|
|
| |
|
समाचारों में भारत विकास परिषद्
|
|
|
|
परिषद नशाखोरी और भ्रूणहत्या के खिलाफ चलाएगा अभियान
जागरण;
Sun, 13 May 2012
यमुनानगर. भारत विकास परिषद आगामी वर्ष में स्वामी विवेकानंद की
150वीं जयंती वर्ष उनके जीवन दर्शन के रूप में मनाएगी। समाज में
व्याप्त नशाखोरी और भ्रूण हत्या के खिलाफ जनमत जागृत करने के लिए काम
करेगी। यह बात प्रदीप जैन सीए भारत विकास परिषद ने रविवार को जारी
प्रेस विज्ञप्ति में कही। परिषद का शनिवार को वार्षिक दायित्व ग्रहण
समारोह आयोजित हुआ।
समारोह की अध्यक्षता परिषद के जिला प्रधान हंसराज डांग ने की। इसमें
आगामी वर्ष के लिए प्रदीप जैन को सीए अध्यक्ष, एसके वर्मा को सचिव,
प्रबोधपुरी को कोषाध्यक्ष, कृष्णा गक्खड़ को महिला सहभागिता प्रमुख
निर्वाचित किया गया। इसके अलावा डॉ. हर्षवर्द्धन शर्मा को संरक्षक,
नरेंद्र पाल गर्ग, डॉ. अनूप गुप्ता, विनोद भाटिया को उपाध्यक्ष, डॉ.
विपिन परासर, राजेश कुमार व संदीप गोयल को सह सचिव, विकास ग्रोवर मीडिया
एडवाइजर, कमल मलिक प्रचार सचिव, विजय भाटिया को सीए आडिटर चयनित किया
गया। पुरुषोत्तम परुथी, भारत भूषण शर्मा, सुषमा जैन को प्रांतीय
कार्यकारिणी के लिए मनोनीत किया गया। फिजियोथेरेपी केंद्र की स्थापना
के लिए संदीप गोयल, पुरुषोत्तम परुथी, भारत भूषण शर्मा व एसके वर्मा को
विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने क्लीनिकल
लैबोरेटरी शीघ्र ही शुरू करने की बात कही।
लेख पढ़ें
|
|
दूसरे का दुख अपना समझ
करें सेवा
जागरण;
Mon, 14 May 2012
शिकोहाबाद : भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिये सहयोग, संस्कार, सेवा,
समर्पण के साथ भारत विकास परिषद दीन दुखियों, पीड़ितों की मदद के लिये
हमेशा आगे आकर कार्य करती रही है। दूसरे के दुख को अपना समझकर कार्य
करने वाले परिषद से जुड़कर समाज सेवा कर रहे हैं।
यह विचार भारत विकास परिषद जोन 5 के महामंत्री संजीव जैन ने अग्रवाल
धर्मशाला में आयोजित परिषद के अधिष्ठापन समारोह के दौरान कहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक डा. एके आहूजा ने की। समारोह
में बृज प्रदेश के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरूण जैन,
डा. बृजेश सक्सैना, सुधीर जैन आदि ने विचार व्यक्त करते हुए समाजिक
कार्यो के बारे में अवगत कराया। पिछली कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष सुकेश
अग्रवाल ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस दौरान नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ, इसमें अध्यक्ष के रूप में
राजीव त्रिवेदी, सचिव अलोक जैन, कोषाध्यक्ष दीपांकर अग्रवाल को बृज
प्रदेश के अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। नए अध्यक्ष राजीव त्रिवेदी ने इस वर्ष
होने वाले राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता को शिकोहाबाद में आयोजित
कराने की जिम्मेदारी ली। डा. आहूजा, डा. सीमारानी जैन ने धन्यवाद
ज्ञापित किया।
लेख पढ़ें
|
|
भारत
विकास परिषद ने लगाया आंखों का चेकअप कैंप
जागरण;
Fri, 11 May 2012
मोगा.
