|
|
| |
|
समाचारों में भारत विकास परिषद्
|
|
|
|
नाटक के माध्यम से विवेकानंद के जीवन
पर प्रकाश डाला
जागरण;
07 Aug 2012
फतेहाबाद
: भारत विकास परिषद् द्वारा स्वामी
विवेकानंद उत्तर शताब्दी समारोह में
परवाज कला मंच के कलाकारों ने स्वामी
विवेकानंद के जीवन पर आधारित नाटक
मंचन कर स्वामी जी के रूप को एक बार
पुन: जीवंत कर दिया। कलाकारों की
प्रस्तुति पर उपस्थित लोगो ने तालिया
बजाकर उनका अभिनंदन किया।
अरोडवंश धर्मशाला में
आयोजित कार्यक्रम का शुभारभ युवा
काग्रेस नेता आनंदवीर गिल्लाखेडा ने
बतौर मुख्य अतिथि किया जबकि अध्यक्षता
परिषद् के पूर्व प्रातीय अध्यक्ष डॉ.
वासुदेव बंसल ने की। नगर परिषद्
चेयरमैन वीरेंद्र नारग, समाजसेवी
चंद्रभान मुंजाल, लीलाकृष्ण मंत्री,
राधेश्याम नारग, बंटी सहदेवडा, हरदयाल
चराईपौत्रा, मधु मालती व कुलवंत जागडा
बतौर विशिष्ट अतिथि थे। सोनीपत मुरथल
यूनिवर्सिटी के लेक्चरार डॉ. सुधीर
गर्ग बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित थे।
डॉ. गर्ग ने स्वामी विवेकानंद के जीवन
पर प्रकाश डाला।
नाटक के माध्यम से
परवाज कला मंच के कलाकारों ने स्वामी
विवेकानंद की जीवन को साकार करते हुए
दिखाया कि किस तरह स्वामी जी के पिता
की मौत होने के बाद स्वामी जी को जीवन
की सच्चाइयो से रूबरू होना पड़ा तथा यहीं
से ही उनके जीवन में बदलाव आया और
परमात्मा की खोज में चल पडे़ और उनका
मिलन रामकृष्ण परमहस से हुआ और उनके
ब्रह्मलीन होने के बाद स्वामी
विवेकानंद ने शिकागों में जाकर जिस
तरह का उद्धबोधन दिया जिससे विदेशों
में भारत के प्रति लोगों की विचारधारा
बदली। अन्य किरदारों को स्वाति, राधे,
सतपाल, सतीश, कुलदीप, राकेश, मुकेश और
डिपल ने निभाया। नाटक मंचन में
शिवकुमार शिवा, राजगुरु व गुरमेल ¨सह
का विशेष योगदान रहा।
परिषद् की स्थानीय शाखा
के अध्यक्ष पवन रूखाया ने आए हुए
अतिथियों व कलाकारों का आभार व्यक्त
किया। कार्यक्रम में मंच संचालन परिषद्
के प्रातीय महासचिव केके अरोड़ा ने
किया। समापन अवसर पर सभी कलाकारों को
सम्मानित किया गया तथा आए हुए अतिथियों
को प्रकल्प प्रमुख सीपी आहूजा व परिषद्
के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर
सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवीण
मेहदीरत्ता, राजकुमार टुटेजा, तुषाल
गेरा, कुशल चराईपौत्रा, विजय मेहता,
राजीव मक्कड़ आदि उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
100 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की
जागरण;
07 Aug 2012
फगवाड़ा
: पलाही गेट स्थित शर्मा क्लीनिक
में भारत विकास परिषद की तरफ से 164वा
फ्री शुगर व मेडिकल चेकअप कैंप का
आयोजन किया गया। कैंप में मरीजों का
जनरल चेकअप और शुगर चेक कर जरूरतमंद
मरीजों को दवाइयां भी नि:शुल्क दी गई।
इसमें पूर्व एसएमओ डा. सुभाष शर्मा ने
100 के करीब मरीजों की जाच की। भारत
विकास परिषद के प्रधान हरीश गुप्ता ने
बताया कि परिषद की तरफ से हर महीने के
पहले रविवार को मेडिकल चेकअप कैंप का
आयोजन किया जाता है और कैंप में मरीजों
को जाच कर उन्हे दवाइयां नि:शुल्क दी
जाती हैं। इस अवसर पर सचिव रविंदर
गुलाटी, कमल बासल, अशोक गुप्ता, हरमेश
पाठक, गुलशन मनचंदा, रमेश कुमार,
