|
|
| |
|
समाचारों में भारत विकास परिषद्
|
|
|
|
भारत विकास परिषद ने 346 विद्यार्थियों को बांटी पाठ्य सामग्री
दैनिक
ट्रिब्यून; May - 28 - 2012
चंडीगढ
। भारत विकास परिषद् ने आज अपने कार्यक्रम ‘साक्षरता 2012′ को आगे
बढ़ाते हुए जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित
की।
सेक्टर-27 स्थित मोती राम आर्य सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित किये
गये इस कार्यक्रम में कुल 346 विद्यार्थियों (212 लड़कियों और 134 लड़कों)
को किताबें, स्टेशनरी और स्कूल वर्दियां बांटीं गई। यह सभी विद्यार्थी
चंडीगढ़ के 60 स्कूलों में से कक्षा 9 और कक्षा 10 से संबंध रखते हैं ।
परिषद् इस मिशन में साल 1987 से प्रयासरत है, जिसके अंर्तगत
विद्यार्थियों में अपनी शिक्षा सुचारू करने के साथ साथ उनमें
आत्मविश्वास की भावना पैदा करना परिषद् का उद्देश्य होता है । भारत
विकास परिषद् ने चंडीगढ़ के उन मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित
किया, जिन्होंने अपनी वार्षिक परिक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये
थे।
पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि चंडीगढ़
प्रशासन की आईटी विभाग की सचिव प्रेरणा पुरी वासु (आईएएस) ने भारत
विकास परिषद् के प्रयासों की सराहना की और समाज के गरीब तबके के
समर्पित अपने सौहार्द को निरंतर जारी रखने का आह्वान भी किया। उन्होंने
परिषद् से यह आह्वान भी किया कि वे इन विद्यार्थियों के लिये निकट
भविष्य में रोजगार के अवसर भी प्रदान करने की भी पहल करें ।
इस अवसर उपस्थित आईडीएस इंफोटैक के प्रबंध निदेशक प्रताप के अग्रवाल ने
विद्यार्थियों को प्रेरित किया और इस बात पर बल दिया कि मेहनती और
मेधावी विद्यार्थियों के लिये वित्तीय संकट कोई रुकावटें पैदा नहीं कर
सकती हैं। वे अपने दृढ़ निश्चय पर अडिग रहें । उन्होंने विद्यार्थियों
के लिये रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में हर संभव सहायता प्रदान
करवाने का आश्वासन दिया।
स्कूली व कालेज विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के साथ साथ परिषद्
प्रोफेशनल कालेजों जैसे होटल मैनेजमेंट, ब्यूटी कल्चर, नर्सिंग और
इंजीनियरिंग आदि में अंडर ग्रेजूएट स्टडीज में प्रयासरत 6 विद्यार्थियों
को भी अपना सर्मथन दिया है । हाल में ही सम्पन्न हुई सिविल सर्विसिस
परीक्षा में चंडीगढ शहर सें टॉप पोजिशन प्राप्त कर चुके प्रिंस धवन,
सुरभि मलिक और शिव आनंद तायल को भी भारत विकास परिषद् ने अनोखे अंदाज
से सम्मानित किया। इनके अतिरिक्त 17 मेधावी विद्यार्थियों को उनके
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया। हाल ही में आईआईटीजीईई की
परीक्षा पास व 2729 रैंक प्राप्त कर चुके अभावग्रस्त सुनील को भी इस
अवसर पर सम्मानित किया गया । वे एक धोबी के बेटे हैं, जिसने विषम
परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई पूरी की है।
इस अवसर पर आईआईटी रुड़की के ग्रेजुएट संजय पुष्पाकर तथा चंडीगढ़ कालेज
आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी के ग्रेजुएट जोकि वर्तमान में
मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं, ने भी अपने विचार व्यक्त
किये। यह दोनों भारत विकास परिषद् से सहायता प्राप्त थे। कार्यक्रम की
अध्यक्षता करते हुये डा. केएल पासी ने बीवीपी के सदस्यों के विभिन्न
परियोजनाओ के तहत उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बीवीपी से
निरंतर समाज की सेवा करने का आहवान किया तथा वरिष्ठ सदस्यों जैसे राकेश
सिंघल, एचआर नारंग, डीडी गुप्ता, एससी गिल्होत्रा, आरके विनायक और आरके
मोदगिल से आह्वान किया की वे निर्धन व मेधावी विद्यार्थियों के लिये
अपने प्रयास ऐसे ही जारी रखें।
लेख पढ़ें
|
|
300 बच्चों को बांटी कापियां
जागरण;
28 May 2012
मोगा :