भारत विकास परिषद मोगा इकाई की ओर से शुक्रवार को धर्मकोट में आंखों
का मुफ्त चेकअप कैंप आयोजित किया गया। बाबा गेंदी राम स्कूल में आयोजित
इस चेकअप कैंप के दौरान अनेकों लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाने के
साथ-साथ मुफ्त में दवाईयां प्राप्त की।
उक्त कैंप के दौरान सिविल अस्पताल के आठ विशेषज्ञ डा. राजेश पुरी, डा.
केवल कृष्ण और डा. राकेश गोयल ने मरीजों की जांच की। इस मौके पर परिषद
की ओर से मरीजों को मुफ्त दवाईयां वितरित की गई। डा. राजेश पुरी ने कहा
कि कैंप दौरान जिन लोगों की आंखों में खराबी पाई गई है उन्हे सिविल
अस्पताल मोगा में आने को कहा गया है, ताकि उनके आपरेशन समय से करके
उन्हें उचित राहत प्रदान की जा सके। इस मौके पर भारत विकास परिषद मोगा
के प्रधान शिव पलता, जसपाल ग्रोवर, सतीश बांसल, मोहन लाल सेठी,
महेन्द्र जिंदल के अतिरिक्त स्कूल स्टाफ और भारी मात्रा में छात्र
उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
बच्चों को यूनिफार्म
व कापियां बांटी
जागरण;
Wed, 09 May 2012
पटियाला:
भारत विकास परिषद पटियाला की पांचों शाखाओं की तरफ से प्रेम
धाम सर्वहितकारी विद्या मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें
इलाके के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान एसके गुप्ता
शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, आफिसर कालोनी, पटियाला ने बच्चों को
यूनिफार्म और कापियां बांटी। इस मौके पर भारतीय विकास परिषद की महासचिव
सीमा जोशी, प्रधान हरेंदर गुप्ता, डा. जवाहर जोशी, ओपी गर्ग, रघुनाथ
यादव, जसजीत वीर सिंह, महिंदर गोयल, सतपाल गोयल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
लेख पढ़ें
|
|
राहगीरों की
सुविधा को प्याऊ का उद्घाटन
जागरण; Tue, 08 May 2012
देवघर : भारत विकास परिषद की ओर से बैद्यनाथ
गार्डेन के पास मंगलवार को बजरंगबली मंदिर के पास प्याऊ का उद्घाटन
अशोक सर्राफ द्वारा किया गया। कमल चंद्र सरकार द्वारा अपने दिवंगत
माता-पिता कनक प्रभा सरकार व परेश चंद्र सरकार की स्मृति में प्याऊ
लगाया गया है। अशोक सर्राफ ने कहाकि प्याऊ से राहगीरों की प्यास बुझेगी।
इस पथ होकर 20 गांव के लोग देवघर शहर आते हैं। उन्हें पानी की सुविधा
मिलेगी। भारत विकास परिषद द्वारा इसके पूर्व भी दो प्याऊ का उद्घाटन
किया गया है। इस अवसर पर जयंती सिंह, ममता गुप्ता, देवेंद्र झा, संतोष
शर्मा, केशव राम, पंकज सिंह भादोरिया, ईश्वर प्रसाद यादव, अनिल मोदी,
अर्जुन राम, रीना सरकार, गोपाल चौधरी, उमेश सिंह, विष्णुकांत झा,
विजय कौशिक आदि लोग उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
'पीडि़त
प्राणी की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म'
प्रातःकाल: Tuesday,
08 May 2012
सांचौर।
पीडित प्राणी की सेवा ही मानव का सबसे बड़ा धर्म हैं। भारतीय संस्कृति
में सेवा से श्रेष्ठ दूसरा कोई कार्य नहीं माना है। यह बात कार्यक्रम
में मुख्य अतिथि गुजरात सरकार के चिकित्सा एवं जलदाय विभाग मंत्री
पर्बतभाई पटेल ने भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण
समारोह में कही।
पटेल ने कहा कि अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए जीना ही जीवन है।
