|
राजस्थान दक्षिण : स्वामी विवेकानन्द की स्मृति में सागवाड़ा व चीतरी सदस्यों के
संयुक्त सहयोग से मोहल्ला घाटी गलियाकोट में कम्बल व राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित
किया गया। संचालन सागवाड़ा शाखा सदस्य राजु भाई बर्तनवाला ने किया।
‘विवेकानन्द’ उदयपुर : स्वामी जी की उत्तरशताब्दी के अवसर पर 1 जनवरी को विश्व हिन्दू
परिषद् के प्रांगण में आयोजित ‘युवा संस्कार शिविर’ में 85 युवाओं, अभिभावकों व
क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष
एम.जी. वार्ष्णेय ने प्रारम्भिक
उद्बोधन में प्रतिभा पलायन के निराकरण हेतु उच्च शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति को
आत्मसात् करने का आह्नान किया। चिन्तन सत्र
में डॉ॰ प्रदीप कुमावत ने कहा कि
शिक्षित युवाओं का विदेश पलायन उनके परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति
है। परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए 22 विद्यार्थियों को उत्कृष्टता
प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार मुख्य अतिथि यशवन्त सोमानी, शिक्षाविद् श्यामलाल कुमावत
ने दिये। अध्यक्षता राष्ट्रीय को-चेयरमैन
डॉ॰ मदन गोपाल वार्ष्णेय ने की। विशिष्ट
अतिथि प्रान्तीय महासचिव जयराज आचार्य थे।
गणतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर विवेकानन्द शाखा के तत्वावधान में 2 जनवरी को
सुभाषनगर रावत बस्ती में झण्डा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर
परिषद् उद्यान समिति अध्यक्ष सत्यनारायण मोची व समाजसेवी जिनेन्द्र शास्त्री द्वारा
विद्यार्थियों को 101 राष्ट्रध्वज वितरित किये गये। विशिष्ट अतिथि श्री एच॰जी॰
गुप्ता के द्वारा 60 विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट वितरित किए गए। अध्यक्षता
प्रान्तीय उपाध्यक्ष
डॉ॰ भंवर हीरावत ने की।
भीलूड़ा : 12.01.2013 को गाँव में स्वामी जी की 150वीं जयन्ती पर गाँव की समस्त
शिक्षण संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में विद्यानिकेतन विद्यालय परिसर में समस्त
विद्यालय स्टॉफ व छात्र/छात्राएँ एकत्रित हुए व छात्रों द्वारा रैली निकाली गई।
गाँव के मुख्य बाजार से गुजरता जुलूस एक विशाल सभा में परिणत हो गया। शाखा अध्यक्ष
नरेन्द्र पण्डया, मुख्य अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष मोहनलाल
सूत्रधार थे। विशिष्ट अतिथि
श्रीमती सुनिता जैन रहीं। संचालन श्री नरेन्द्र भगत ने किया। 10.01.2013 को रा॰मा॰
विद्यालय सेमलिया में गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन
समारोह मनाया गया। भीलूड़ा बालिका
उ॰मा॰ विद्यालय में उपस्थित 62 छात्राओं का भी संस्था प्रधान महोदय ने आगन्तुक
भाविप सदस्यों व छात्राओं का स्वागत किया। स्वामी विवेकानन्द का साहित्य वितरित किया
गया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र स्वर्णकार ने किया।
मेन
जोधपुर, राजस्थान पश्चिम : ‘‘स्वामी विवेकानन्द के विचारों से आज के युवाओं को संदेश
एवं प्रेरणा’’ विषय पर कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिये आयोजित निबंध
प्रतियोगिता में बादलचन्द सुगनकँवर बालिका प्रथम, राजकीय महात्मा गाँधी स्कूल
द्वितीय तथा आर॰के॰ पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। स्काउट्स एवं गाइड्स रैली में
शाखाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र व्यास को स्र्काफ पहनाकर सम्मानित किया गया।
हम्मीर (सवाई माधोपुर), राजस्थान पूर्व : 06.01.2012 को स्वामी विवेकानन्द के