भारत विकास परिषद की मोगा शाखा ने सोमवार को सरकारी प्राइमरी स्कूल साधा
वाली बस्ती में जरूरतमंद तीन सौ छात्रों को कापियां वितरित कीं। इस
दौरान स्कूल प्रिंसिपल जगमीत कौर ने संस्था द्वारा किए जा रहे समाज सेवी
कार्यो की सराहना की। स्कूल प्रिंसिपल ने संस्था को स्कूल में कई अन्य
जरूरतों के संबंध में अवगत करवाया। संस्था के अध्यक्ष शिव पलता ने कहा
कि भारत विकास परिषद समय-समय पर समाज सेवा के तहत विभिन्न प्रोजेक्टों
पर काम कर रही है। कापियां वितरित करना भी संस्था का अहम प्रोजेक्ट है।
इस मौके पर शाखा के वरिष्ठ सदस्य सोहन लाल सेठी ने बच्चों को सदाचार व
संस्कार युक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। शाखा सचिव निशि, राकेश विज,
जयदीप कटारिया, राजू कटारिया, ब्रिज लाल के अलावा स्कूल मैनेजिंग कमेटी
के चेयरमैन गुरनैब सिंह सूद, हरजिंदर सिंह, अवतार सिंह, संतोष रानी और
जगतार सिंह आदि उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
संकल्प शिविर में 81 लोगों ने मरणोपरांत किए नेत्रदान
जागरण;
27 May 2012
नंगल : बीबीएमबी की तलवाड़ा परियोजना स्थित भारत विकास
परिषद की ओर से नेत्रदान संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। परिषद प्रधान
इंजीनियर केके सूद के नेतृत्व मे श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी
दिवस को समर्पित लगाए इस शिविर में नेत्रदान के महत्व के बारे में
जागरूकता भी पैदा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि शिविर में परिषद के
प्रतिनिधियों रोहताश राणा, नरेंदर ठाकुर व अन्य समाज सेवकों के सहयोग
से शिविर के दौरान 81 समाज सेवकों ने मरणोपरांत नेत्रदान करने के लिए
भारत विकास परिषद के पास अपने नाम पंजीकृत करवाए। उन्होंने बताया कि इस
अभियान से ही देश के 20 मिलियन नेत्रहीन लोगों जिनमें 40 प्रतिशत बच्चे
है, को नेत्र ज्योति प्रदान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस दान के
उपरांत जब किसी दानी व्यक्ति की आंखें किसी नेत्रहीन जरूरतमंद को दिए
जाने के लिए ली जाती है तो उन्हे 48 घंटे के भीतर ही नेत्रहीन व्यक्ति
तक पहुंचाना होता है। उन्होंने बताया कि आंखें मृत्यु के बाद छह घंटे
के भीतर ही ली जाती हैं।
उन्होंने संकल्प शिविर में सहयोग देने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते
हुए समाज सेवी संगठनों को भी इस कार्य के लिए आगे आने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि नाम पंजीकृत करवाने वाले नेत्र दानियों को पीजीआई
चंडीगढ़ आई बैंक की ओर से शीघ्र पहचान पत्र भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी नंगल में आयोजित शिविर के दौरान 321 लोग
नेत्रदान करने का संकल्प ले चुके हैं।
लेख पढ़ें
|
|
भाविप के
सदस्यों ने बेटी बचाने के लिए ली शपथ
जागरण;
27 May 2012
यमुनानगर : बेटी
बचाओ अभियान से भारत विकास परिषद के सदस्य भी जुड़ गए हैं। परिषद के
सदस्यों के अलावा अन्य लोगों ने भी बेटी बचाने की शपथ लेते हुए कहा कि
वे न तो कन्या भू्रणहत्या करेंगे और नहीं दूसरों को करने देंगे। इसी को
लेकर भारत विकास परिषद द्वारा शनिवार को शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ
माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाऊन में बेटी बचाओ अभियान की शुरूआत की गई,
जिसकी अध्यक्षता प्रदीप जैन सीए ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि
रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर मुख्य अतिथि थे।
श्याम सुंदर ने सभी छात्राओं एवं विद्यार्थियों के अलावा परिषद के
सदस्यों को शपथ दिलाई की वे भू्रण हत्या नहीं करेंगे और नहीं इसमें
दूसरों का सहयोग करेंगे। बेटी बचाएंगे और देश को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने
छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। भारत विकास परिषद के सदस्य डॉ.