उन्होंने दानदाताओं को पीडित प्राणी व प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे
आने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे विधायक जीवाराम चौधरी
ने कहा कि सांचौर क्षेत्र में दानदाताओं की कमी नहीं है। भारत विकास
परिषद ने कम समय में पूरे देश में पीडित मानवता की सेवा के प्रकल्प को
हाथ में लेकर नाम कमाया है और दीनों के लिए काम किया है। उन्होंने
आवश्यकता होने पर विधायक कोष से बजट देने का आश्वासन दिया। समाजसेवी
श्रवणसिंह राव ने कहा कि भारत विकास परिषद पीडित की सेवा में हमेशा
अग्रणी रहा हैं। उन्होंने निस्वार्थ भाव से की गई सेवा को सार्थक बताया।
समारोह में सचिव करनाराम प्रजापत ने प्रतिवेदन पढकर सुनाया। कोषाध्यक्ष
राकेश मनावत ने गत वर्ष की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समारोह
में संरक्षक सोहनराज मेहता ने भाविप द्वारा संचालित पांच प्रकल्पों के
बारे में जानकारी दी।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक तलेसरा ने नवीन कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलाई।
समारोह में उपखण्ड अधिकारी रामकिशन सोनी, पुलिस उप अधीक्षक
राज्यवर्द्धनसिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेश सागर ने भी विचार प्रकट किए।
अध्यक्ष भंवरलाल गांधी ने सभी का आभार प्रकट किया। समारोह में शंकरसिंह
राजपुरोहित, शंकरलाल खत्री, सोहनराज नाबरिया, प्रेमप्रकाश सुरतानिया,
अश्वीन भाई पटेल सहित कई लोग उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
धूमल ने किया
सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन
जागरण;
Mon, 07 May 2012
चंडीगढ:
ट्राईसिटी में अपनी तरह की पहली सीटी स्कैन मशीन पीजीआइ के बाद अब
इंदिरा हाली डे होम में उपलब्ध है। इसका उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया। सेक्टर-24 स्थित इदिरा होली डे
होम में भारत विकास परिषद चेरिटेबल मेडिकल सेंटर में 16 स्लाइस सीटी
स्कैन मशीन रविवार को स्थापित की गई। मशीन का उद्घाटन करते हुए हिमाचल
के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जन कल्याण की दिशा में
परिषद के प्रयास बहुत ही प्रशसनीय हैं।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अजय दत्ता ने कहा कि हम चेरिटेबिल आधार
पर नवीनतम व विश्व स्तरीय तकनीकों और उपकरणों को आम आदमी तक पहुंचाएं।
इसके लिए हम निरतर प्रयासरत है। हमारा फोकस मरीजों को किफ ायती दरों पर
विश्व स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध करवाना है। मशीन की विशेषताओं पर प्रकाश
डालते हुए दत्ता ने बताया कि शहर में लाई गई यह नई तकनीक मरीजों के लिए
वरदान साबित होगी, क्योंकि नए स्कैनर से लिए इमेज, रेडियोलोजी को स्टीक
डायगनोज करवाने में मदद करती है। नया स्कैनर उपलब्ध स्कैनरों में सबसे
तेज मशीन है, जो कि मल्टी स्लाइस सीटी स्कैन के साथ साथ चंद सेकेंडों
में एंजियोग्राफ भी करता है। मल्टी स्लाइस स्कैनिंग का अर्थ है कि एक
समय में एक से भी अधिक इमेज रिकार्ड करना। यह प्रणाली इस टेस्ट के
दौरान मरीज द्वारा अपनी सास को रोकने के समय मे कटौती लाना है। इससे कि
