि की निःशुल्क व्यवस्था भी की गयी।
उपरोक्त तीनों शिविरों का आयोजन प्रान्तीय नेत्र प्रकल्प संयोजक श्री चन्डी शरण
दीक्षित द्वारा किया गया।
(Niti: Apr., 2013)
|
|
इन्द्रपुरी, दिल्ली उत्तर : निःशुल्क नेत्र निरीक्षण शिविर का आयोजन 23 दिसम्बर को
लक्ष्मी नारायण मन्दिर में किया गया। आस-पास के क्षेत्रों से भी आये लगभग 200 लोगों
ने शिविर की निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाया। निःशुल्क दवाईयाँ भी उपलब्ध कराईं गई।
इसके अतिरक्ति निर्धन रोगिओं के लिए निःशुल्क
ऑप्रेशन व चश्मों की भी व्यवस्था की
गई। 20 लोगों ने ऑप्रेशन के लिए तथा 10 लोगों ने चश्में के लिए नाम लिखवाया। इन
सभी सेवाओं के लिए उचित प्रबंध किये गये।
जोधपुर मारवाड़, राजस्थान पश्चिम : शाखा के स्थाई प्रकल्प फिजियोथैरेपी सेन्टर का
अवलोकन राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति विष्णु सदाशिव कोकजे द्वारा अपने जोधपुर
प्रवास के दौरान 8 जनवरी 2012 को किया गया। परिषद् फिजियोथैरेपी सेन्टर के अध्यक्ष
एन॰एम॰ सिंघवी ने सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ पर हड्डी रोग विशेषज्ञ
के साथ पूर्ण कालिक फिजियोथैरेपिस्ट, दन्त चिकित्सक व डिजिटल एक्सरे की सेवाएँ
न्यूनतम लागत पर की जाती हैं। सचिव सुनील माथुर द्वारा बताया गया कि प्रति वर्ष 800
से 900 रोगी लाभान्वित होते हैं। प्रान्तीय संरक्षक द्वारका लाल माथुर, प्रान्तीय
उपाध्यक्ष श्री एस॰के॰ जैन, प्रान्तीय महासचिव अनिल के साथ कई अन्य वरिष्ठ सदस्य
उपस्थित थे।
जोधपुर मुख्य : राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी॰एस॰ कोकजे ने अपने जोधपुर प्रवास
के समय शाखा द्वारा संचालित परिषद् डायग्नोस्टिक रेडियालोजी केन्द्र तथा दन्त
चिकित्सालय के सभागार में प्रान्त दायित्वधारी सदस्यों के लिये आयोजित चिन्तन सभा
को सम्बोधित करते समय, प्रकल्पों को सम्मिलित करने पर बल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष
का साफा तथा पुष्पाहार पहना कर स्वागत किया गया। प्रान्तीय उपाध्यक्ष एस॰के॰ जैन ने
स्वागत उद्बोधन दिया। प्रान्तीय महासचिव श्री अनिल गोयल ने प्रान्त की प्रगति
रिपोर्ट दी तथा सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से प्रान्त को दी जा रही
सराहनीय सेवाओं का उल्लेख करते हुए उनका व्यक्तिगत परिचय कराया। अन्त में शाखा
अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास ने आभार व्यक्त किया।
सुमेरपुर शिवगंज : अध्यक्ष के
परिवारजनों द्वारा उनके माता-पिता स्व॰ श्रीमती पुष्पा
बाई टीकम चन्द लोढ़ा शिवगंज व्यावर के सौजन्य से नेत्र रोग निदान शिविर का आयोजन
ग्राम नेतरा पाली महावीर विहार धाम स्थल पर किया गया। 435 नेत्र रोगियों की जाँच कर
75 रोगियों को शल्य चिकित्सा के लिये चिन्हित किया गया। ग्लोबल अस्पताल आबू रोड से
आये चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ दीं।
रामगंज मण्डी : जिला अंधता समिति, सेवा भारती तथा परिषद् ने चतुर्थ नेत्र शिविर