हर्षवधर्न शर्मा ने कहा कि परिषद का उदेश्य ही समाज में व्याप्त
कुरीतियों व बुराइयों को समाप्त तथा विद्यार्थियों में संस्कार पैदा
करना है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ अभियान जारी रहेगा और परिषद इसमें
सहयोगी करती रहेगी। परिषद के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र गुप्ता ने कहा कि यदि
बेटी नहीं बचाएंगे तो बहू कहां से लाएंगे। इसी प्रकार महिला प्रमुख
कृष्णा गक्खड़ ने कहा कि बेटी तो दो-दो कुलों का नाम रोशन करती है।
इसी संदर्भ में त्रिशला गुप्ता, विद्यार्थी नवीन, प्रीति, शबाना, अंजली,
प्रिया ने अपनी प्रस्तुति दी। अंत में परिषद के अध्यक्ष सीए प्रदीप जैन
ने स्कूल मैनेजमेंट व स्टॉफ का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद
किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम, प्रबोध पुरी, कमल मलिक, प्रवीण भाटिया,
सुषमा जैन, उपमा मलिक, त्रिशला गुप्ता उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
महिलाओं में
कैल्शियम की मात्रा बहुत कम
जागरण; Sat, 26 May 2012
करनाल : भारत विकास परिषद कृष्णा शाखा की ओर से
अशोका कालोनी स्थित डॉ. अशोक गुप्ता अस्पताल में निश्शुल्क चिकित्सा
शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों की टीम ने 125 लोगों के ब्लड शुगर,
हीमोग्लोबिन व हड्डियों में कैल्शियम के स्तर की जांच की। जांच में
सामने आया कि 45 की उम्र के बाद महिलाओं में कैल्शियम की मात्रा बहुत
कम पाई गई। डॉ. अशोक गुप्ता ने मरीजों को स्वस्थ रहने के गुर बताए।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि कैल्शियम की कमी से हड्डियों के टूटने की
संभावना बढ़ जाती है। विश्व भर में हृदय संबंधी रोगों के बाद हड्डियों
में फ्रैक्चर होने का कारण कैल्शियम का कम होना है। इसलिए यह आवश्यक हो
गया है कि प्रतिवर्ष हड्डियों में कैल्शियम की जांच कराई जानी चाहिए।
समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। डॉ. गुप्ता ने बताया
हर आदमी को नियमित व्यायाम करना चाहिए और उचित खुराक लें। भोजन में
कैल्शियम की मात्रा भी लें। मौके पर कृष्ण शाखा की प्रधान प्रो. संतोष
बक्शी, प्रतिभा बंसल, प्रो. वीके बंसल, डॉ. सीके ठाकुर, डॉ. वीके सिंगला,
डॉ. रामकुमार शर्मा, आदित्य बंसल, संजय गुप्ता व साधना सिंगला मौजूद
थे।
लेख पढ़ें
|
|
विवेकानंद
के सपने को साकार करने का लिया व्रत
जागरण;
22 May 2012
बुलंदशहर : भारत विकास परिषद 'गौरव'
एवं 'समर्पण' से जुड़े कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के सपने को
साकार करने का व्रत लिया। नगर के भूड़ रोड स्थित एक होटल में रविवार शाम
आयोजित कार्यक्रम में परिषद ने स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती मनाई।
वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतिया दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने एवं
पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त बनाने पर जोर दिया।
भारत विकास परिषद 'गौरव' एवं 'समर्पण' के संयुक्त अधिष्ठापन समारोह का
शुभारंभ वरदान अग्रवाल, सुशील कुमार गर्ग व विजय गर्ग ने मां सरस्वती