महिंदर सिंह, नरिंदर सिंह आदि उपस्थित
थे।
लेख पढ़ें
|
डीएवी स्कूल के कर्ण को पहला स्थान
जागरण;
07 July 2012
पठानकोट: भारत विकास परिषद पठानकोट की ओर से अध्यक्ष अवतार अबरोल की अध्यक्षता में इंटर स्कूल सोलोसांग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व रोटरी अध्यक्ष मनमोहन गोरखा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समाज सेवी यशपाल गांधी, रमेश कामरेड विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अध्यक्ष अवतार अबरोल,एमएल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव ललित महाजन, प्रदीप मल्होत्रा, प्रिंसिपल संतोष महाजन ने मार्ल्यपण कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। अध्यक्ष अवतार अबरोल ने भारत विकास परिषद के प्रकल्पों संबंधी जानकारी दी। सचिव एमएल शर्मा ने कहा कि संस्कृति माह के तहत देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बच्चों ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. मनु शर्मा व श्री मति अमिता शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएवी स्कूल के कर्ण, द्वितीय स्थान पवन व रोहित आर्य ब्याज स्कूल, तृतीय स्थान सिदिमा सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल रही। सोलो में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों पर क्रमश कनिश,अवप्रीत तथा सोनाली रही।
इस मौके पर रनोश वेदी, बीडी शर्मा, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, प्रदीप मल्होत्रा, केजी शर्मा, प्रो. वीएल पटयल, ललित महाजन, एमएल शर्मा, अवतार अबरोल, प्रिंसिपल संतोष महाजन, मनु शर्मा तथा अमिता शर्मा भी थे।
लेख पढ़ें
|
|
योग व प्राणायाम के बताए टिप्स
जागरण;
07Aug 2012
करनाल : भारत
विकास परिषद कृष्ण शाखा की ओर से सेक्टर सात स्थित दिव्य योग मंदिर में
योग सेमिनार आयोजित किया गया। डॉ. दमयंती शर्मा व विजय धींगड़ा ने
उपस्थित साधकों को योग व प्राणायाम से होने वाले लाभों से अवगत कराते
हुए सेहत का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।
मुख्यातिथि सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार रहे। डॉ. प्रवीण गर्ग ने योग पर
अपना अनुभव बांटा। मौके पर भारत विकास परिषद के प्रधान प्रेम गांधी,
राज बजाज, संजय मदान, डॉ. जेसी बठला, प्रो. जोगिंद्र मदान, प्रणव जाबा,
प्रवीण गर्ग, रणबीर अरोड़ा, रविंद्र सिंह, राज अरोड़ा, राकेश वधावन,
कृष्ण मखीजा, जसवीर बाबा, एसके बलुआ, बलबीर चावला व अलका अरोड़ा मौजूद
रहीं।
लेख पढ़ें
|
भारत विकास परिषद ने लगाए 200 पौधे
जागरण; August 07,2012
जैतों (फरीदकोट): समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद ने सीएल सचदेवा डीएवी स्कूल के परिसर में प्रिंसिपल सरोज भनोट व प्रोजक्ट चैयरमैन सतीश जिंदल की अध्यक्षता में रविवार को 200 पौधे लगाए। इस अवसर पर प्रिंसिपल सरोज भनोट ने कहा कि पेड़ पौधे हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। पेड़ पौधे पर्यावरण शुद्ध करते हैं और हमें पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन मिलती है। इसलिए हर मनुष्य को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पेड़ लगाने से हमारा कर्तव्य पूर्ण नहीं हो जाता, बल्कि उसकी परवरिश भी जरूरी है। उन्होंने इस अवसर पर पेड़ों व पौधे की देख रेख की विस्तृति जानकारी दी। इस अवसर पर स्टेट सदस्य कृष्ण मित्तल, संजय मित्तल, प्रोजक्ट चैयरमैन सतीश, कोषाध्यक्ष हरनाम सिंह मक्कड़, सतिदंर सिंह सत्ती, सुरिन्द्र महेश्वरी, मोहन लाल जिंदल, पवन सिंगला, सुदर्शन जैन, विजय बासल, विपन गर्ग आदि सदस्य व स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
पौधारोपण कर मनाया रक्षाबंधन
जागरण;
02
Aug 2012
नंगल
: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करके रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया
गया। भारत विकास परिषद नंगल इकाई तथा महल वेलफेयर सर्विसेस ने संयुक्त
रूप से स्थानीय आयकर विभाग कार्यालय प्रांगण में पौधे रोपित किए। इस
अवसर पर परिषद के प्रतिनिधि इंजी. केके सूद, एडवोकेट अशोक मनोचा, महल
वेलफेयर सर्विसेस की अध्यक्षा सुपिंदर कौर, मास्टर नानक सिंह बेदी आदि
ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए शुरू किए गए पौधारोपण
अभियान में सभी को बढ़-चढ़कर सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज वनों
का अंधाधुंध कटान किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा
है तथा वातावरण दूषित हो रहा है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सभी
को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगा कर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प
अवश्य लेना चाहिए।
इस अवसर पर आयकर अधिकारी जसवीर सिंह, जसवंत सिंह के अलावा प्रो. आरके
गुप्ता, नरेश कुमार पराशर, सुरेंद्र मोहन, शिवालिक फार्मेसी कालेज के
प्रिंसिपल डा. डीएन प्रसाद, डा. अशोक शर्मा, रजना बजाज, शिवानी, अंकित,
गैबी सैफी, जसजोत,चरणजीत, विनय जोशी आदि ने रक्षाबंधन पर पौधे रोपित
करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
लेख पढ़ें
|
भाविप सदस्यों ने राखियां बंधवाईं
जागरण;
01 Aug 2012
जालंधर
: भारत विकास परिषद जालंधर दक्षिण
ने बुधवार को दिलबाग नगर एक्सटेंशन
में रक्षाबंधन व जरूरतमंदों की
सहायतार्थ कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में स्लम एरिया से संबंधित
15 बच्चे, जिन्हें संदीप अरोड़ा व उनकी
पत्नी द्वारा अपने निवास स्थान पर
संचालित किया जा रहा है, को परिषद
सदस्यों ने राखियां बंधवाई व उपहार
दिए। बच्चों को किताबें व स्टेशनरी भी
बांटी गई। इस मौके पर स्टेट कन्वीनर
हर्ष वर्धन, सुनीता अरोड़ा, प्रधान
सतनाम अरोड़ा, सचिव संदीप कपाही,
कोषाध्यक्ष अशोक सलारिया, यशपाल
सारंगल, कमल खोसला, अविनाश मल्हन,
अरुण ओबराय, एचएल कोहली, हीरा लाल
शर्मा, निर्दोष कुमार के अलावा अन्य
सदस्य, बच्चे व संचालनकर्ता अरोड़ा
परिवार मौजूद था।
लेख पढ़ें
|
भारत पुन: हासिल कर सकता है विश्व गुरु का दर्जा : अरोड़ा
जागरण;
31 July 2012