मरीज को आराम का आभास प्राप्त होता है। यह प्रणाली असल मायनों में
ट्रामा के मरीजों, पेडरेटिक्स मरीज और जो लंबे अरसे से बीमार हैं, के
लिए अत्यंत कारगर सिद्ध हुई है। 16 स्लाइस स्कैनर मशीन में को रेडिएशन
का कम सामना करवाती है, क्योंकि समूची सीटी स्कैन प्रक्रिया में औसतन
पारम्परिक स्कैनरों से 50 फीसदी कम समय लेती है।
भारत विकास परिषद के निदेशक अजय दत्ता ने कहा कि इस
चिकित्सा केंद्र में प्रतिदिन विभिन्न तरह के दो हजार चिकित्सा परीक्षण
किए जाते हैं। यहा चार अल्ट्रासाऊंड मशीनें स्थापित की हैं, जहा
प्रतिदिन करीब 250 स्कैन किए जाते हैं। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष
डॉ. केएल पासी और सचिव केएमएस नाबियार ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
इस मौके पर आइपीएच मंत्री रविंद्र सिंह रवि, पूर्व सासद सतपाल जैन और
अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
देश
के निर्माण में योगदान दे परिषद सदस्य: सुरजेवाला
जागरण;
Tue, 01 May 2012
कैथल
: लोक निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि परिषद के
समर्पण, सहयोग के अनुरूप इस नगर में विभिन्न स्थानों पर देवी-देवताओं,
महापुरूषों व देश को आजाद कराने वाली विभूतियों की प्रतिमाएं स्थापित
की गई है। ताकि युवा पीढ़ी उनके जीवन दर्शन से रूबरू हो सकें और वह देश
के नव निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
सुरजेवाला भारत विकास परिषद के महाराजा पैलेस में आयोजित दायित्व ग्रहण
समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने भारत विकास परिषद की
नव गठित कार्यकारिणी को बैज लगाकर उनका आह्वान किया कि वे स्वामी
विवेकानंद के आदर्शो पर चलकर नौजवानों को हमारे प्राचीन और समृद्ध
संस्कारों से जोड़ते हुए उन्हे उनके जीवन से परिचित भी करवाएं।
उन्होंने परिषद को पीड़ित मानवता के सेवार्थ एक एम्बुलैंस देने की घोषणा
की। कार्यक्रम के अध्यक्ष सतीश बंसल द्वारा 21 हजार रुपये की राशि सेवा
कार्यो के लिए दी गई। उन्होंने भारत विकास परिषद के संस्कारमय कार्यो
की सराहना करते हुए कहा कि इस कायरें की बदौलत इस क्षेत्र के लोग अपनी
प्राचीन परम्पराओं, रीति-रिवाजों और त्योहारों से जुड़े है, जिसे आज की
पीढी भूलाती जा रही है।
उन्होंने कार्यकारिणी के नए सदस्यों जिनमें प्रधान डा. जगदीश मनोचा,
उपप्रधान डा. अनुज मक्कड़ व देवेंद्र सिंगला, सचिव निधि शर्मा, संयुक्त
सचिव सीमा सिंगला व तिलकराज, कोषाध्यक्ष पीके गुप्ता तथा डा. बीके
मक्कड़ को बधाई देते हुए उनका आह्वान किया कि वे इस अच्छे कार्य को आगे
बढाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आरकेएसडी संस्थाओं के अध्यक्ष सतीश बंसल ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के प्रातिय अध्यक्ष
जोगेंद्र मौजूद रहे। मंच का संचालन निधि शर्मा व राजेंद्र ठुकराल ने
किया। इस मौके पर परिषद से जुड़ने वाले नए 16 सदस्यों को भी शपथ दिलाई
गई।
लेख पढ़ें
|
|
शिविर में
एकत्रित किया 161 यूनिट रक्त
जागरण; Thu,
26 Apr 2012
जगाधरी
: भारत विकास परिषद की ओर से चौ. देवी लाल आयुर्वेदिक कॉलेज में
बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के साथ
