|
|
| |
|
|
|
भारत को जानो
|
दशम् अखिल
भारतीय `भारत को जानो प्रतियोगिता´
2010-11
दशम् अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता
का आयोजन लखनऊ में अवध प्रदेश- क्षेत्र
-VI के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
31 दिसम्बर, 2010 को दोपहर 12 बजे 118
अतिथियों को लखनऊ शहर के ऐतिहासिक इमारतों व दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया गया। इसी
दिन शाम को अवध की पहचान कथक शैली पर आधारित सांस्कृतिक सन्ध्या का आयोजन किया गया।
1 जनवरी, 2011 को प्रातः 8.30 पर सभी
प्रतिभागी व सम्मानित अतिथिगण परिसर स्थित झण्डारोहण स्थल पर एकत्र हुए। जंहा पर
भारत के मानचित्र को बनाया गया था। प्रतिभागियों द्वारा आयोजन सम्बन्धित वस्त्र
पहनकर व भारत के मानचित्र की सीमा रेखा पर भारत माता की जय के उदघोष के साथ परिक्रमा
की गयी। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवीन्द्र पाल शर्मा जी द्वारा ध्वजारोहण
तथा सभी के द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया।
उद्घाटन सत्र हेतु मुख्य सभागार में राष्ट्रीय
अध्यक्ष श्री रवीन्द्र पाल शर्मा की अध्यक्षता में इस सत्र के मुख्य अतिथि श्री एम.
एस. चौहान, उप महाप्रबन्धक बैंक आफ बड़ौदा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री ईश्वर
दत्त ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामशरण श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री
शिव शरण अस्थाना, राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्य वक्ता श्री सुरेन्द्र कुमार वधवा,
राष्ट्रीय वित्तमंत्री डा. के. एल. गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री हरीश
जिन्दल, राष्ट्रीय उप चेयरमैन - भारत को जानो डा. महीपाल गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री
भारत को जानो श्री प्रमोद दादू, राष्ट्रीय संयोजक डा. आर. के. मित्तल, क्षेत्र -VI
के संरक्षक श्री स्वदेश अरोड़ा, क्षेत्र -VI चेयरमैन व स्वागताध्यक्ष डा. गिरीश
गुप्ता, क्षेत्र -VI के महामंत्री व कार्यक्रम मुख्य संयोजक श्री मुकेश जैन, अवध
प्रदेश के अध्यक्ष श्री हृदयेश बाजपेयी मंचासीन हुए। मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय
दायित्वधरियो द्वारा हम सबकी आराध्य भारत माता व प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द के
चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करके दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित
लोगो द्वारा वन्देमातरम का गायन किया गया।
प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा मंचासीन सभी
महानुभावों का परिचय व स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार
वधवा ने मुख्य वक्ता के रूप में अपना सम्बोधन दिया। इस अवसर पर अवध प्रदेश द्वारा
अवध दिशा तथा अवध प्रदेश के समस्त सदस्यों की निर्देशिका का विमोचन मुख्य अतिथि व
राष्ट्रीय दायित्वधारियों द्वारा किया गया।
भारत को जानो प्रतियोगिता के जनक डा. महिपाल
गुप्ता ने प्रतियोगिता की पृष्ठभूमि व उद्देश्यों के साथ साथ आधुनिक परिवेश में इसकी
उपयोगिता पर प्रकाश डाला। आयोजन के मुख्य प्रायोजक बैंक आफ बड़ौदा के उप महाप्रबन्धक
व मुख्य अतिथि श्री एम. एस. चौहान ने अपने सम्बोधन में परिषद द्वारा संस्कार व सेवा
पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवीन्द्र पाल
शर्मा ने अध्यक्षीय सम्बोधन में परिषद के द्वारा चरित्र निर्माण व जनहित में किये
जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया तथा प्रतियोगिता की सफलता हेतु