एवं विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। परिषद के
प्रांतीय अध्यक्ष वरदान अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद देशस्तर पर
स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती मना रहा है। उनका सपना था कि देश में
कोई भूखा न सोए, हर व्यक्ति साक्षर और संस्कारवान बनें। बताया कि हापुड़
की माधव शाखा ने पॉलीथीन बीनने वाले बच्चों को किताब-कॉपी देकर स्कूलों
में पढ़ाने का संकल्प लिया है, इसी तरह की पहल होनी चाहिए।
मुख्य अतिथि राजीव परम ने पोलियो अभियान में सदस्यों को सक्रियता से
भाग लेने का आह्वान किया। भारत विकास परिषद गौरव के सचिव विजय गर्ग ने
कहा कि शिक्षा और संस्कार समाज के अंधकार को दूर कर सकता है। अधिष्ठापन
अधिकारी अनिरुद्ध अग्रवाल ने नए पदाधिकारी समेत हर सदस्यों को स्वामी
विवेकानंद के सपने को साकार करने का व्रत दिलाया।
इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्ष
सुशील कुमार गर्ग, अनिल गोयल, ब्रजेश गर्ग, विजय गर्ग, ब्रजमोहन
अग्रवाल, केके सिंघल, बाल किशन तायल, पंकज बंसल, नंद किशोर गोयल, अशेाक
कंसल, डा. नरेश चंद्र वाष्र्णेय, नरेंद्र गर्ग, सतेंद्र अग्रवाल,
वीरसेन जैन आदि कार्यक्रम में शामिल रहे। संचालन मनीष मांगलिक ने किया।
लेख पढ़ें
|
सीबीआई अफसरों की
स्वास्थ्य जाँच
दैनिक भास्कर;
21 May 2012

|
|
लेख पढ़ें
|
|
बेटियाँ हैं परिवार
की धुरी : किरण
प्रातःकाल;
21 May 2012
उदयपुर।
भारत विकास परिषद् ''प्रताप'' नें वार्षिक भारत स्वाभिमान व्याख्यानमाला
का आयोजन रोटेरी बजाज भवन में किया। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और
विधायक किरण माहेश्वरी ने परिवार संरक्षण विषय पर उद्बोधन देते हुए
किरण नें कहा कि महिलाएं ही परिवार का केन्द्र बिंदु होती है। भारतीय
संस्कृति में परिवार को ही समाज की मूल ईकाई माना गया है। परिवार के
बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।
किरण नें कहा कि बेटियों को शिक्षा के पूर्ण अवसर देने चाहिए। बेटियाँ
ही परिवार की धुरी होती है। आज देश में बेटियों की घटती संख्या एक बड़ी
चुनौती बन गई है। उन सामाजिक पंरपराओं को बदलना होगा, जिनके कारण बेटियाँ
माता पिता के लिए बोझ बन जाती है। कांकरोली में आयोजित सर्व समाज
सामूहिक विवाह की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बेटिंयों को बचाने
में ऐसे आयोजन बहुत लाभदायी होते हैं।
किरण नें कहा कि भारतीय संस्कृति में माँ, भाई बहन और बड़ो का नित्य एवं
सतत सम्मान की सुदृढ़ परम्परा है। हमें मातृ दिवस, परिवार दिवस, और
प्रेम दिवस जैसे आयोजनों द्वारा मात्र एक दिन ही अपनें भावों की
अभिव्यक्ति की आवश्यकता नहीं है।
किरण नें भारत विकास परिषद् जैसे संगठनों से आव्हान किया कि वे बेटियों
को उच्च शिक्षा दिलवानें के लिए आगे आएं। एक सुशिक्षित बेटी पुरे
परिवार को प्रगतिशील एवं विवेक सम्पन्न बनाती है।
व्याख्यानमाला के मुख्य अतिथि भाविप के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. मदनगोपाल
वार्ष्णेय नें कहा कि भाविप प्रताप की अपने अनुठे कार्यक्रमों के कारण
पूरे देश में विशेष ख्याति है। इसके ''इंडिया नहीं, भारत बोलें'' के