उत्तरशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता
डॉ॰ भरत
लाल मथुरिया एवं शाखा सह-सचिव आलोक जैन ने स्वामी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला
एवं बच्चों में कु॰ अक्षिता जैन एवं अक्षत जैन ने भी विचार व्यक्त किये। प्रान्तीय
समूहगान प्रमुख श्री रामावतार गौतम, प्रान्तीय वनवासी सहायता प्रमुख श्रीराम चैधरी
तथा जिला मंत्री निर्मल जैन उपस्थित रहे।
रावतभाटा, राजस्थान दक्षिण पूर्व : स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के उपलक्ष्य में 12
जनवरी 2013 को दशहरा मैदान से आरंभ होकर मानव मन्दिर तक एक शोभायात्रा निकाली गईं।
परिषद् द्वारा किए गए कार्यों की
झाँकी प्रदर्शित की गई। अन्य हिन्दूवादी संगठनों
ने भी अपनी झाँकियाँ प्रदर्शित कीं। 13 जनवरी को आर्य समाज परिसर में विवेकानन्द
साहित्य, जीवनी व शिकागो सम्मेलन की प्रदर्शनी आयोजित हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन (परमाणु
ऊर्जा विभाग पानी संयंत्र, के उप महाप्रबंधक) डी॰सी॰ श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्षता
डी॰सी॰ शर्मा ने तथा संचालन मुकेश शर्मा ने किया। 23 जनवरी 2013 को रक्तदान शिविर
का आयोजन किया गया, जिसमें 42 यूनिट रक्तदान हुआ। विद्यार्थियों को पथ संचलन में
अल्पाहार वितरण शाखा के सौजन्य से किया गया। विद्यार्थियों व अध्यापकों को स्वामी
विवेकानन्द की ‘आनंदमठ’ (नागपुर से प्रकाशित) की 151 पुस्तकें निःशुल्क वितरित की
गईं। ‘स्वामी जी का राष्ट्रहित में योगदान’ विषय पर स्थानीय विद्यालयों के चयनित
कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
स्वामी जी के कृतित्व एवं दिग्दर्शन पर लेख संकलन कर उसकी 1000 प्रतियाँ निःशुल्क
बांटी गई।
छीपाबड़ौद (बारां) : विवेकानन्द जी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में संदेश एवं चित्र
छपे हुये 31 होर्डिंग
चौराहों पर लगवाये गये। 12 जनवरी 2013 को विवेकानन्द जयन्ती
के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कस्बे वासियों ने
पुष्पवर्षा से स्वागत किया। पूर्व स्वायत शासन मंत्री प्रतापसिंह सिंघवी व पूर्व
जिला प्रमुख श्री भरतलाल बाठला द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा सभी सदस्यों
के अतिरिक्त लगभग 200 स्कूल के बच्चों, महिलाओं, पुरुषों ने भाग लिया।
‘विवेकानन्द’ भीलवाड़ा, राजस्थान मध्य : स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयन्ती पर मनाये
जा रहे सप्ताह के अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित
कर उपस्थित छात्रों को विवेकानन्द जी के चरित्र के बारे में बताया गया और उनके
आदर्शों को अपनाने का संकल्प दिलाया गया। शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य को
वाचनालय हेतु साहित्य भी भेंट किया गया। 25 दिसम्बर को शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल
में स्वामी जी सार्ध शताब्दी समारोह समिति द्वारा संकल्प दिवस मनाया गया। संयोजिका
कीर्ति बोरदिया ने बताया कि इस मौके पर करीब 300 से अधिक महिलाओं ने स्वामी
विवेकानन्द के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और उनसे प्रेरणा ग्रहण करने का
संकल्प लिया।
बीकानेर, राजस्थान उत्तर : स्वामी जी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर वेटरनरी
विश्वविद्यालय के कुलपति
डॉ॰ ए॰के॰ गहलोत ने विवेकानन्द के कृतित्व एवं व्यक्तित्व
पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम स्कूल से लेकर