06.01 से 09.01.2013 तक आयोजित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती
चंद्रकांता मेघवाल थीं। चिकित्सालय कोटा से आये
डॉ॰ राजेन्द्र चन्देल,
डॉ॰ लीना
सक्सेना तथा उनकी टीम द्वारा 850 रोगियों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 157 रोगी
ऑप्रेशन के लिए चयन किये गये और 135 रोगियों का
ऑप्रेशन सामुदायिक चिकित्सालय में
किया गया। एक निःशुल्क कैम्प दिव्य आलोक
हॉस्पिटल, कोटा के सहयोग से निर्माणाधीन
परिषद् चिकित्सालय परिसर में लगाया गया। 8 को निःशुल्क
ऑप्रेशन के लिय कोटा भेजा
गया।
छीपाबड़ौद (बारां), राजस्थान दक्षिण पूर्व : हर माह की भाँति निःशुल्क नेत्र जाँच एवं
लैन्स प्रत्यारोपण शिविर 23 दिसम्बर को आर्य समाज भवन में स्व॰ चन्दालाल नागर की
पुण्य स्मृति में श्री हीरालाल नागर अन्ताना वालों के सहयोग से लगाया गया। मुख्य
अतिथि श्री अशोक पुरुस्वानी उप-जिला कलेक्टर एवं श्री भरतलाल बाठला पूर्व जिला
प्रमुख रहे। 650 मरीजों की जाँच कर निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की गईं एवं 225 मरीजों
को ऑप्रेशन के लिए सदगुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। छाबड़ा, बारां, टरू,
शाहबाद, अकलेरा तहसील से भी बहुत अधिक संख्या में मरीज आकर इन शिविरों में लाभ उठा
रहे हैं। जिन मरीजों का
ऑप्रेशन हुआ है उन मरीजों को कम्बल, दवाईयाँ एवं चश्मा
निःशुल्क दिये गये। अभी तक 31 शिविरों में कुल 15317 मरीजों की जाँच एवं 5064 मरीजों
को लेंस प्रत्यारोपण किया जा चुका है।
निःशुल्क नेत्र जाँच एवं लैन्स प्रत्यारोपण शिविर 22 जनवरी 2013 को आर्य समाज भवन
में रतनलाल जाट देवरीजोध वालों के सहयोग से लगाया गया। मुख्य अतिथि श्री रतनलाल जाट
देवरीजोध रहे। 740 मरीजों की जाँच कर निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की गई एवं 235 मरीजों
को ऑप्रेशन के लिए सदगुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय बस द्वारा भेजा गया। 26 जनवरी
को गणतंत्र दिवस एवं स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाया गया।
शाखा का यह 10वां रक्तदान शिविर था जिसमें 211 यूनिट रक्तदान हुआ। ग्रामीण अंचल एवं
महिलाओं का भी विशेष योगदान रहा।
‘‘महाराणा प्रताप’’ भीलवाड़ा, राजस्थान मध्य : 07.12.2012 को रक्तदान प्रमुख अभय
खजांची एवं प्रान्तीय महासचिव मुकन सिंह राठौर के सानिध्य में एच॰डी॰एफ॰सी॰ बैंक के
सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय श्रीटेक्स मार्केटिंग (रीको
औद्योगिक क्षेत्र) एवं एच॰डी॰एफ॰सी॰ बैंक लि॰ एस॰के॰ प्लाजा दोनों जगह पर किया गया।
जिसमें कुल 252 यूनिट रक्तदान किया गया।
‘‘विवेकानन्द’’
भीलवाड़ा : प्रति रविवार की भाँति परिषद् भवन पर निःशुल्क एक्युप्रेशर एवं आयुर्वैदिक
चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें दर्जनों रोगी लाभान्वित हुए। नये वर्ष 2013 पर
कैलेण्डर का विमोचन किया गया। बिहार योग संस्थान के योगाचार्य उमाशंकर द्वारा