नारे नें सारे देश का ध्यान आकर्षित किया है।
भाविप प्रताप के संरक्षक डॉ. सत्यनारायण माहेश्वरी नें कहा कि यह वर्ष
स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंति का वर्ष है। स्वामी विवेकानंद का
हमारे धर्म और संस्कृति की रक्षा में अतुलनीय योगदान है। स्वामी जी ने
हम पूर्ण बनें, दुसरों को पूर्ण बनाएं का मंत्र हमें दिया है।
व्याख्यानमाला में भाविप प्रताप के अध्यक्ष कमलेश धुप्पड़, सचिव पिंकी
माण्डावत, भाविप प्रताप प्रतिष्ठान के अध्यक्ष नरेन्द्र पोरवाल एवं
सचिव चेतन लुणदिया नें भी परिवार की महत्ता पर विचार व्यक्त किए।
संचालन सुमन लुणदिया नें किया।
लेख पढ़ें
|
|
कैथल की प्राचीन आभा को फिर से
लौटाया गया : रणदीप
-
कैथल में नव निर्मित लाईब्रेरी स्वामी विवेकानंद के नाम से समर्पित की
गई
दैनिक
टित्रब्यून;
May 22, 2012
कैथल।
पौराणिक व महाभारत कालीन कैथल की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता के संरक्षण,
अध्यात्मिक और पौराणिक धरोहरों को सहेजने, संरक्षित करने के कार्य को
अंजाम देकर इस नगर की प्राचीन आभा को फिर से लौटाया गया है। यह विचार
लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने व्यक्त किए।
वह भारत विकास परिषद के आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में बतौर
मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने अल्प आयु
में ही भारत वर्ष को पूरे विश्व में गौरवान्वित करने का काम किया,
जिन्हें कैथल में नव निर्मित लाईब्रेरी उनके नाम से समर्पित की गई है।
एक करोड़ 72 लाख रुपए की लागत से जवाहर पार्क के एक कौने में 12 हजार
फुट में निर्मित स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय शीघ्र ही लोकार्पित होगा
और इस परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भी स्थापित होगी। उन्होंने
परिषद को पीडि़त मानवता के सेवार्थ एक एम्बुलैंस देने की घोषणा की।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सतीश बंसल द्वारा भी 21 हजार रुपये की राशि सेवा
कार्यों के लिए दी गई।
उन्होंने भारत विकास परिषद के संस्कारमय कार्यों की सराहना करते हुए कहा
कि इस कार्यों की बदोलत इस क्षेत्र के लोग अपनी प्राचीन परम्पराओं,
रीति-रिवाजों और त्यौहारों से जुड़े हैं जिसे आज की पीढ़ी भूलाती जा रही
है। उन्होंने कार्यकारिणी के नए सदस्यों जिनमें प्रधान डा. जगदीश मनोचा,
उपप्रधान डा. अनुज मक्कड़ व देवेंद्र सिंगला, सचिव श्रीमती निधि शर्मा,
संयुक्त सचिव सीमा सिंगला व तिलकराज, कोषाध्यक्ष पीके गुप्ता तथा प्रैस
डा. बीके मक्कड़ को बधाई देते हुए उनका आह्वान किया कि वे इस अच्छे
कार्यों को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरकेएसडी संस्थाओं के
अध्यक्ष सतीश बंसल ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत विकास
परिषद के प्रांतिय अध्यक्ष जोगेंद्र मौजूद रहे। मंच का संचालन निधि
शर्मा व राजेंद्र ठुकराल ने किया। इस मौके पर परिषद से जुडऩे वाले नए
16 सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डा. अशोक गर्ग, शाखा
संरक्षक, पूर्व प्रधान सतीश निर्वानी,जिला प्रधान अशोक गुप्ता, डा.