होशियारपुर : भारत विकास परिषद होशियारपुर समारोह के दौरान प्रधान समाजसेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में पूर्व सचिव मनजीत सिंह मांगट को परिषद का सर्वांगीण विकास प्रोजेक्ट का लक्ष्य पूरा करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुरिंदर कुमार, सुशील शर्मा, विपिन ढींगरा, डा. अनिल कालिया, रमेश विज, हरविंदर सिंह चौधरी आदि उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रांतीय कन्वीनर विकास मित्र ने होशियारपुर शाखा द्वारा लगाए जा रहे प्रकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति 5100 रुपए की अनुदान राशि देकर इस लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग दे सकता है। इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति व संस्थाएं भारत विकास परिषद के प्रकल्पों का अनुसरण करें तो वह दिन दूर नहीं जब भारत पुन: विश्व शक्ति का दर्जा हासिल कर लेगा। इस मौके पर आशीष सरीन, सुरेश अरोड़ा, एचके नकड़ा, मनु शर्मा, जगमीत सिंह सेठी, राजिंद्र मोदगिल, लोकेश खन्ना, भानु शर्मा, पंकज, अंकुर वालिया भी उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
उत्कृष्ट कार्यो के लिए भारत विकास परिषद ने किए सम्मानित
जागरण; July 28,2012
पालमपुर :
भारत विकास परिषद पालमपुर ने शनिवार को स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर परिषद ने शनिवार सायं रोटरी भवन पालमपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें राज्यसभा सदस्य शांता कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान भारत विकास परिषद की ओर से कई लोगों को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ. अरविंद शर्मा, रोगियों से बेहतर व्यवहार के लिए स्टाफ नर्स प्रोमिल कटोच, पुलिस से एसआइ भूप सिंह सेन, हेड कांस्टेबल हरीश कुमार, एचआरटीसी के चालक सुनील कुमार, परिचालक कुशल कुमार, लोहना से चुनी लाल, दमकल विभाग के प्रशामक विजय कुमार, विद्युत विभाग के लाइनमैन प्रेम चंद, लोक निर्माण विभाग के मेट ठाकुर दास, डिप्टी रेंजर वन विभाग राजेश्वर चंद कटोच, वनरक्षक दिनेश कुमार, पोस्टमैन ओंकार जम्वाल, टेलीफोन मैकेनिक रवि कुमार, दैनिक वेतनभोगी प्रदीप कुमार, विक्रम कटोच, हेड कांस्टेबल ट्रैफिक भूपेंद्र शर्मा, कनिष्ठ सहायक लाइसेंस ब्रांच पालमपुर दिनेश कटोच, इलेक्शन कानूनगो आर. मिन्हास सहित विद्यार्थी रेणु, पायल, कबीर भट्ट, उत्कर्ष सिंह, अनिका शर्मा, शिप्रा सूद, अक्षिल मनकोटिया, अजय राणा, आशीष कुमार, आशीष कौशल, मोनिका गुलेरिया, शीतल व अभिषेक कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर परिषद में विशेष सहयोग देने के लिए केशव चौहान, ओंकार राणा, विजय ठाकुर, हंस राज सूद, अरविंद सूद, सतीश करवल, सुमित नंदा, संजय राठौर, डॉ. एससी कपिला, संजय सूद, डीडी जैन, आरके शर्मा, अंशुल बंटा, विशाल, विनय, राकेश विज, एसके मेहता, प्रदीप कुमार, सवि सचदेवा, अनुराग सूद व विकास राणा का आभार जताया गया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष मनोज रत्न, सचिव संजीव सोनी, जितेंद्र बंटा, हरीश चावला, अरुण गुप्ता, असीम गुप्ता, कमल सूद, कुलदीप भारद्वाज, राजेश मेहरा व डीआर ठाकुर सहित अन्य थे।
लेख पढ़ें
|
भारत विकास परिषद का सांस्कृतिक माह शुरू
जागरण; July 27,2012