कॉलेज स्टाफ तथा परिषद के सदस्यों ने रक्तदान किया। शिविर में 161
यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. वीके शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
डॉ. वीके शर्मा ने कहा कि रक्त बनाने की कोई फैक्टरी नहीं है। रक्त से
किसी इंसान की जान को बचाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को
रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों को बताया कि रक्तदान
से कोई कमजोरी नहीं आती है। बल्कि उनका रक्त किसी के लिए संजीवनी का
काम कर सकता है। भारत विकास परिषद के प्रधान अशोक गर्ग ने रक्तदान किया।
परिषद से जुड़े अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर कुलदीप
गर्ग, नवीन गर्ग, प्रदीप गुप्ता, चंद्र मोहन सचदेवा, संजय, मनीष, रणधीर,
डॉ. ऋषि राज वशिष्ठ, डॉ. संजीव गर्ग, महिला प्रमुख सुनीता कुमार
उपस्थित रहे।
लेख पढ़ें
|
|
सेवा में
संस्कारों का समावेश हो : भगोरा
प्रातःकाल: Tuesday,
01 May 2012
डूंगरपुर : डूंगरपुर
बांसवाडा के सांसद एवं एआईसीसी के सचिव ताराचन्द भगोरा ने युवाओ से
आव्हान किया कि वे पीडि़त मानवता की सेवा में अच्छे संस्कारों को
समावेश कर समाज को एक एक नई दिशा प्रदान करें।
भगोरा ने यह बात तुषार वाटिका में भारत विकास परिषद युवा शाखा के शपथ
ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहे। समारोह को
पद स्थापन अधिकारी एवं उप जिला प्रमुख प्रेम कुमार पाटीदार ने सम्बोधित
करते हुए युवा शाखा से जनहित के अधूरे कार्याे को भामाशाहों की मदद से
पूरा करने का आव्हान किया। बतौर अध्यक्ष नगर परिषद की सभापति सुशीला
भील, विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक सुशील कटारा, वरिष्ठ नेता शंकरसिंह
सोलंकी, तथा युवा शाखा के संरक्षक हंसमुख पण्डया ने भी युवाओं से समाज
सेवा के कार्याे में बढचढ कर भाग लेने का आव्हान किया।
इसके पश्चात नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष जयंति चित्तोडा, सचिव नरेश
नागदा, कोषाध्यक्ष अभिषेक दोशी तथा सदस्यों को पद स्थापन अधिकारी प्रेम
कुमार पाटीदार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह का संचालन
दिव्या जैन व भरत वैष्णव द्वारा किया गया।
लेख पढ़ें
|
इलाज के लिए 16 लोग
अमृतसर रवाना
जागरण; Mon,
30 Apr 2012
ऊधमपुर
: भारत विकास परिषद (जम्मू-कश्मीर) शाखा ऊधमपुर ने स्वयंसेवी संस्था
स्माइल ट्रेन के सहयोग से कटे होठ व तालु की बीमारी से पीड़ित 16 लोगों
को इलाज के लिए अमृतसर रवाना किया।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे गोल मार्केट से विकास परिषद के सचिव अजय गुप्ता
व अन्य पदाधिकारियों ने 16 लोगों को इलाज के लिए रवाना किया। गुप्ता ने
बताया कि भेजे गए लोगों में पांच वर्ष के बच्चे से लेकर 38 वर्ष तक की
आयु तक के व्यक्ति हैं। इन सब का इलाज अमनदीप हॉस्पिटल अमृतसर में होगा।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भारत विकास परिषद 60 लोगों को अमृतसर भेज
कर सफलता पूर्वक इलाज करवा चुकी है। उन्होंने बताया कि 10 मई को 30 लोगों
को इलाज के लिए अमृतसर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के किसी भी
हिस्से में कोई व्यक्ति या फिर बच्चा कटे होठ व तालु की बीमारी से