महाविद्यालय स्तर पर स्वामी विवेकानन्द के आदर्श ‘उठो और जागृत हो’ का अक्षरशः पालन कर भारत के सुनहरे अतीत को पुनः स्थापित करे। मुख्य वक्ता
डॉ॰ प्रभा भार्गव थीं।
सचिव डॉ॰ एस॰एन॰ हर्ष ने स्वामी विवेकानन्द के संदर्भ में किए जा रहे कार्यों की
जानकारी प्रदान की। क्षेत्रीय संरक्षक
डॉ॰ ज्ञान प्रकाश भटनागर ने स्वामी जी के
खेतड़ी में बिताए हुए दिनों की विस्तृत जानकारी प्रदान
दी। डॉ॰ बसन्ती हर्ष ने मकर
संक्रान्ति एवं लोहड़ी पर्व की सांस्कृतिक विरासत एवं उनके मनाये जाने के संदर्भ में
जानकारी प्रदान दी।
लोसल,
राजस्थान उत्तर पूर्व : स्वामी जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में शाखा द्वारा सांस्कृतिक
कार्यक्रम आयोजित किया गया। सार्द्धशती के उपलक्ष में गढ़
चौक का नामकरण स्वामी
विवेकानन्द चौक रखा गया। श्री सिद्ध विनायक मन्दिर से विवेकानन्द
चौक तक विशाल रैली
निकाली गई। इसमें 10 शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आशीर्वचन देते
हुए वैदिक आश्रम पिपराली के स्वामी सुमेधानन्द जी महाराज ने कहा कि संस्कार के चार
स्थान हैं: माँ की गोद, घर का आंगन, घर की गली व शिक्षण संस्था। अध्यक्षीय उद्बोधन
में शेखावटी महाविद्यालय के प्रिंसिपल
डॉ॰ अखिलानंद पाठक ने स्वामी विवेकानन्द के
आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की अपील की।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चिरागुद्दीन
कारीगर, नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द राम विजाणियाँ, लक्ष्मणगढ़ के पूर्व विधायक के॰डी॰
बाबर, नपा उपाध्यक्ष प्रहलाद राय सोनी अध्यक्ष वैद्य दिनेश शर्मा महासचिव अवधेश
शर्मा, सचिव कैलाश चन्द सोनी, कोषाध्यक्ष आत्माराम सोनी सहित कई लोग मौजूद थे।
अलवर :
6 जनवरी को मंगल परिणय ग्राउण्ड पर एक भव्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य आकर्षण
स्वामी जी के साहित्य की प्रदर्शनी, बिक्री व स्वामी जी के स्लोगन बैनर के साथ
महापुरुषों पर विचित्र वेषभूषा, स्वादिष्ट खान-पान, खेल व डिस्पले
स्टॉल थे। कड़ाके
की ठण्ड के बावजूद शहर के लगभग 4000 गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। मेले से लगभग
1.50 लाख की आय हुई। 11-13 जनवरी तक
चौराहों पर स्वामी जी के बड़े-बड़े होर्डिंग व
स्लोगन बैनर लगवाए गए। सदस्यों व स्कूलों के लगभग 500 विद्यार्थियों द्वारा
शोभायात्रा निकाली गई। युवा दिवस पर आई॰एम॰ए॰
हॉल में चल वैजयन्ती
अन्तर्महाविद्यालयी हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि
एड्वोकेट क्रान्ति चन्द्र मेहता थे। शाखा अध्यक्ष द्वारा जिलाधीश को पत्र लिखकर
प्रयास किया गया है कि सन्
1893 में अलवर प्रवास के दौरान स्वामी जी जिस कमरे में
रहे व उन्होंने जिस स्थान से व्याख्यान दिये उन स्थानों की मरम्मत कराकर
दर्शनार्थियों हेतु खोले जाने पर स्वामी जी के साहित्य का पुस्तकालय बनाया जा सकता
है।
बहरोड़ (अलवर) : 12.01.2013 को स्वामी जी का सार्द्धशती समारोह बड़े उत्साह से मनाया
गया। लोगों में ‘भारत जागो विश्व जागाओं’ की भावना जाग्रत की व स्वामी जी के जीवन
एवं प्रेरक प्रसंगों का प्रचार-प्रसार किया गया। अध्यक्ष दीवान सिंह सचिव रोहताश
गुप्ता, कोषाध्यक्ष जयराम यादव,
डॉ॰ आशुतोष विमल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
14.01.2013 को मकर संक्रान्ति पर्व पर अलग-अलग स्थानों पर गौ सेवा शिविर लगाकर गऊ
ग्रास एकत्रित किया गया। इस अवसर पर एकत्रित एक लाख पिचासी हजार रुपये राठ क्षेत्र
में स्थित दहमी गौशाला में दिया गया। लगभग 50 हजार रुपये की एकत्रित खाद्य सामग्री