प्रतिदिन शिला काराग्रह में कैदियों को योग सिखाया जा रहा है और कैदी उत्साहपूर्वक
योग सीखकर अपने आप को स्फूर्तिवान महसूस कर रहे हैं।
विकलांग पुनर्वास केन्द्र, हिसार, हरियाणा पश्चिम : 25.12.2012 को पुनर्वास केन्द्र
के प्रांगण में श्री शिवकुमार अग्रवाल के सहयोग से निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण
कैम्प में केन्द्र द्वारा निर्मित 8 कृत्रिम अंग, कृत्रिम पाँव, कानों की मशीन,
बैशाखी इत्यादि दी गईं।
विवेकानन्द, हिसार : सुशीला भवन के परिसर में आँखों का चैकअप एवं
ऑप्रेशन कैम्प,
दन्त चिकित्सा कैम्प, विकलांग कैम्प, रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर
होम्योपैथिक प्रणाली द्वारा आयोजित किया गया। 500 से अधिक मरीजों की आँखों का चैकअप
किया गया, जिसमें से लगभग 200 मरीजों को
ऑप्रेशन के लिए चयनित किया गया। सभी मरीजों
को चश्में व दवाईयाँ निःशुल्क वितरित किये गये। 200 मरीजों के दांतों की जाँच की गई
व दन्त क्रीम, दवाईयाँ
डॉ॰ राजीव जैन के सौजन्य से निःशुल्क वितरित की गईं। 61
यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। होम्योपैथिक पद्धति द्वारा स्वास्थ जाँच शिविर में
लगभग 100 मरीजों की जाँच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाईयाँ
डॉ॰ मित्तल की ओर से दी
गयीं। जिला समाज कल्याण टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र, विकलांग पहचान पत्रा
व पैंशन के कार्ड बनाये गये। अध्यक्षता राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के वाईस
चेयरमैन चन्द्रसैन जैन
ने की। डॉ॰ डी॰एस॰ सैनी,
डॉ॰ जे॰पी॰ नलवा, मोहन लाल
लाहौरिया विशेष आमन्त्रित अतिथि रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त संघ चालक
मेजर करतार सिंह स्वागताध्यक्ष रहे। हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन के अवसर पर मुख्य
अतिथि श्री जय प्रकाश डी॰एस॰पी॰ हिसार तथा विशिष्ट अतिथि
डॉ॰ अशोक गर्ग वरिष्ठ
नेत्र चिकित्सक रहे। स्वामी श्री श्री 1008 श्री ओमानन्द जी महाराज सेवार्थ आश्रम
कैमरी रोड हिसार के उपस्थित रहे।
घग्गा,
पंजाब पूर्व : स्वामी जी की 150वीं जन्मदिन को समर्पित 7वां रक्तदान शिविर रघुवीर
मार्किट में लगाया गया। 100
लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि निर्मल सिंह हरिआयु,
विशेष अतिथि विजय पाहवा, दविंदर मेहता, प्रधान शीशपाल गुप्ता, प्रेम कांसल, मनीश
जिन्दल, उपस्थित थे। यह कैम्प थेलासीमिया से पीड़ित
बच्चों के लिए भी लगाया गया।
बिलगा,
पंजाब उत्तर : शीला रानी टांगड़ी डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल बिलगा में चल रही निःशुल्क
होमियोपैथिक डिस्पैंसरी को होमियोपैथी पद्धति से संबंधित दवाईयाँ दान स्वरूप दी गईं।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष श्री तेजा सिंह, सचिव बलराम मधोक,
डॉ॰ रमन गोगना, श्री
जयगोपाल सचदेवा, बलबीर सिंह, रविन्द्र सुंडा और बलजीत सिंह भी उपस्थित थे।
मुजफ्फरनगर ‘विवेक’, हस्तिनापुर : 20 दिसम्बर को आयकर आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष
में निःशुल्क रक्त जाँच का एक शिविर लगाया गया जिसमें आयकर कार्यालय के वरिष्ठ
सदस्यों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त राजीव जैन रहे। 27.12.2012 को
आयकर भवन में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यशाला के समापन समारोह के अवसर पर आयकर आयुक्त
राजीव कुमार ने अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिये प्रेरित किया। अपर
आयुक्त डॉ॰ वी॰पी॰ चन्द्र व संयुक्त आयकर आयुक्त श्रीमती नीता अग्रवाल ने इसके लिए
परिषद् अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
डॉ॰ यू॰सी॰
गौरव व डॉ॰ कमलकान्त गोयल ने सभी को चिकित्सा सम्बंधी सुझाव देकर निःशुल्क दवा का
भी वितरण किया। नववर्ष के आगमन पर निर्धन लोगों में गर्म कपड़े,
शॉल व मिठाइयाँ
बांटकर शुभकामनायें दी गयीं। दिल्ली गैंगरेप की शिकार पीड़ित के असामयिक निधन पर उसकी
आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की गयी।
मुजफ़्फरनगर ‘समृद्धि : ग्राम अलमासपुर के मून स्टार पब्लिक स्कूल में वरदान नेत्र
सेवा संस्थान के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। लगभग 325
रोगियों का नेत्र परीक्षण हुआ तथा इसमें से 50 नेत्र रोगियों का
ऑप्रेशन किया गया
तथा दवाईयाँ व चश्में प्रदान किये गये। शिविर में प्रान्तीय चेयरमैन स्वास्थ्य श्री
कृष्णगोपाल गोयल व प्रान्तीय संयोजक नेत्रदान व नेत्र चिकित्सा श्री जे॰पी॰ गोयल की
उपस्थिति रही। 29 दिसम्बर को नव वर्ष अभिनन्दन समारोह पारिवारिक सभा के रूप में
आयोजित किया गया।
पिलखुवा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश : निःशुल्क नेत्र शिविर में वेणु आई इंस्टिट्यूट
दिल्ली से आई डा॰ अलका व उनकी 10 सदस्यीय टीम ने नेत्र रोगियों का परीक्षण किया।
सचिव बिशन दयाल गोयल ने बताया कि इस शिविर में 183 रोगियों के नेत्रों का परीक्षण
किया गया तथा 38 रोगियों को मोतियाबिन्द के
आयोजित हेतु दिल्ली ले जाया गया।
गोरखपुर, अवध प्रदेश : 23.12.2012 को सिक्टौर गाँव में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा
कैम्प में नगर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ चिकित्सकों ने सहयोग किया। 112 ग्रामीणों का
चिकित्सकीय परीक्षण किया गया एवं परिषद् में समुचित उपचार की व्यवस्था की गई।
संरक्षक डॉ॰ महेन्द्र अग्रवाल आर्थों सर्जन के अतिरिक्त अन्य सभी सदस्य उपस्थित
थे।
कटनी,
महाकौशल : 7 एवं 8 जनवरी 2013 को शासकीय चिकित्सालय में लगभग 224 नेत्र रोगियों का
नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 104 मरीजों को
ऑप्रेशन योग्य पाये जाने पर उनका
सफल ऑप्रेशन कुशल नेत्र रोग विशेषज्ञ
डॉ॰ यशवंत वर्मा द्वारा किया गया। मरीजों को
निःशुल्क चश्में प्रदान किये गये। 10 जनवरी को समापन कार्यक्रम में सभी मरीजों को
गंतव्य तक पहुंचाने के लिये सभी आवश्यक साधन उपलब्ध कराये गये।
पांचजन्य, कानपुर, ब्रह्मावर्त : 16.12.2012 को वृद्ध नेत्र शिविर में 300 लोगों ने