राजेन्द्र ठुकराल, डा. श्याम साहनी,हरिश चावला, अरविन्द चावला सहित
भारत विकास परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
लेख पढ़ें
|
|
भाविप ने
सरकारी प्राइमरी स्कूल को अपनाया
जागरण;
Fri, 18 May 2012
गुरदासपुर : भारत विकास परिषद गुरदासपुर की ओर से
स्थानीय इस्लामाबाद मोहल्ला स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल को अपनाया गया।
इस संबध में शुक्रवार को संस्था के प्रधान प्रेम खोसला की अध्यक्षता
में उक्त स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष
प्रेम खोसला ने कहा कि स्कूल के विकास व सहायता के लिए स्कूल में हर
माह समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की
कामना करते हुए उन्हें अपने अभिभावकों व अध्यापकों का आदर सत्कार करने
की प्ररेणा की। संस्था के प्रदेश सचिव सुनील महाजन ने कहा कि बच्चें
देश का भविष्य है इस लिए इन्हें अच्छी तरह शिक्षित करना हर नागरिक का
फर्ज है। इस मौके पर संस्था की तरफ से छात्रों को मुफ्त 4-4 किताबे व
पेंसिलें बांटी गई। अंत में स्कूल की मुख्य अध्यापिका सुदर्शना ने
संस्था के सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर इंद्रप्रीत सिंह बाजवा,
राजेश महाजन, आशीष गुप्ता, इंद्र मोहन आदि उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
विश्व में
सबसे महान भारतीय संस्कृति : प्रदीप
जागरण;
Sat, 19 May 2012
यमुनानगर : भारत विकास परिषद की ओर से शुक्रवार को रेड
रोजिज पब्लिक स्कूल में संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। परिषद की
पूर्व अध्यक्ष सुषमा जैन ने बच्चों में संस्कार पैदा करने पर जोर दिया।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति
विश्व में सबसे महान है। भारतीय संस्कृति का ही आचरण करना चाहिए। इसका
अनुसरण कर जीवन को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान
विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की
प्रस्तुति को देखकर सब हैरान रहे गए। कई विद्यार्थियों ने प्रस्तुति पर
वाहवाही लूटी। कुछ नन्हें बच्चों ने भी प्रस्तुति देकर प्रतिभा का
परिचय कराया। स्कूल की ओर से उपमा ने परिषद के कार्यक्रम की सरहाना की।
भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम दोबारा आयोजित किए जाने की उम्मीद रखी।
इस मौके पर भारतभूषण शर्मा, कमल मलिक, प्रबोध पूरी, सतेंद्र जैन,
रवींद्र गुप्ता, प्रवीण भाटिया व स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
लेख पढ़ें
|
|
गाय को
धर्म तक सीमित रखना उचित नहीं : दिनेश
दैनिक भास्कर; 15 May 2012
करनाल
: गाय को केवल धर्म तक सीमित रखना उचित नहीं है अगर हम गाय विशेषकर
देसी गाय का संरक्षण चाहते हैं तो उसे धर्म से निकालकर स्वास्थ्य
संरक्षण के क्षेत्र में लाना होगा तभी गाय का संरक्षण एवं गो पशु
संरक्षण संभव हो पाएगा।
यह कहना है सृजन आपनो काज के संस्थापक दिनेश कुमार का। वे एनबीएजीआर
में भाविप सूरज शाखा और एनबीएजीआर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित
दायित्व ग्रहण समारोह एवं जैव विविधता संरक्षण कार्यक्रम में बोल रहे
थे। एनबीएजीआर के निदेशक डा. बीके जोशी ने कहा कि ब्यूरो द्वारा पशुधन
की लुप्त होती हुई प्रजातियों को संरक्षण देने का कार्य किया जा रहा है
जिसमें मूलरूप से देसी गाय का संरक्षण महत्वपूर्ण है। जीवाजी
विश्वविद्यालय ग्वालियर के पूर्व कुलपति एवं भाविप के राष्ट्रीय
कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. सत्यप्रकाश तिवारी ने सूरज शाखा द्वारा किए गए
इस आयोजन की प्रशंसा की और नवनिर्वाचित टीम को लेपल पिन लगाकर उनका
सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव महेश शर्मा ने बताया
कि भारत विकास परिषद सूरज शाखा में सभी कार्य सर्वसम्मति से किए जाते
हैं।
प्रो. कृष्ण अरोड़ा ने कविता से मां के स्वरूप पर प्रकाश डाला । डा.