गौशाला में भिजवाई गईं। संयोजक श्री सतीश गुप्ता रहे।
विवेकानन्द, हिसार, हरियाणा पश्चिम : स्थानीय लाहौरिया
चौक पर ‘स्वामी विवेकानन्द’
की प्रतिमा पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों सहित माल्यार्पण किया गया तथा प्रसाद वितरण
भी किया गया। इस संबंध में मिडटाउन गै्रन्ड में देशभक्ति से परिपूर्ण भव्य
सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दिल्ली से आए
प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा की गई। श्री अरशिन्दर सिंह चावला, आई॰जी॰ हिसार रेंज
मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता यशपाल गुप्ता राष्ट्रीय मंत्री वनवासी सहायता योजना ने
की। श्री अमरदीप जैन एच॰सी॰एस॰ सिटी
मजिस्ट्रेट, डॉ॰ कमल गुप्ता एम॰एस॰ समाजसेवी
विशेष रूप से उपस्थित थे। राजेश जैन तथा अमर गोयल ने शाखा की ओर से यशपाल गुप्ता
राष्ट्रीय मंत्री को वनवासी सहायता हेतु
`22000/- का चैक भी प्रदान किया।
हाजीपुर, पंजाब उत्तर : विश्व ख्याति प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय संत स्वामी विवेकानन्द
की 150वीं जयन्ती शाखा के तत्वावधान में मनाई गई। अध्यक्षता लाला देवेन्द्र कौशल
एड्वोकेट तथा स्कूल की प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने की। भाषण प्रतियोगिताएं विभिन्न
स्कूलों के मध्य हुईं। अध्यक्ष
चौ॰ बंसी लाल प्रिंसिपल, महामंत्री जीत सिंह, जिला
अध्यक्ष कमाण्डर संसार चन्द शर्मा आदि वक्ताओं ने स्वामी जी की धर्म व राष्ट्र के
प्रति सेवाओं के बारे में भरपूर चर्चा की और परिषद् ने एक प्रस्ताव पारित करके
केन्द्र सरकार के गृहमंत्रालय को भेजा कि उत्तरी भारत के किसी राज्य में स्वामी
विवेकानन्द विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए।
गुरदासपुर, दीनानगर : स्वामी विवेकानन्द हाई स्कूल में शाखा प्रधान की अध्यक्षता में
150वां स्वामी जी का जन्म दिवस मनाया गया। छात्राओं ने स्वामी विवेकानन्द पर भाषण
दिया। प्रधान कुलदीप, सचिव विनोद कुमार, राधेश्याम एवं स्कूल
स्टॉफ मौजूद थे।
मनीमाजरा चन्डीगढ़, पंजाब पूर्व : स्वामी जी की उत्तरशताब्दी के उपलक्ष्य में भारत
जागो विश्व जगाओ के पावन लक्ष्य के साथ वर्ष 2013 में संकल्प दिवस का आयोजन श्री
ठाकुर द्वारा मन्दिर माडर्न हाऊसिंग काम्प्लेस में किया गया।
डॉ॰ बी॰आर॰ शर्मा
प्रधान श्री प्रमोद आहूजा सचिव, श्री धर्मपाल शर्मा कोषाध्यक्ष, श्री ओ॰पी॰ चन्देल
उप-प्रधान ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। संकल्प दिवस में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया।
उत्तरशताब्दी के उपलक्ष्य
में 'Aid To Needy' कार्यक्रम का आयोजन 08. से
10.01.2013 तक मनसा देवी मन्दिर, रेलवे स्टेशन तथा काली माता मन्दिर चन्डीगढ़ में
किया, जिसमें 125 कम्बल वितरित किये गये। इस आयोजन हेतु अन्य दानियों के अलावा
श्रीमती सोनिया शर्मा ने
`
5000/- राशि का दान दिया। शोभा यात्रा का भी आयोजन पूरे
शहर में किया गया। शहरवासियों द्वारा जगह-जगह लंगर का भी आयोजन किया गया।
शिवपुरी, गया, मगध बिहार : विवेकानन्द की 150वीं जयन्ती रैपिड कोचिंग संस्था, ए॰पी॰
कॉलोनी के सभागार में मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि प्रो॰
डॉ॰ रामसरेख सिंह
विभागाध्यक्ष, (दर्शन शास्त्र, मगध विश्वविद्यालय) तथा विशिष्ट अतिथि श्री जयकुमार
पालित (भूतपूर्व विधायक) ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। काफी संख्या में
छात्र तथा छात्राओं ने स्वामी जी की जीवनी पर भाषण दिया। अध्यक्ष
डॉ॰ अभय सिम्बा