शुभकामनाऐं दी। श्री पवन कुमार अग्रवाल, प्रान्तीय महासचिव द्वारा मुख्य अतिथि,
राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दायित्वधारियों, सहयोगियों, प्रतिभागियों व सम्मानित अतिथियों
को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। क्षेत्रीय मंत्री श्री कमलेश कुमार अग्रवाल द्वारा इस
सत्र का सफल संचालन किया गया।
आयोजन में परिषद् के कुल 52 प्रान्तों से
रिकार्ड 46 प्रान्तों की कुल
85 टीमों ने भाग लिया। मगध बिहार, पश्चिम बंगाल,
त्रिपुरा, राजस्थान दक्षिण, केरल व तमिलनाडु की टीमों को छोड़कर 39 प्रान्तों की टीमों
ने कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गो में भाग लिया व जम्मू व कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,
दिल्ली उत्तर व उड़ीसा की टीमों ने वरिष्ठ वर्ग तथा उत्तराखण्ड पूर्व, पश्चिमी उत्तर
प्रदेश व आन्ध्र प्रदेश पश्चिम की टीमों ने केवल कनिष्ठ वर्ग में सहभागिता
प्रदान की। राष्ट्रीय संयोजक डा. आर. के. मित्तल द्वारा प्रतिभागी टीमों के
मध्य ड्रा कराकर टीमों का क्रम निश्चित किया गया।
कनिष्ठ वर्ग की 42 टीमों तथा
वरिष्ठ वर्ग की 43 टीमों को 6 ग्रुपों में बांटकर राष्ट्रीय मंत्री, श्री प्रमोद
दादू द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता के नियमो की जानकारी देने के उपरान्त
प्रतियोगिता शुरू की गयी जिसको राष्ट्रीय प्रश्नमंच दल सहयोगी डा. तरूण शर्मा व श्री
भारत भूषण जुनेजा जी के साथ 16 लोगो की क्विज टीम द्वारा सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया
गया। इस आयोजन में बाहर से आने वालो की
कुल संख्या 414 रही व स्थानीय आयोजन समिति
के 102 सदस्यों को लेकर कुल 516 लागों की सहभागिता रही।
दोनों वर्गों के सभी चक्रों की समाप्ति के बाद
वाइल्ड कार्ड से फाइनल चक्र में सीधे प्रवेश हेतु सायं 8.00 बजे फाइनल चक्र के लिए
प्रवेश न पा सकने वाली टीमों के मध्य लिखित प्रतियोगिता कराई गयी।
2 जनवरी, 2011 को राष्ट्रीय मंत्री श्री
प्रमोद दादू द्वारा वाइल्ड कार्ड से फाइनल चक्र में सीधे प्रवेश करने वाली टीमों की
घोषणा की गयी। कनिष्ठ वर्ग में हरियाणा पश्चिम व वरिष्ठ वर्ग में महाकौशल प्रान्त
की टीम विजयी रही। इस तरह सात टीमों के मध्य फाइनल चक्र में क्रमशः 10 चक्रों
में प्रश्न पूछकर दोनो वर्गों की प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गयी।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहाः
|
स्थान
|
छात्रों का नाम
|
विद्यालय का नाम
|
सम्बन्धित शाखा
व प्रान्त |
| प्रथम
|
अभिनव
सृजन,
सत्यार्थ ओझा |
सनबीम
इंगलिश स्कूल, भगवानपुर, वाराणसी |
वाराणसी (काशी प्रदेश) |
|
द्वितीय |
अजय
खटकर,
नीरज नेहरा |
डी.
एन. माडल हाई स्कूल, भूतेश्वर, जीन्द |
भूतेश्वर,
जीन्द शाखा (हरियाणा पश्चिम) |
| तृतीय |
सुखनदीप
कौर,
आस्था गर्ग |
दसमेश
पब्लिक स्कूल, फरीदकोट |
फरीदकोट (पंजाब दक्षिण) |
| चतुर्थ
|
आदित्य प्रकाश,
दीपक धारीवाल |
माडर्न पब्लिक स्कूल, भिवाडी |
भिवाडी,
राजस्थान उत्तर पूर्व प्रान्त |
|
स्थान |
छात्रों का नाम |
विद्यालय का नाम |
सम्बन्धित शाखा व प्रान्त |
| प्रथम
|
कुंवर
यश परिहार,
अंशुल गौतम |
सेंट माइकल सी. से. स्कूल, सतना
|
सतना
(महाकौशल) |
|
द्वितीय |
शिराली रूनवाल,
आदित्य अग्रवाल
|
एम.आई
शिशु मन्दिर, फूलबाग, ग्वालियर |
ग्वालियर
(मध्य भारत उत्तर) |
| तृतीय |
मंदीप
श्रीवास्तव,
विशाल वर्मा |
अर्चना
मेमोरियल कालेज, इटावा |
इटावा
- तुलसी शाखा (ब्रह्मावर्त) |
| चतुर्थ
|
तिशारा
गर्ग,
सन्ध्या प्रताप |
टो.एस.