बीके ठाकुर नेत्र संस्थान के स्टाफ को अतिथियों द्वारा महिला स्वास्थ्य
केंद्र चलाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मोहन ग्रोवर, कर्मवीर मलिक, डा. अवनीश कुमार, डा. मनीष
मुकेश, डा. पीएस पंवार, रजनीश चोपड़ा, ऊषा अनेजा, डा. मीनू ठाकुर, अंजू
शर्मा, जॉय कीरत सिद्धू, आयुषी शर्मा, गौरांग उपाध्याय, रूप नारायण
चानना, जेआर. कालड़ा, महेश शर्मा, प्रो. कृष्ण अरोड़ा, एनबीएजीआर के
पूर्व निदेशक डा. आर सहाय, डा. बीके ठाकुर, सुरेश अरोड़ा, अध्यक्ष केएल
जावा, जोगेंद्र मदान, प्रणव जावा, सुरेंद्र सांधल, विक्रम कुमार एवं
शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
भारत माता की मूर्ति तोड़ी,
जाम
जागरण; 17 May 2012
आगरा:
शहर में एक बार फिर शरारती तत्वों ने दुस्साहस दिखाया। माहौल बिगाड़ने
के लिए दीवानी चौराहा स्थित भारत माता की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई।
इससे आक्रोशित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। रात को
महात्मा गांधी मार्ग जाम कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गुरुवार
को नई प्रतिमा लगाने के आश्वासन पर ही जाम खोला गया।
दीवानी चौराहे पर लगी संगमरमर से बनी भारत माता की प्रतिमा को कुछ
सिरफिरों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही
भारत विकास परिषद, हिंदूवादी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ता दीवानी चौराहे
पर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने एमजी रोड जाम कर दिया। सूचना पर
पुलिस, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारी दौड़ पड़े। एडीएम सिटी अरुण प्रकाश ने
आश्वासन दिया कि गुरुवार दोपहर तक नई प्रतिमा स्थापित करा दी जाएगी।
उनके आश्वासन पर ही आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जाम खोला।
प्रदर्शन के दौरान दीवानी चौराहे पर करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा।
क्षतिग्रस्त प्रतिमा को फिलहाल कपड़े से ढक दिया गया है। भारत विकास
परिषद, भाजपा, बजरंग दल और अन्य संगठनों कार्यकर्ता गुरुवार शाम 4 बजे
दीवानी चौराहे पर इकट्ठा होंगे। साथ ही भारत विकास परिषद और प्रशासन के
अधिकारी प्रतिमा लेने जयपुर जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा
विधायक जगन प्रसाद गर्ग व योगेंद्र उपाध्याय, अशोक कुलश्रेष्ठ, बजरंग
दल के अज्जू चौहान, सुनील पाराशर, विहिप के राजेंद्र गर्ग, भाजपा के
पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कैलाश माहौर, मंजू गुप्ता, भाविप के केशवदत्त
गुप्ता, डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. कैलाश चंद सारस्वत, हरिनारायन चतुर्वेदी,
डॉ. जेके जुनेजा, तपन सेठ, राजीव कुमार, संजय कपूर शामिल थे।
भाविप ने स्थापित की थी प्रतिमा
आगरा: दीवानी चौराहे पर भारत माता की यह प्रतिमा भारत विकास परिषद की
विक्रमादित्य शाखा ने सन् 2000 में स्थापित की थी। हरिनारायन चतुर्वेदी
के अनुसार इसके उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता सुषमा स्वराज भी मौजूद
रही थीं।
लेख पढ़ें
|
|
शहर में 'जल संरक्षण'
रैली निकाली
प्रेस नोट;
15 May 2012
हनुमानगढ़। राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान के तहत सोमवार