तथा प्रान्तीय अध्यक्ष जयराम सिंह ने स्वामी जी के दर्शन के विषय में अपना-अपना
विचार रखा। 51 सदस्य बनाने के उपलक्ष्य में इस शाखा को केन्द्र द्वारा आदर्श शाखा
घोषित किया गया।
बोकारो स्टील सिटी, झारखण्ड : शाखाओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित स्वामी जी की
150वीं जयन्ती 12.01.2013 को सम्पन्न हुई। श्री विनयतोष मिश्रा, उप-महानिरीक्षक
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। संचालन त्रिलोकी नाथ
टण्डन एवं श्रीमती कुंजला नारायण ने किया। स्वागत भाषण अनिल त्रिपाठी (अध्यक्ष) ने
दिया।
ग्वालियर, मध्य भारत उत्तर : ‘उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक चरम लक्ष्य प्राप्त न
हो जाए’ विवेकानन्द जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए यह बात
डॉ॰ दिवाकर विद्यालंकार
ने आयोजित वक्तृत्व स्पर्ध में विशिष्ट अतिथि के रूप में कही। मुख्य अतिथि नगर निगम
कमिश्नर वेद प्रकाश ने युवाओं को विवेकानन्द को प्रेरणा स्रोत बनने की बात कही।
वक्तृत्व स्पर्धा में महारानी लक्ष्मीबाई
कॉलेज, भगवत सहाय डिग्री
कॉलेज, माधवराव
सिंधिया विज्ञान महाविद्यालय और महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट आदि संस्थाओं के 12
युवाओं ने भाग लिया। अध्यक्ष आर॰के॰ चोपड़ा, महासचिव सुभाष चन्द गुप्ता और संयोजक
अश्वनी माहेश्वरी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
शिवाजी, ग्वालियर : स्वामी जी के जीवन और आदर्शों पर आधारित निबंध्
प्रतियोगिता
15.12.2012 को विद्यालय स्तर पर आयोजित की गई।
धार,
मध्य भारत पश्चिम : स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के शुभ अवसर पर मूक-बधिर विद्यालय पर
चित्रकला प्रतियोगिता की गई, जिसमें 78 बच्चों ने भाग लिया। 19.01.2013 को एक
शोभायात्रा का आयोजन विवेकानन्द केन्द्र के साथ मिलकर व्याख्यान माला का आयोजन किया
गया। मुख्य वक्ता दैनिक स्वदेश के श्री लोकेश पाराशर थे। शाजापुर में हुए प्रान्तीय
सम्मेलन में शाखा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नेत्रशिविर के श्रेष्ठ
प्रदर्शन का पुरस्कार दिया गया।
किदवई नगर, कानपुर, ब्रह्मावर्त : 12 जनवरी 2013 को स्वामी जी की 150वीं जयन्ती पर
एक शोभा यात्रा संत पथिक विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गयी। जिसमें विद्यालय के
बच्चों/अध्यापिकाओं और प्रान्तीय व शाखा स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। स्वामी
जी के जीवन पर एक गोष्ठी भी आयोजित की गयी जिसमें विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने
स्वामी विवेकानन्द के जीवन चरित्र एवं उनके आदर्शों पर अपने विचार प्रकट किये। श्री
प्रमोद दादू ने ‘स्वामी जी का जीवन बच्चों के लिए कितना उपयोगी है’ पर प्रकाश डाला।
13 जनवरी को एक विचार गोष्ठी का आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। गोष्ठी की
संयोजिका डॉ॰ आशा त्रिपाठी पूर्व प्राचार्या महिला महाविद्यालय थीं। कार्यक्रम को
रोचक बनाने के लिये श्री प्रमोद दादू द्वारा स्वामी जी के जीवन पर आधारित प्रश्नों
पर श्रोताओं के बीच एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसमें उत्तर देने वालों को
पुरस्कृत किया गया।
गोविन्द, कानपुर : विवेकानन्द उत्तरशताब्दी एवं लोहड़ी पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया।
राहगीरों तथा रिक्शाचालकों के लिये चाय तथा ब्रेड वितरण कार्यक्रम किया गया। शाखा
अध्यक्ष श्रीमती रमा खन्ना, सचिव श्रीमती मीनाक्षी दुआ, कमल गुप्ता, सुरेन्द्र