अलीगढ़ : भारत विकास परिषद का सांस्कृतिक माह शुक्रवार को शुरू हुआ जो 20 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन उदय सिंह जैन रोड स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन परिषद अध्यक्ष सुशील चंद्रा, प्रभारी संस्कृति माह डा. बिशन सिंह सक्सेना, स्कूल की प्रिंसिपल डा. मधु और सचिव वीना अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेहंदी प्रतियोगिता में कुल 62 छात्राओं ने भाग किया। अक्षिता कुलश्रेष्ठ प्रथम, मनीषा द्वितीय और सपना तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में नेहा वाष्र्णेय और दुर्गेश वाष्र्णेय शामिल थीं। रंगोली प्रतियोगिता में काजल माहौर प्रथम, पलक अग्रवाल व एलीजा द्वितीय और ममता शर्मा व हिमानी वाष्र्णेय द्वितीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में डा. प्रतिभा हजेला, उषा रानी और डा. गिरीश वाष्र्णेय थे। इस अवसर पर सोमपाल वाष्र्णेय, कैलाश चंद्र वाष्र्णेय, डा. नीलम श्रीवास्तव, नीरा सिंघल, योगेंद्र कुमार वाष्र्णेय मौजूद रहे।
लेख पढ़ें
|
|
भारत विकास परिषद मयूरी शाखा का दीक्षांत समारोह
जागरण;
July
27, 2012
अलीगढ़
: भारत विकास परिषद मयूरी शाखा का दीक्षांत व दायित्व ग्रहण समारोह
आइटीआई रोड स्थित ज्यूपिटर लॉज में गुरुवार को मनाया गया। साथ ही परिषद
की स्वर्ण जयंती व स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती भी मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान मेयर शकुंतला भारती को शाल ओढ़ाकर व नारियल भेंटकर
प्रतिभा सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. केएल गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष
दिनेश अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, प्रांतीय
उपाध्यक्ष डॉ. दिव्या लहरी, जोनल मंत्री डॉ. सन्नो रानी, प्रांतीय
संरक्षक हरि राम गुप्ता, प्रांतीय सांस्कृतिक प्रभारी लता गुप्ता व
सचिव रश्मि ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मध्य में रासलीला,
पर्यावरण गीत, मयूर नृत्य, सरस्वती वंदना की प्रस्तुति ने सबका मन मोह
लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबोध, सूरज गुप्ता, राजीव गुप्ता,
जितेंद्र, डॉ. राजेश गुप्ता, विजय गुप्ता, मोहिनी, उमा, रीना, शिवानी,
चित्रा, कविता, प्रीति, पदम, अनिता का मुख्य सहयोग रहा।
लेख पढ़ें
|
भाविप शिवम ने मनाई संस्थापक की जयंती
जागरण; 19 Jul 2012
अलीगढ़ : भारत विकास परिषद अलीगढ़ शिवम ने संस्थापक डा. सूरज प्रकाश की जयंती मनाई। मथुरा रोड स्थित केशवसेवा धाम, सिंघारपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, स्वामी विवेकानंद व संस्थापक के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।ं परिषद के राष्ट्रीय वित्त मंत्री डा. केएल गुप्ता ने संस्था की स्थापना, सेवा व संस्कार पर प्रकाश डाला। परिषद के 50 साल पूरे होने पर संस्था के लोगों ने बधाई दी। परिषद की ओर से मानव उपकार के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. राजीव कुमार वाष्र्णेय, डा.अनिल कुमार वाष्र्णेय, अशोक कुमार गुप्ता, ब्रजेश कुमार सक्सेना, डा. डी कुमार, राकेश हरि वाष्र्णेय, हरिशंकर अग्रवाल, डा. सीएल वाष्र्णेय, डा. एसडी गुप्ता, संजीव वाष्र्णेय, अनिलराज गुप्ता, गोपाल बाबू, सतेंद्र कुमार, यतेंद्र कुमार, पुष्पलता, रोहिताश्व कुमार मौजूद थे।