को भारत विकास परिषद की जंक्शन इकाई के सहयोग से 'जल संरक्षण' रैली
निकाली गई। हाथों में जल बचत का संदेश लिखी तख्तियां व बैनर लेकर
विद्यार्थियों ने शहर के मुख्य स्थलों से गुजरते हुए जल बचत के नारों
से वातावरण गंूजा दिया। 'जल है तो कल है', 'सबको समझाना है, जल बचाना
है', 'जल बिन, जीवन नहीं', 'अब तो चेतो, जल को सहेजो' सरीखे नारे लगाते
हुए विद्यार्थियों ने बाजार व कॉलोनियों में जल बचत की अलख जगाई।
इससे पहले विद्यार्थी दुर्गा मंदिर धर्मशाला परिसर में एकत्र हुए। यहां
जिला जल विज्ञान प्रयोगशाला के प्रभारी उम्मेदसिंह यादव ने बच्चों को
जल बचत के छोटे-छोटे उपाय बताए व उन्हें जीवन में उतारने की बात कही।
यादव ने कहा कि बच्चों की बातें अभिभावक ध्यान से सुनते हैं। यदि वे
रोजमर्रा के कार्यों में जल बचत की बात अभिभावकों से कहेंगे तो निश्चित
रूप से वे असरदार साबित होंगी। एडीएम बीएल मेहरड़ा ने कहा कि एकल
प्रयास का प्रभाव भी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि बूंद-बूंद से घड़ा भरता
है। इसलिए सभी अपने स्तर पर जल बचाएंगे तो बड़ा बदलाव आ सकता है।
भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव प्रो. छत्रसालसिंह राघव ने
पत्रिका के सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो की सराहना की। इसके बाद
एडीएम बीएल मेहरड़ा, उम्मेदसिंह यादव, छत्रसालसिंह राघव, स्वयंसेवी निजी
शिक्षण संस्था संघ के जिलाध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा, भाविप परिषद के
जिलाध्यक्ष पारसकुमार गर्ग, शाखा अध्यक्ष पवन वर्मा, अग्रवाल समाज समिति
के अध्यक्ष नंदलाल तायल व पूर्व पार्षद देवेन्द्र अग्रवाल ने रैली को
झंडी दिखाकर रवाना किया। मंच संचालन रामनिवास मांडण ने किया व सचिव
अरूण अग्रवाल ने आभार जताया।
रैली में एसजीएन खालसा उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेठ हंसराज पब्लिक उच्च
माध्यमिक विद्यालय, वीडी एंजल्स मॉडल माध्यमिक विद्यालय, बेबी हैप्पी
मॉडर्न उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुलकित एंजल्स मॉडर्न उच्च माध्यमिक
विद्यालय, चिल्ड्रन एजुकेशन उच्च माध्यमिक विद्यालय व सरस्वती बाल
निकेतन पब्लिक स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए।
लेख पढ़ें
|
|
भाविप ने रेलवे
स्टेशन पर शुरू की जल सेवा
जागरण;
Tue, 15 May 2012
फाजिल्का
: समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद ने मंगलवार दोपहर दो बजे
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ठंडे जल की छबील शुरू की है। प्रकल्प की
शुरुआत स्टेशन मास्टर अशोक सेतिया व भाविप के प्रांतीय उपाध्यक्ष टेक
चंद धूड़िया के नेतृत्व में की गई।
भाविप के जिलाध्यक्ष विक्टर छाबड़ा, फाजिल्का शाखा के अध्यक्ष रमेश चुचरा,
पानी वाला बाबा के नाम से प्रसिद्ध सतपाल मोहलां व राजाराम सचदेवा ने
बताया कि यह जल सेवा सितंबर माह तक लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर सचिव
अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सेठी, संदीप कटारिया, सुनील दत्त
मदान, पवन सोमानी, सुरेश गर्ग, राजकुमार कटारिया, राकेश खेड़ा, अजीत
कुमार, अशोक दहूजा व अन्य मौजूद थे।
लेख पढ़ें
|
|
अगला |
|