बाजपेयी आदि सदस्य उपस्थित थे। केन्द्रीय पदाधिकारियों में महेश चन्द्र, प्रमोद दादू,
सुरेन्द्र खन्ना उपस्थित थे तथा प्रान्त की ओर से अध्यक्ष हरीक्ष बजाज महासचिव
एम॰एल॰ अग्रवाल उपस्थित थे।
गंगा
मीरजापुर, काशी प्रदेश : शाखा के तत्वावधान में स्वामी जी की उत्तरशताब्दी एवं परिषद्
का स्वर्ण जयन्ती वर्ष समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
के प्रान्तीय प्रचारक श्री अभय रहे। अपने अभिभाषण में अभय जी ने स्वामी जी के जीवन
पर सजीव वृत्त खींचा। वक्ता के रूप में मनोज मैनी, प्रान्तीय सचिव रमेश चन्द्र
मालवीय ने परिषद् की ध्येय लक्ष्य एवं परिकल्पना पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
महिला संयोजिका श्रीमती दिव्या गुप्ता ने भारत को जानो प्रतियोगिता की विस्तृत
रूपरेखा प्रस्तुत की। अन्त
में डॉ॰ जे॰के॰ जायस्वाल ने सभी आगन्तुकों को धन्यवाद
दिया। संचालन श्री अनुराग त्रिपाठी ने किया।
अवध
प्रदेश : शाखाओं तथा प्रान्त द्वारा स्वामी जी का 150वां जन्म दिवस समारोह 12-13
जनवरी 2013 को मनाया गया। पुलिस लाइन से रामकृष्ण मठ तक शोभा यात्रा निकाली गयी।
विश्वसंवाद केन्द्र में एक गोष्ठी का आयोजन श्री शिवशरण अस्थाना, राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रो॰ भूमित्र दवे कुलपति मुख्य अतिथि थे।
रायबरेली द्वारा कवि गोष्ठी का आयोजन किया गयां गोरखपुर शाखा द्वारा 2 चिकित्सा
शिविर लगाये गये। बहराइच शाखा द्वारा निर्धनों को 351 कम्बल वितरित किये गये। रसिया
शाखा द्वारा थाने से विद्यापीठ
चौराहे पर स्वामी जी के चित्र पर फूलमाला पुष्प
अर्पण के साथ ही उनके संदेशों का प्रचार, जन सम्पर्क किया गया तथा सरस्वती विद्या
मन्दिर स्कूल में नेत्र परीक्षण, दन्त परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। लखनऊ
की मानसरोवर शाखा द्वारा दीनबन्धु राजनारायण चिकित्सा शिविर में 45 मरीजों को फल
वितरित किये गये। लखनऊ की समर्पण शाखा द्वारा जानकीपुरम के एक अस्पताल तथा एक स्कूल
में फल वितरण कार्यक्रम किया गया। परमहंस शाखा द्वारा 8 विद्यालयों में स्वामी जी
के चित्र लगाये गये व उनका साहित्य बांटा गया।
‘ग्रेटर’ सहारनपुर, हस्तिनापुर : 12 जनवरी 2013 को स्वामी जी की उत्तरशताब्दी जयन्ती
के अवसर पर एक विशाल रैली निकाली गयी। रैली में नगर के प्रमुख समाजसेवी, नागरिक,
नगर विधायक राघव लखनपाल, नगरपालिका चेयरमैन व परिषद् के प्रान्तीय व जिला
दायित्वधारियों द्वारा भाग लिया गया। रैली में स्वामी जी के जीवन से
सम्बंधित 11 झाँकियों के साथ प्रत्येक सदस्यों के हाथ में स्वामी के वाक्यों
की पट्टी थी।
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर : 12 जनवरी 2013 को स्वामी विवेकानन्द जयन्ती बडे़ हर्षोल्लास के
साथ मनाई गई। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मन्दिर चाँदनी वाला प्रांगण में मनाया गया।
माँ शाकुम्भरी जयन्ती महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मन्दिर को फलों एवं फूलों
से सजाया गया।
संस्कार सिकन्द्राबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश : स्वामी जी का 150वां जन्मदिन
उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। स्थानीय
प्रकल्प के तहत स्वामी जी सम्बन्धित पुस्तकालय एवमं वाचनालय का शुभारम्भ भी किया गया।
शाखा अध्यक्ष हरसरण शर्मा, उपाध्यक्ष दीनदयाल गोयल, प्रो॰ विजय सिंह, सचिव
डॉ॰ आर॰के॰ गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिव प्रकाश, महिला संयोजिका माधुरी गर्ग सहित 50 सदस्यों
ने माल्यार्पण किया।