निःशुल्क नेत्र परीक्षण कराया एवं 52 लाभार्थियों को मोतियाबिन्द
ऑप्रेशन के लिए
छांटा गया। शिविर में निःशुल्क दवा एवं चश्में भी बांटे गये। शिविर का शुभारम्भ
विधायक श्री रघुनन्दन सिंह भदौरिया ने किया। इसी दिन देहदान के लिये 21 लोगों ने
संकल्प पत्र भरे। 23.12.2012 को एक अन्य शिविर का आयोजन संस्कार केन्द्र दामोदर नगर
में किया गया, जिसमें लगभग 58 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया और 20 मरीजों को
मोतियाबिन्द
ऑप्रेशन हेतु चयनित किया गया जिन के लिए निःशुल्क
ऑप्रेशन के साथ दवा
व चश्मा, भोजन की व्यवस्था की गयी।
(Niti: Mar., 2013)
|
|
सवाई माधोपुर, राजस्थान पूर्व : 1 से 3 अक्टूबर तक विशाल नेत्र चिकित्सा एवं
लेन्स प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि हरि सिंह मीणा प्रशासनिक अधिकारी
रहे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती आशा मीणा प्रधान पंचायत समिति एवं श्री अशोक अग्रवाल
अध्यक्ष, श्याम मित्र मण्डल थे। अध्यक्षता हरिप्रसाद शर्मा प्रान्तीय अध्यक्ष ने
की। शिविर में डॉ॰ सुमित मित्तल, डॉ॰ राजेश चौधरी, सीताराम शर्मा व जटाशंकर शर्मा
ने अपनी सेवाएं दी। अध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डया ने आभार व्यक्त किया। शिविर में 650
मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया तथा 120 मरीजों का लेन्स प्रत्यारोपण किया गया। 2
अक्टूबर गाँधी जयन्ती पर शहर के 4 सरकारी विद्यालयों, हरिजन बस्ती, विनोबा बस्ती,
रैगर बस्ती व कोली मोहल्ले के लगभग 60 विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किये गये।
मोडक, राजस्थान दक्षिण पूर्व : शाखा ने 23.09.2012 को एक निःशुल्क आँखों की
जाँच का शिविर आयोजित किया। 503 रोगियों की आँखों की जाँच की गई, जिसमें 149 के
शल्य चिकित्सा द्वारा लैंस प्रत्यारोपित किये गये।
छीपाबड़ौद, बारां : 22.10.2012 को सद्गुरू संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनन्दपुर
अस्पताल में नवनिर्मित नवीन
हॉल के लिए 21 पंखों को ट्रस्ट के मुख्य व्यवस्थापक ओम
प्रकाश शर्मा को उपहार स्वरूप प्रदान किये गये। निःशुल्क नेत्र जाँच एवं लैन्स
प्रत्यारोपण शिविर, इस चिकित्सालय के सहयोग से 22 नवम्बर को आर्य समाज भवन हॉट चौक
में स्व॰ बृजमोहन गोयल की पुण्य स्मृति में जगदीश प्रसाद गोयल के सहयोग से लगाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद गोयल रहे। 29वें शिविर में 325 मरीजों की
जांच कर निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की गईं एवं 85 मरीजों को ऑप्रेशन के लिए नेत्र
चिकित्सालय बस द्वारा भेजा गया। अन्य तहसीलों से भी अधिक संख्या में मरीजों ने आकर
इन शिविरों में अपनी आँखों की जाँच कराई। अभी तक 29 शिविरों में 14067 मरीजों की
जांच एवं 4614 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण किया जा चुका है।
सिरोही, राजस्थान पश्चिम : आनन्द विद्या मन्दिर में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं
हॉस्पीटल के सहयोग से एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें
गेस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी, यूरोलॉजी, कैंसर स्पाइन एवं जोड़ प्रत्यारोपण एवं प्लास्टिक
सर्जरी जैसे विशेष रोगों की जाँच की गयी। 1050 से अधिक मरीजों की जाँच कर इलाज किया
गया। प्रान्तीय अध्यक्ष शिवराज भाटिया, जिला अध्यक्ष महावीर सिंह चौहान, शाखा
अध्यक्ष प्रदीप मोदी के अलावा डॉ॰ जावेद खान, राजेन्द्र पुरी ने अपनी सेवाएँ दीं।
जोधपुर मुख्य : गीता मण्डल के सहयोग से संचालित परिषद् डायग्नोस्टिक व
रेडियोलॉजी केन्द्र तथा दन्त चिकित्सालय जन साधारण हेतु कम लागत मूल्य पर अपनी
सेवायें दे रहा है। पिछले छः महीनों में 14315 रोगियों ने परिषद् लैब की सेवाओं का
लाभ उठाया। प्रकल्प संयोजक डॉ॰ गोपाल चन्द गाँधी ने बताया कि शाखा अध्यक्ष
सुरेन्द्र व्यास के सुपुत्र रवि पारीक अमेरिका के आर्थिक सहयोग से प्रारम्भ गिरधारी
लाल नर्बदादेवी पारीक दन्त चिकित्सा केन्द्र का लोकार्पण जोधपुर विकास प्राधिकरण के
चेयरमैन राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने किया। परिषद् द्वारा दी जा रही सेवाओं की
भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रयोगशाला हेतु एयर कन्डीशन प्रदान करने वाले दानदाता डॉ॰
के॰ एस॰ राजपुरोहित का भी सम्मान किया गया। प्रान्तीय संरक्षक दौलतमल भण्डारी एवं
डी॰एल॰ माथुर, केन्द्र के शशि कुमार बिड़ला तथा प्रान्तीय महासचिव अनिल गोयल ने दान
दाताओं को परिषद् की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया।
शाखा
से सम्बद्ध संस्थान राजकीय मथुरादास माथुर अस्पताल में संचालित सेवापटल जीवनोपयोगी
दवायें एवं सर्जरी के उपयोग में आने वाले उपकरण रोगियों को उचित मूल्य पर उपलब्ध करा
रहा है, इसकी सेवायें अस्पताल में 24 घण्टे रहती है। प्रकल्प संयोजक डॉ॰ आर॰पी॰
माथुर के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर तक सेवापटल के मेडिकल काउन्टर से 19,280 रोगी
लाभान्वित हुए। `
24380/- के उपकरण, दवायें दान में दी गयी। जैसलमेर जिले के रामदेवरा में विश्व
प्रसिद्ध रामदेवजी के मेले में जाने वाले पद-यात्रियों को देचू ग्राम से आगे मुख्य
सड़क पर कैम्प लगाकर 240 किलो फल बांटे गये।
रादौर (यमुनानगर), हरियाणा उत्तर : जहारवीर गोगा पीर पर लगने वाले वार्षिक मेले
में चार दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। उद्घाटन शहर के बी॰डी॰ओ॰
कंवर भान नरवाल ने किया। चिकित्सकों ने चार दिन में लगभग 800 मरीजों की निःशुल्क
जाँच कर उन्हें निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की। हर वर्ष निःशुल्क सेवाएँ दे रहे सभी
चिकित्सकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
मण्डी आदमपुर, हरियाणा पश्चिम : धन्वन्तरी दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच
शिविर लगाया गया। जिसमें 718 लोगों ने स्वास्थ की जाँच करवाई। विधायक प्रो॰ सम्पत