लेख पढ़ें
|
|
संस्कारवान भारत के निर्माण से ही देश की प्रगति संभव
जागरण;
July
19, 2012
आगरा:
भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जस्टिस विष्णु सदाशिव
कोकजे ने कहा कि देश में संस्कारवान युवाओं की बहुत जरूरत है। तभी हमारे
देश का सांस्कृतिक विकास हो सकता है।
होटल सन में परिषद की समस्त शाखाओं ने एकजुटता दिखाते हुए एक समारोह का
आयोजन किया। जिसमें श्री कोकजे ने कहा कि परिषद पूरे देश में संस्कार
और संस्कृति के स्थायी प्रकल्प चला रही है। जिससे पीड़ित मानवता की सेवा
अधिक से अधिक की जा सके।
राष्ट्रीय संयोजक सुगम आनंद व महासचिव केशवदत्त गुप्ता ने स्वागत भाषण
दिया। मंचासीन अतिथियों का परिचय हरिनारायन चतुर्वेदी, ब्रिजेंद्र सिंह
वर्मा व डॉ.तरुण शर्मा ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष न्यायदत्त शर्मा
और संचालन डॉ.अमित अग्रवाल ने किया।
लेख पढ़ें
|
समाजसेवा कार्यो को देंगे गति
जागरण;
19 July 2012
करनाल : महिला आश्रम कांप्लेक्स मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में भारत विकास परिषद संस्था की कर्ण शाखा की ओर से विकास माह की शुरुआत की गई। संस्था के प्रांतीय प्रधान जोगिंद्र मदान ने संस्था के सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और सदस्यों को उनके दायित्व से अवगत कराया। शाखा के अध्यक्ष दिनेश गांधी व 30 महिला सदस्यों ने समाजसेवा कार्यो पर विचार-विमर्श किया।
शाखा सदस्य चंद्रिका की ओर से चलाई जा रही सायंकालीन कक्षाओं में पढ़ने वाले गरीब छात्रों को परिषद की ओर से मुफ्त पाठन सामग्री उपलब्ध कराई गई। यह वह विद्यार्थी हैं जिनके मां-बाप गरीबी के कारण बच्चों को स्कूल भेजने में असमर्थ हैं। बच्चे दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए या तो कूड़ा बीनते हैं या काम करने पर मजबूर हैं। एनआइए संस्था की निदेशक मंजू सचदेवा ने ऐसे विद्यार्थियों को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा देने का आश्वासन दिया। दिनेश गांधी व सचिव आरएम शर्मा ने कहा कि आगामी विकास माह समाज को समर्पित रहेगा। इस दौरान पौधरोपण, भ्रूणहत्या की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान, विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, चिकित्सा शिविर, गरीब विद्यार्थियों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ व स्वतंत्रता दिवस आदि प्रकल्प पर कार्य किए जाएंगे।
लेख पढ़ें
|
27वीं बार रक्तदान कर अपना जन्मदिन मनाया
रक्तदान मानवता को जोड़ने वाला दान : अरोड़ा
जागरण; 17 Jul 2012
होशियारपुर : भारत विकास परिषद होशियारपुर के अध्यक्ष व समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में परिषद के उपप्रधान जगमीत सिंह सेठी ने भाई कन्हैया जी चेरिटेबल ट्रस्ट व ब्लड बैंक में 27वीं बार रक्तदान कर अपना जन्मदिन मनाया। संजीव अरोड़ा ने रक्तदानी को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता को जोड़ने वाला दान है। उसका जीवन से ईश्वरीय संबंध है। यह जीवन की रक्षा करने वाला एक तत्व है। अरोड़ा ने कहा कि हर मनुष्य अपने आप में ब्लड बैंक है। कुदरत स्वयं रक्त बनाती है, इसलिए हमें रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए, ताकि अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सके। ब्लड बैंक की ओर से जसवीर सिंह ने परिषद के कार्यो की सराहना की। इस अवसर पर जसवीर कौर, गुरप्रीत सेठी, मनजिंदर सिंह व जयदीप महाजन आदि भी उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