उत्तराखण्ड पश्चिम : प्रान्त द्वारा एम॰डी॰डी॰ए॰ द्वारा बने पार्क में स्वामी जी की
मूर्ति स्थापना व पार्क का नाम स्वामी विवेकानन्द वाटिका रखा गया। साथ ही 150वीं
जयन्ती पर प्रान्त की विभिन्न शाखाओं के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाया गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री एस॰के॰ वधवा जी रहे। श्री ओहरी ने नीति प्रकाशन तथा
प्रा॰ संगठन मंत्री विमल नौटियाल ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर संरक्षक श्री हरबंस
कपूर द्वारा निर्धनों को कम्बल भी वितरित किये गये। संयोजक श्रीमती सविता कपूर रहीं।
प्रान्तीय महासचिव श्री मधुसूदन अग्रवाल ने सभी शाखाओं का धन्यवाद किया तथा
राष्ट्रीय महामंत्री का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।
Pallavpuram, Hastinapur
: Celebrated
Swami Vivekanand jayanti by organising family get-together. Members presented
bhajan, kavita, speech etc. Members from Prant were also present.
Satyam, Varanasi, Kashi
Pradesh : On the
birth anniversary of Swami ji (12.01.2012) members assembled at Vivekanand Park
Nadesar and paid their shradha suman. Prant also organised a rally from
Sampurnanand University to Vivekanand Park and held a grand programme in which
chief guest was Shri Arun Kumar (Akhil Bhartiya Sah Sampark Pramukh RSS) and
guest of honour was Shri Varisthanand from Shri Ram Krishna Mission. Print and
electronic media also covered the proceedings.
Ganga Mirzapur : Celebrated Swami ji's 150th
anniversary and 50
years of BVP by organising a rally on 12 December with the help of
सार्ध सदी समारोह समिति.
500 students of various
schools participated.
Chandigarh
South-I, Punjab East :
Organized a Sankalp Diwas on December 25, 2012 in connection with 150th birth
anniversary of Swami ji. Shri K.L. Chauhan, Secretary (Audit) Zone-I conducted
the programme and Prof. Jai Parkash (Retd.) Punjab University delivered a talk
on the life of Swami Vivekanand.
Patiala (Bhagat Singh) :
On the occasion of 150th
birth anniversary of
Swami ji & Yuva Diwas organised a seminar on the life and teachings of Swami ji.
A lecture was delivered by Sh. Bharti an educationist. The students were also
given booklets 'Narendernath se Vivekanand'. A quiz was conducted and
prizes given to the winners.
Nangal, Ropar :
Branch celebrated
Swami Vivekanand jayanti year on 31.01.2013 at Govt. Shivalik College Nangal. 3
students were honoured for their contribution on Vivekanand. Prizes were given
to students who participated in quiz. Books on Swami ji were also given to
lecturers and students.
Samana :
Branch celebrated Swami Vivekanand brithday on 12 January 2013. On this occasion
sweets, fruit and clothes were distributed among the poor children. State
Convener Vijay Dawar, President Krishan Goel, Secretary Rajinder Parshad, and
many other members were also present.
Hajipur, Punjab North :
The function was held in Govt. Girls High School Hajipur. Four students took
part in the debate on Swami ji. Prof. Harsh Mehta & Radhey Sham were the guest
speakers. Distt. President Hoshiarpur Comdr. Sansar Chand Sharma was the special
invitee.