सिंह ने कहा जाँच शिविर के साथ-साथ लोगों को नेत्र दान व देह दान के लिए जागरूक करें।
सरपंच सुभाष अग्रवाल ने नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी। शिविर में आर्टीमिस
हॉस्पिटल गुड़गाँव के कार्डियोलोजिस्ट डॉ॰ एम॰एस॰ संधू की टीम ने 270 लोगों की जाँच
की। इस दौरान 160 लोगों की ई॰सी॰जी॰ भी निःशुल्क की गईं। इसके अलावा सभी रोगियों का
ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जाँच भी निःशुल्क की गईं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ॰ विनोद
शर्मा की टीम ने 300 लोगों की आँखों की जाँच की। इनमें से 55 लोगों को मोतियाबिन्द
के ऑप्रेशन के लिए चुना गया। सभी रोगियों का भाविप द्वारा निःशुल्क ऑप्रेशन करवाया
गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ॰ राजेश वर्मा की टीम, महिला रोग विशेषज्ञ
डॉ॰ नीतू सिंगला व डॉ॰ सुशील सिंगला ने लोगों के स्वास्थ्य की जाँच कर निःशुल्क
दवाईयाँ दीं।
मोहाली, पजाब पूर्व : नेशनल डैन्टल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल डेराबस्सी के सहयोग से
मुफ्त दांतों व मेडीकल जाँच कैम्प 14.10.2012 को धर्मशाला दुर्गा देवी मन्दिर में
लगाया गया। 536 मरीजों की जाँच करते हुये उन्हें मुफ्त दवाईयाँ दी गयी।
बिलगा, पंजाब उत्तर : शीला रानी तांगड़ी डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल की नई शाखा का
विधिवत् उद्घाटन श्री यश महाजन के करकमलों द्वारा हुआ। रक्तदान शिविर लगाया जिसमें
सबसे पहले परिषद् की नई शाखा अध्यक्ष रवि शर्मा ने अपना रक्तदान किया। सिटिशन
वैलफेयर एण्ड प्रोटेक्शन कौंसिल के सहयोग से डॉ॰ लांबा व उनकी टीम ने शिविर को
स्वर्गीय गुरविन्द्र सिंह पासला को समर्पित किया गया। स्कूल के चेयरमैन जसदेव तांगड़ी
भी उपस्थित थे। डिवाइन योग सेन्टर के सहयोग से दस दिवसीय योग शिविर आयोजित हुआ।
स्वमी योगानन्द, स्वामी शिव चेतन, बाबा सुख देव दास व महंत अजायब गिरि ने साधकों को
आशीर्वाद दिया।
प्रधान फिरोजाबाद, ब्रज प्रदेश : 49वां नेत्र जाँच शिविर स्व॰ श्री देवी प्रसाद
पारीलिमा एवं श्रीमती रेशम देवी पारीलिमा की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। डॉ॰
दीप प्रकाश एवं डॉ॰ एस॰के॰ सोनी द्वारा 354 मरीजों के नेत्रों की जाँच की गई। 84
मरीजों को मोतियाबिन्द के लिये चिह्नित किया गया और मरीजों को वाहन द्वारा 28-30
सितम्बर एवं 3 अक्टूबर को आगरा भेजा गया। सभी मरीजों को उचित निःशुल्क दवा दी गईं।
वाराणसी सिटी, काशी प्रदेश : 20.10.2012 को सरस्वती शिशु मन्दिर ब्रज एन्क्लेव
में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्रसाद अस्पताल के निर्देशक डॉ॰ रितेश
कुमार जयसवाल ने 110 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व निःशुल्क दवा का वितरण
किया। शाखा ने विद्यालय को कम्प्यूटर भी प्रदान किया। शाखा द्वारा उपरोक्त विद्यालय
को गोद भी लिया जा चुका है।
वाराणसी : 26 सितम्बर को मेडिकल इमरजेन्सी स्थल पर एक सेमीनार में मुख्य वक्ता