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कैथल |
कैथल (हरियाणा उत्तर) |
समापन व पारितोशिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय
कार्यकारी अध्यक्ष श्री ईश्वर दत्त ओझा की अध्यक्षता में इस सत्र के मुख्य अतिथि
लखनऊ के महापौर डा. दिनेष शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/चेयरमैन व मुख्य वक्ता श्री
राम शरण श्रीवास्तव तथा अन्य राष्ट्रीय दायित्वधारियों की गरिमामयी उपस्थित
में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि डा. दिनेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में परिषद द्वारा
बच्चों में संस्कार हेतु और अधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए किये जाने वाले कार्यक्रमों
व प्रयासों की सराहना की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री ईश्वर दत्त ओझा ने अपने
अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली बच्चों में अपने
देश, संस्कृति तथा धर्म के विषय मे जानकारी प्राप्त करने की जिज्ञासा उत्पन्न करना
है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये क्षेत्रीय
महामंत्री व मुख्य संयोजक श्री मुकेश जैन, प्रान्तीय महासचिव श्री पवन कुमार
अग्रवाल एवं आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। सत्र के अन्त में मुख्य
संयोजक श्री मुकेश जैन द्वारा आयोजकों की ओर से व राष्ट्रीय संयुक्त संगठन मंत्री
डा. राजेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव द्वारा केन्द्र की ओर से सभी अतिथियों को धन्यवाद
ज्ञापित किया गया। राष्टगान के गायन के साथ ही दशम् अखिल भारतीय भारत को जानो
प्रतियोगिता का समापन हुआ।
|
|
नवम् अखिल
भारतीय `भारत को जानो प्रतियोगिता´
2009-10 (उदयपुर)
2-3 जनवरी, 2010 को नवम्
अखिल भारतीय ``भारत को जानो´´ प्रतियोगिता झीलों की नगरी उदयपुर, राजस्थान दक्षिण
प्रान्त के आतिथ्य में भव्य रूप में सम्पन्न हुई।
2 जनवरी को उद्घाटन सत्र
राष्ट्रीय महामन्त्री वीरेन्द्र सभरवाल की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का शुभारम्भ
हुआ। आदरणीय ईश्वर दत्त ओझा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार वधवा,
राष्ट्रीय संगठन मन्त्री, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रजनी डांगी सभापति नगर परिषद्,
उदयपुर, एस.के. वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. प्रकाशवती शर्मा, राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष, प्रमोद दादू राष्ट्रीय मन्त्री, डॉ. रवीन्द्र लाल मेहता, प्रान्तीय
अध्यक्ष, डॉ. भंवर हीरावत प्रान्तीय महासचिव तथा श्रीमती पुष्पा पारिख मुख्य संयोजक
मंच पर विराजमान थे।
ईश्वर दत्त ओझा, राष्ट्रीय
कार्यकारी अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मंचासीन अतिथियों ने भारत माता के चित्र
पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात् सभागार में उपस्थित सभी लोगों
ने सामूहिक रूप में वन्देमातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया।
प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ.
रवीन्द्र लाल मेहता द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया उन्होंने
उदयपुर मेवाड़ राज्य की गौरवमयी भूमिका पर प्रकाश डाला। सभी मंचासीन अतिथियों का
तिलक लगाकर एवं उपकरण प्रदान कर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता संबन्धी जानकारी
राष्ट्रीय मन्त्री प्रमोद दादू ने दी। विशिष्ट अतिथि श्रीमती रजनी डांगी ने भारत
विकास परिषद् की संस्कार प्रदान करने वाली अनूठी समाजसेवी संस्था की महत्ता पर
प्रकाश डाला तथा इनके विभिन्न प्रकल्पों के विस्तार हेतु शुभकामनाऐं दी। एस. के.
वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जहां जल एवं स्वच्छता की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया
वहीं डॉ. प्रकाशवती शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि व्यक्ति के चरित्र
निर्माण द्वारा ही राष्ट्र का विकास सम्भव है। ईश्वर दत्त ओझा, राष्ट्रीय कार्यकारी
अध्यक्ष द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष से आए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों,
अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि `भारत को जानो´ प्रतियोगिता वर्ष 2001
से प्रारम्भ हुई थी और अब सबसे अधिक लोकिप्रय एवं ज्ञानवर्द्धक हो रही है।
वीरेन्द्र सभरवाल राष्ट्रीय महामन्त्री ने भारत विकास परिषद् एवं उसके द्वारा
संचालित विभिन्न प्रकल्पों का संक्षिप्त परिचय दिया तथा इस प्रतियोगिता की सफलता
हेतु अपनी शुभकामनाऐं दी। डॉ. भंवर हीरावत, प्रान्तीय महासचिव ने केन्द्रीय
पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया तथा सभी अतिथियों को आगमन हेतु धन्यवाद दिया।
द्वितीय सत्र में
प्रतियोगिता का उद्घाटन वीरेन्द्र सभरवाल राष्ट्रीय महामन्त्री के कर कमलों द्वारा
हुआ। इस प्रतियोगिता में 42 प्रान्तों की
41 वरिष्ठ वर्ग एवं 38 कनिष्ठ वर्ग की कुल
79 टीमों ने भाग लिया। राष्ट्रीय मन्त्री प्रमोद दादू ने भारत को जानो प्रतियोगिता
के नियमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात् प्रतियोगिता का प्रारम्भ करते
हुए कनिष्ठ वर्ग की 6-6 टीमों को मंचासीन कराकर 6 चक्रों में प्रश्न मंच आयोजित किया
गया। इसी प्रकार की प्रक्रिया वरिष्ठ टीमों के लिए भी अपनाई गई। मंच संचालन प्रमोद
दादू, भारत भूषण जुनेजा, डॉ. तरुण शर्मा ने बारी-बारी से किया।
3 जनवरी, 2010 को प्रथम
सत्र में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की टीमों का अलग-अलग फाइनल चक्र हेतु प्रतियोगिता
प्रारम्भ की गई। इस चक्र में सभी टीमों से क्रमश: 10 चक्रों में प्रश्न पूछकर
प्रत्येक वर्ग की प्रथम चार टीमों का पुरस्कार हेतु चयन किया गया। इसके अतिरिक्त
प्रत्येक वर्ग की 2-2 टीमों को भी सान्तवना पुरस्कार हेतु चुना गया। राष्ट्रीय
मन्त्री प्रमोद दादू ने परिणामों की घोषणा की।
द्वितीय सत्र में माननीय
ईश्वर दत्त ओझा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में पुरस्कार एवं समापन
समारोह सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा प्रमोद दादू राष्ट्रीय मन्त्री,
डॉ. आर.के. मित्तल राष्ट्रीय संयोजक एवं श्रीमती सुमन मित्तल, भारत भूषण जुनेजा एवं
श्रीमती डिम्पल जुनेजा, डॉ. तरुण शर्मा एवं श्रीमती कीर्ति शर्मा, श्री एवं श्रीमती
अमित अग्रवाल, श्री संजय दुआ एवं श्रीमती मीनाक्षी दुआ, प्रताप मोहन अग्रवाल तथा
श्रीमती सुधा अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त
राजस्थान दक्षिण प्रान्त एवं अन्य शाखाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी
प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गये।
इसी प्रकार कनिष्ठ एवं
वरिष्ठ वर्गों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों
के विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं विद्यालयों को मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कार
प्रदान किये गये। इस वर्ष प्रश्न-पत्र द्वारा छांटी गई दो-दो टीमों को भी सान्तवना
पुरस्कार दिये गये।
इस कार्यक्रम की विशेषता
यह रही कि सभी उपस्थित टीमों एवं अतिथियों को 1 जनवरी, 2010 को दोपहर भोजन के
पश्चात् उदयपुर शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया गया। रात्रि को महराणा
प्रताप स्मारक समिति उदयपुर तथा प्रान्त एवं शाखा के सौजन्य से Light & sound Show
भी दिखाया गया। इसके अतिरिक्त दोपहर 12 बजे एक भव्य प्रेस कान्फ्रेस का आयोजन किया
गया जिसमें लगभग 20 प्रेस रिपोर्टर उपस्थित थे। इनको श्री ओझा जी, श्री सभरवाल जी
एवं श्री दादू जी ने सम्बोधित किया तथा उनके प्रश्नों के उत्तर दिये। जिसका विस्तृत
कवरेज स्थानीय समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ।
प्रतियोगिता का परिणाम
निम्न प्रकार रहा :-
|
कनिष्ठ वर्ग |
|
स्थान |
छात्रों का नाम |
विद्यालय का नाम |
प्रान्त |
|
प्रथम |
मोहित महाजन,
सुखन दीप कौर |
दशमेश पब्लिक स्कूल,
फरीदकोट |
पंजाब दक्षिण |
|
द्वितीय |
रितविक भट्टाचार,
रफिउस सलेह चौधरी |
डोन बोसको सीनियर सैकेन्डरी स्कूल, गुवाहटी |
असम पश्चिम |
|
तृतीय |
रवीन्द्र कुमार,
सुरेश कुमार |
सरस्वती विद्या मन्दिर, सीसवाल |
हरियाणा पश्चिम |
|
चतुर्थ |
शिशिर आर. मैया,
सुधान्शु एस. के. |
हिमांशु ज्योति कला पीठ, बंगलौर,
मालेश्वरम् |
कर्नाटक दक्षिण |
|
कनिष्ठ वर्ग सांत्वना
पुरस्कार |
|
प्रथम |
चन्दन कुमार पाण्डे,
रजनीश पाणीग्रह |
आर.पी.वी.वी. वी.टी.ब्लाक,
शालीमार बाग |
दिल्ली उत्तर |
|
द्वितीय |
शिवनन्दा पाणीग्रह,
अंकुर मिश्रा |
सरस्वती विद्या मन्दिर,
ब्रह्मपुर |
उङीसा |
|
वरिष्ठ वर्ग |
|
प्रथम |
अमित झा,
इन्द्रजीत सिंह |
शाइनिंग स्टार सीनियर सैकेन्डरी स्कूल,
जालंधर |
पंजाब उत्तर |
|
द्वितीय |
अंशुल गौतम,
कुंवर यश परिहार |
सेन्ट माइकल सीनियर सैकेन्डरी स्कूल, |
महाकौशल |
|
तृतीय |
सौरभ अग्रवाल,
अर्शदीप सिंह |
दशमेश पब्लिक स्कूल, फरीदकोट |
पंजाब दक्षिण |
|
चतुर्थ |
संदीप भंडारी,
अविनाश सोनी |
माहेश्वरी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, जोधपुर |
राजस्थान पश्चिम |
|
वरिष्ठ वर्ग
सांत्वना पुरस्कार |
|
प्रथम |
रामप्रकाश सैनी,
अभिषेक जैन |
राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय,
पीलीबंगा |
राजस्थान उत्तर |
|
द्वितीय |
विशाल शुक्ल,
अरविन्द मिश्र |
ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर,
त्रिवेणी-इलाहाबाद |
प्रयाग |
|
|
|
|
|
|
अष्टम् अखिल
भारतीय `भारत को जानो प्रतियोगिता´ 2008-09
फाजिलका (पंजाब
दक्षिण)
अष्टम्
अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता 10-11 जनवरी, 2009 को
फाजिलका (पंजाब दक्षिण) के सौजन्य से शाह पैलेस में सम्पन्न
हुई। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता ईश्वर दत्त ओझा, राष्ट्रीय
कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा की गई। तीक्ष्ण सूद, वनमंत्री, पंजाब,
विधायक सुजीत कुमार ज्याणी, वीरेन्द्र सभरवाल, राष्ट्रीय
महामंत्री, सुरेन्द्र कुमार वधवा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, डॉ.