पीड़ित है तो वह भारत विकास परिषद की शाखा ऊधमपुर के पदाधिकारियों व
सदस्यों के साथ संपर्क कर सकता है। विकास परिषद उनकी हर संभव सहायता
करने का प्रयास करेगा।
लेख पढ़ें
|
|
शिविर में 300 मरीजों का किया परीक्षण
जागरण; Mon,
30 Apr 2012
हरिद्वार : भारत विकास
परिषद की ओर से रविवार को शिवालिक नगर
(फेज वन) स्थित कम्युनिटी सेंटर में
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
किया गया। मेदांता द मेडिसिटी गुड़गांव
के डॉ. नरेश त्रेहन की टीम ने
300 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर में ब्लड प्रेशर, ईसीजी, शुगर,
इकोग्राफी आदि की निशुल्क जांच भी की
गई। इससे पूर्व पीएनबी हरिद्वार के
मंडल प्रमुख पीके गुप्ता ने शिविर का
उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा
कि जरूरतमंदों की मदद ही सच्ची समाज
सेवा है। पीएनबी सामाजिक कार्यक्रमों
में आगे रहा है। आगे भी सेवा कार्य
करता रहेगा। उन्होंने ऑल इंडिया
सीनियर सिटीजन के कार्यो की सराहना
की। इस अवसर पर डीके मित्तल, वीके
सक्सेना, सतीश अग्रवाल, डॉ. वीके
अग्रवाल, इंजीनियर डीसी गुप्ता, एके
गुप्ता, भारत विकास परिषद के
राष्ट्रीय सचिव अविनाश चंद्र,
प्रांतीय अध्यक्ष मनोज गोयल, नीरज
गुप्ता, डॉ. विनोद आर्य आदि उपस्थित
थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष
इंजीनियर मधुसूदन और संचालन राष्ट्रीय
महामंत्री बीपी गुप्ता ने किया।
लेख पढ़ें
|
मानव सेवा से
मिलती है आध्यात्मिक शांति
अमर
उजाला ; Monday, April 30, 2012
वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी
के 25वें दायित्व ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के
कुलपति प्रो. पृथ्वीश नाग ने कहा कि मनुष्य को आध्यात्मिक शांति चाहिए
तो उसे मानव की सेवा में अपना ज्यादा समय गुजारना होगा। उन्होंने कहा
कि इस दिशा में भारत विकास परिषद जैसी संस्था का कार्य सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि परिषद में महिलाओं की सक्रियता इस बात का प्रमाण है कि
सेवा कार्य में महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे हैं।
रविवार की देर शाम कैंट स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में विशिष्ट
अतिथि बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह ने कहा कि भारतीयता की
पहचान बनाने के लिए संस्था द्वारा अपनी संस्कृति को जीवंत रखने का
प्रयास अत्यंत सराहनीय है। प्रारंभ में अतिथिद्वय ने भारत माता और
स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर
कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात नवागत अध्यक्ष अभय सिंह, सचिव
प्रद्युमभन शाह, महिला संयोजिका सोनिया डिडवानिया और कोषाध्यक्ष संजय
गुप्ता ने दायित्व ग्रहण किया। इससे पूर्व, निवर्तमान महिला संयोजिका
जयमाला अग्रवाल और सचिव शैलेंद्र रस्तोगी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में हुए आयोजनों का
विवरण प्रस्तुत किया। स्वागत अंजना देव, संचालन दीपक माहेश्वरी और अंजनी
डिडवानिया ने किया। ज्योति माहेश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
लेख पढ़ें
|
|
शिविर में एकत्रित
किया 161 यूनिट रक्त