डॉ॰ डी॰ के॰ सिंह, प्रो॰ एवं विभागाध्यक्ष आयुर्विज्ञान संस्थान विश्वविद्यालय
द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के आवश्यक बिन्दु ‘कृत्रिम श्वसन’ का वर्णन किया गया।
प्रद्युम्न कुमार साह द्वारा संकलित पुस्तिका ‘मेडिकल इमरजेन्सी एवं हेल्थ गाइड’ का
विमोचन अपर निदेशक, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उ॰प्र॰ सरकार श्री वी॰के॰
दूबे द्वारा किया गया। 2 अक्टूबर को माता-पिता का सम्मान कार्यक्रम में सदस्यों के
माता-पिता को सम्मानित कर स्मृति चिह्न भेंट किये गये।
हरदोई, अवध प्रदेश : 3 से 13 अक्टूबर तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का रेलवे
गंज अग्रवाल धर्मशाला में आयोजन किया गया। उद्घाटन आनंद कुमार द्विवेदी सी॰डी॰ओ॰,
डॉ॰ अनुराग भार्गव मुख्य चिकित्साधिकारी तथा राकेश प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा
किया गया। रवि कुमार चन्द्र राष्ट्रीय संयोजक, हृदयेश वाजपेयी क्षेत्रीय मंत्री,
मदन लाल अग्रवाल प्रान्तीय महासचिव उपस्थित रहे। शिविर में 1168 मरीजों का परीक्षण
एवं इलाज हुआ जिसमें से 423 मरीजों के मोतियाबिन्द का ऑप्रेशन हुआ। 2 लेंस
लगाये गये। डॉ॰ रमेश अग्रवाल डॉ॰ गौतम व उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा अस्पताल में
ऑप्रेशन किये गये। सभी मरीजों के रहने खाने-पीने, दवा, परीक्षण तथा चश्मों की
निःशुल्क व्यवस्था की गयी। शिविर को सफल बनाने में जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति
के साथ ही स्थानीय प्रशासन एवं चिकित्सालय का विशेष सहयोग रहा अधिकांश लाभान्वित
रोगी ग्रामीण अंचल से थे।
‘बुढाना’ मुजफ्फरनगर, हस्तिनापुर : 5 अक्टूबर को महावीर जयन्ती के उपलक्ष्य में
जल-जीरे का वितरण किया गया। राम बारात का भव्य स्वागत मोर वाली प्याऊ पर किया गया।
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन वरदान सेवा संस्था गाजियाबाद के सहयोग से
सरस्वती शिशु मन्दिर में किया गया। 490 मरीजों की आँखों की जाँच करके दवाई वितरित
की गई एवं 99 मरीजों को मोतियाबिन्द ऑप्रेशन के लिए गाजियाबाद ले जाकर ऑप्रेशन किया
गया।
लक्ष्मीबाई, बुन्देलखण्ड : शाखा ने मैक्स हेल्थ केयर नई दिल्ली के सहयोग से एक
निःशुल्क हृदय परीक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसका शुभारम्भ प्रान्तीय अध्यक्ष एवं
उपाध्यक्ष ने किया। 250 रोगियों का निरीक्षण किया गया। प्रधान शरद द्विवेदी ने सभी
डाक्टरों को स्मृति-चिह्न भेंट कर के स्वागत किया।
मुंबई सेन्ट्रल, महाराष्ट्र-I : विश्व अन्धता निवारण दिवस 15 अक्टूबर पर
नेत्रदान जागरूकता अभियान का आयोजन चर्च गेट स्टेशन परिसर में बचुभाई आई॰ केन्द्र
के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें करीब 500 मुंबईवासियों ने नेत्रदान का संकल्प
लिया। नेत्रहीन विद्यार्थियों को शिक्षा में उपयोगी अध्ययन एवं सफेद छड़ी प्रदान की
गयी। मुख्य अतिथि सांकल चंद संघवी व पृथ्वीराज ग्रुप ऑफ कम्पनीज के चंपक सी॰ जैन
उपस्थित थे।
(Niti: Jan., 2013)
|
|
|
|
|
|