एम.पी.गुप्ता, राष्ट्रीय चेयरमैन, प्रमोद दादू, राष्ट्रीय
मंत्री, एवं डॉ. आर.के.मित्तल, राष्ट्रीय संयोजक के कर कमलों
द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। श्रीनिवास
बिहानी, क्षेत्रीय चेयरमैन एवं कार्यक्रम संयोजक द्वारा अतिथियों
का स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों को दुपट्टा तथा श्रीफल
देकर सम्मानित किया गया।
|
 |
|
 |
|
Dignitaries
presiding over the function |
|
Winning teams with their prizes |
द्वितीय सत्र का उद्घाटन वीरेन्द्र सभरवाल, राष्ट्रीय महामंत्री,
के कर कमलों द्वारा हुआ। प्रतियोगिता में 40 प्रान्तों के 65
विद्यालयों से 37 वरिष्ठ वर्ग एवं 34 कनिष्ठ वर्ग की कुल 71
टीमों ने भाग लिया। डॉ. एम.पी.गुप्ता ने भारत को जानो प्रकल्प
के विषय में जानकारी दी। राष्ट्रीय मंत्री, प्रमोद दादू, भारत
भूषण, डॉ. तरुण शर्मा ने प्रश्न मंच का संचालन किया। रात्रि
में सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त प्रश्नपत्रों द्वारा
वाइल्ड कार्ड प्रतियोगिता की गई।
11 जनवरी, 09 को प्रथम सत्र के अन्त में डॉ. आर.के.मित्तल,
राष्ट्रीय संयोजक ने परिणामों की घोषणा की। द्वितीय सत्र में
ईश्वर दत्त ओझा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में
पुरस्कार एवं समापन समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि माननीय
स.विक्रम सिंह मजीठिया, सूचना मंत्री (पंजाब) द्वारा ईश्वर
दत्त ओझा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, वीरेन्द्र सभरवाल,
राष्ट्रीय महामंत्री, सुरेन्द्र कुमार वधवा, राष्ट्रीय संगठन
मंत्री, प्रमोद दादू, राष्ट्रीय मंत्री, डॉ. आर.के.मित्तल,
राष्ट्रीय संयोजक, शिखा दादू, भारत भूषण जुनेजा, एवं डिम्पल
जुनेजा, डॉ. तरुण शर्मा एवं कीर्ति शर्मा, अमित अग्रवाल, संजय
दुआ, मीनाक्षी दुआ, प्रताप मोहन अग्रवाल तथा पुरुषोत्तम दास
गर्ग को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।
|
प्रतियोगिता का परिणाम |
|
कनिष्ठ वर्ग: |
|
प्रथम
- अंशुल गौतम, आकाश शर्मा -- सेन्ट माइकल हायर सै. स्कूल
-- महाकौशल
|
|
द्वितीय - शुभम श्रीवास्तव, प्रतीक तिवारी - भारत भूषण
सरस्वती शिशु मंदिर - काशी प्रदेश |
|
तृतीय
- मोघ दीप, भरत मनान - सी.के.मेहता विद्या
मंदिर - गुजरात उत्तर |
वरिष्ठ वर्ग:
|
|
प्रथम
- संदीप भण्डारी, मुकन्द सोनी - वरुण पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी
स्कूल - राजस्थान पश्चिम |
|
द्वितीय - निखिल महाजन, सौरभ अग्रवाल - दशमेश
पब्लिक स्कूल - पंजाब दक्षिण |
तृतीय
- रिशान्त कुमार राय, राहुल कुमार मिश्रा - गुरु गोविन्द सिंह -
झारखण्ड
|
All India Bharat
Ko Jano Competitions over
the Years
|
|
Event |
Year |
Junior
Teams |
Senior
Teams |
Total
Teams |
Place |
Prant |
|
01 |
2001-02 |
17 |
16 |
33 |
Delhi |
Delhi North |
|
02 |
2002-03 |
20 |
18 |
38 |
Ajmer |
Rajasthan South |
|
03 |
2003-04 |
24 |
24 |
48 |
Mumbai |
Maharashtra I |
|
04 |
2004-05 |
38 |
35 |
73 |
Delhi |
Delhi North |
|
05 |
2005-06 |
23 |
26 |
49 |
Dhubri
|
Assam & Meghalaya |
|
06 |
2006-07 |
30 |
35 |
65 |
Jodhpur |
Rajasthan West |
|
07 |
2007-08 |
36 |
38 |
74 |
Ludhiana |
Punjab North |
|
08 |
2008-09 |
37 |
34 |
71 |
Fazilka
|
Punjab South |
|
09 |
2009-10 |
41 |
38 |
79 |
Udaipur
|
Rajasthan South |
|
10 |
2010-11 |
42 |
43 |
85 |
Lucknow
|
Avadh Pradesh |
|
11 |
2011-12 |
|
|
89 |
Haridwar |
Uttrakhand West |
|
12 |
2012-13 |
46 |
41 |
87 |
Dewas
|
Madhya Bharat
West |
|
|
|
| |
|
|
अगला >> |
| |
|