प्रतिभा विकास व निपुणता ही है सफलता
का सूत्र
कार्यशाला में करीब 160 विद्यार्थियों
ने भाग लिया
जागरण;
16 July ,2012
चंडीगढ़
: भारत विकास परिषद् द्वारा
रविवार को सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे
नौवीं और दसवीं कक्षा के निर्धन पर
जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिएं
सेक्टर-24 स्थित इदिरा हालीडे होम में
व्यक्तित्व विकास बारे करवाई कार्यशाला
में करीब 160 विद्यार्थियों ने भाग
लिया। ऐकेडमिक सत्र की यह दूसरी
कार्यशाला थी ।
विद्यार्थियों को टिप्स देते हुए कोर
कम्युनिकेशस के प्रबंध निदेशक चरणजीत
सिंह ने कहा कि जीवन में सपल होने के
लिए प्रयास करने वालों को अपनी कला
में निपुणता प्राप्त होनी चाहिए।
उन्होंने विभिन्न डेमो द्वारा कई रोचक
उदाहरण भी दिए। पंजाब इजीनियरिग कालेज
के पूर्व ग्रेजूऐट ओम प्रकाश जो कि एक
सफ ल कारपोरेट प्रशिक्षुक व
माईक्रोसाफ्ट इंजीनियर भी हैं, ने
विद्यार्थियों को बेहतर कम्युनिकेंशंस
स्किल के महत्व पर बल दिया तथा
वैक्युबलैरी में सुधार लाने पर भी
टिप्स दिए।
साक्षरता प्रोजैक्ट के निदेशक अशोक
गोयल ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के
अंर्तगत निर्धन वर्ग के विद्यार्थियों
को विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा सहायता
प्रदान करवाई जाती है। भारत विकास
परिषद् माह में एक बार इन सैगमेंट के
मेधावी विद्यार्थियों के लिए नियमित
कार्यशालाओं का आयोजन करवाती है जिसमें
कारपोरेट जगत के प्रोफेशनलों को
आमंत्रित कर आपसी विचार साझे करवाए
जाते हैं।
लेख पढ़ें
|
|
भारत विकास परिषद
ने लगवाया वाटर कूलर
जागरण;
16 July 2012
मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) :
भारत विकास परिषद के संस्थापक सूरज प्रकाश के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य
में भारत विकास परिषद मलोट द्वारा शनिवार को टेलीफोन एक्सचेंज के निकट
वाटर कूलर लगवाया गया। इसका उद्घाटन पंडित गिरधारी लाल ने किया। भारत
विकास परिषद के सचिव सुरिंदर मदान ने बताया कि गर्मी से निजात दिलाने
के लिए वाटर कूलर को लगाया गया है। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय
कनवीनर सतपाल नरूला ने कहा कि जनता की सेवा के लिए लोक सेवा के लिए
परिषद की देखरेख में किया जाएगा।
इस मौके पर समूह समाजसेवी संस्थाओं के कोआर्डीनेटर डा. सुखदेव सिंह गिल,
सेवक शाम लाल, परिषद के प्रधान अनिल सुखिजा, करण चराया, सुनिल क थूरीया,
दया भूषण, नवीन मुंजाल, अनिल सोनी, राम गर्ग, अैबट अरोड़ा, दिनेश सेठी,
सूनिल गलहोत्रा, मूल चंद बिरला, गुलशन खुंगर, सतीश जैन, विकास मक्कड़,
गुरचरण ग्रोवर, दीपक मक्कड, प्रकास चंद गोयल, नीलम कक्कड़ व निशा असिजा
मौजूद थे।
लेख पढ़ें
|
|
पिछला
|
|