जागरण;
Thu, 26 Apr 2012
जगाधरी : भारत विकास परिषद की ओर से चौ. देवी
लाल आयुर्वेदिक कॉलेज में बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों के साथ कॉलेज स्टाफ तथा परिषद के सदस्यों ने रक्तदान किया।
शिविर में 161 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. वीके शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
डॉ. वीके शर्मा ने कहा कि रक्त बनाने की कोई फैक्टरी नहीं है। रक्त से
किसी इंसान की जान को बचाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को
रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों को बताया कि रक्तदान
से कोई कमजोरी नहीं आती है। बल्कि उनका रक्त किसी के लिए संजीवनी का
काम कर सकता है। भारत विकास परिषद के प्रधान अशोक गर्ग ने रक्तदान किया।
परिषद से जुड़े अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर कुलदीप
गर्ग, नवीन गर्ग, प्रदीप गुप्ता, चंद्र मोहन सचदेवा, संजय, मनीष, रणधीर,
डॉ. ऋषि राज वशिष्ठ, डॉ. संजीव गर्ग, महिला प्रमुख सुनीता कुमार
उपस्थित रहे।
लेख पढ़ें
|
|
दो
लोगों की जिंदगी रोशन करेंगी जानकी देवी की आंखें
जागरण;
Thu, 26 Apr 2012
रोपड़ - रूपनगर : समाज सेवी व कवि
स्वर्गीय मलिक राम गुलाटी की पत्नी जानकी देवी गुलाटी के निधन पर
परिवारिक सदस्यों ने उनके नेत्रदान कर दिए हैं। जानकी देवी की आंखें दो
लोगों की जिंदगी रोशन करेंगी। जानकी गुलाटी के बेटे सुधीर गुलाटी ने
बताया कि नेत्रदान उन्होंने भारत विकास परिषद की नेत्रदान अभियान से
प्रभावित होकर किया है। भारतीय विकास परिषद के सचिव लोकेश मोहन शर्मा
ने गुलाटी परिवार द्वारा नेत्र दान करने के फैसले की सराहना की गई।
उन्होंने कहा कि नेत्रदान का प्रबंध परिषद के चंडीगढ़ स्थित इंद्रा होली
डे होम सेक्टर 24 द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि जानकी देवी की
अंतिम अरदास 29 अप्रैल को गुरूद्वारा साहिब हवेली खुर्द में दोपहर डेढ़
बजे होगी।
लेख पढ़ें
|
|
रेकी के जरिए 150
मरीजों का हुआ इलाज
जागरण;
Thu, 26 Apr 2012
रतिया : भारत विकास परिषद द्वारा भोजाराम धर्मशाला में लगाये गए
15 दिवसीय स्वास्थ्य जाच कैम्प व रेकी शिविर का बृहस्पतिवार को समापन
किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर अध्यक्ष राजीव चुघ ने भाग
लिया। इस अवसर पर आचार्य डा. शिशपाल, डा. विक्रम कुमार, डा. राजबीर व
डा. सुनील शर्मा ने 150 मरीजों का रेकी के माध्यम से इलाज किया।
अध्यक्ष राजीव चुघ ने कहा कि परिषद द्वारा समय-समय पर समाज सेवा के
कार्य किये जा रहे हैं। ऐसे शिविरों के आयोजन से आम जन को प्राकृतिक
विधि से इलाज करवाने की जानकारी मिलती है। रेकी चिकित्सा बहुत पुरानी
विधि है। प्राकृतिक विधि से मरीज का इलाज किया जाता है। इस विधि से कई
मरीजों ने गंभीर बीमारियों से निजात पाई है।
इस अवसर के पर पंजाबी सभा के अध्यक्ष जीडी मेहता, युवाध्यक्ष विज्ञान
सागर बाघला, नरेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र रोमी, उपकार सिंह, धर्मेन्द्र
गोस्वामी, रविन्द्र मेहता, राजीव धमीजा, साहिल आदि उपस्थित थे। सहित
काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
लेख पढ़ें
|
|
अगला
>> |
|