Bijainagar (Ajmer),
Rajasthan Central :
Swamiji's b'day was
celebrated at Pragya College with Dr. Mahesh Chandra Sharma Ex-State President
of BJP & Ex-Rajyasabha member as chief guest. Balraj Acharya National Convenor
and Mukun Singh Rathore Prantiya Mahasachiv were hon'ble guests.
Branch organised a Vishal
Ayurvedic, Surgical camp for piles, fistula at Mahaveer Bhawan. 174 registration
& 110 operations were done by Dr. Ramashankar Pachhori. S.S. Jain President
Mangalam Cement; Rajeev Jain (CEO) RSWM (Mayur Mill) Sh. Kishan Gopal Kogta Ex
MLA, Masudadharmi Chand Khtore (Chairman Bijainagar) and others attended the
camp.
Kotputli, Rajasthan
North East :
On the occasion of 150th birth anniversary of Swamiji branch
organised a blood donation camp and collected 126 units of blood. Mukesh Goyal
Zila Adhyaksh (Jaipur), Dr. Vasudev Gupta, and others volunteered their
services. Fruits, juices & refreshment was distributed among donors.
Odisha : Prant organized
the celebration on 12th
January among school
children. Prof. D.D. Mishra, Shri S.N. Panda and the senior members of all three
city branches alongwith Prant President & General Secretary were present in the
school. Morning Surya Namaskar was done in Vani Vihar High School. School
children went for a Prabhat Phery (Procession) on the city roads. A
lecture was delivered by Prof. D.D. Mishra and Shri S.N. Panda alongwith member
Shri K.M. Acharya and Prant President G.P. Mishra who advised children to follow
the certain principles and idealism of Swami ji like Love for mother land and
mother tongue and the Sanatan Dharma. To achieve the success in life you have to
have concentration and strong determination for the work. To fix the target and
aim of life from a tender age one should be firm in thinking and mind. Advised
to pay proper respect to parents and teachers throughout the life and love for
the country and own culture. The Head Master of the school Dr. Laxmidhar Behera
was very enthusiastic, energetic and eager to co-operate in all the programmes
of the Parishad.
Agartala East & West,
Tripura : branches celebrated 150th
birth anniversary of
the Swami ji on 12th
January 2013 jointly with Tripureshwar Shishu
Mandir taking out a colourful procession, decorated Van with flags, festoon,
pictures and the prominent messages of the great warrior to the nation of
Bharat. Small children wore different types of dresses like the Bharat Mata,
dress of Vivekanand along with members of BVP, renowned educationists and social
workers. In the evening a cultural programme was held at the residence of Smt.
Jabadhar, Zonal Secretary at 'Bishranti' Joynagar. Shri Dhirendra Kalai State
President presided. Melodious songs related to Swami ji were sung by Smt. Chitra
Sarkar & Smt. Suchitra Bhattacharyya.
Karimganj, Assam
: In the first week of
January 2013 the Parishad hung the photos of Swami ji with his assertions at
different places of the town. On 12th
January 2013 a
prabhat Pheri with a tableau of Swami ji was taken out singing patriotic and
devotional songs. The statue of Swami ji at Bridge road was garlanded by office
bearers. In the evening, a cultural programme was organized at Karimganj College
inaugurated by Swami Bhakti Pravanand ji of Ramakrishna Math & Mission,
Karimganj. He also spoke on the life of Swami ji and its relevance in the
current age. Reputed artists of this town participated in the programme.
Manukota, A.P.West
: Branch members
along with R.S.S., A.B.V.P. Rotary Club of Mahabubabad and Padma Shali Yuva Sena
organised a rally of about 100 vehicles with saffron flags. Smt. A. Rama Devi,
Sub Divisional Police Officer garlanded Swami ji photo and Dharma Jagaran
Pravachak Shri Jaganmohan lit the Jyoti. Smt. Rama Devi said youth has to leave
the fear, then only we can reach the goal and we have to take the ideas of Swami
ji into the public. Many elite of the town were present in the meeting.
Bangalore, Karnataka
South : The
function of Swami Vivekanand's 150th birthday started with the assembly of all
Vikas Bandhus led by Justice Vishnu Sadashiva Kokje at Ramakrishna Mutt
Bangalore on 6th
January 2013 wherein
in the august presence of Sri Sri Harshananda Maharaj ji, pooja and arthi were
performed. A grand rally of school children of all age groups, scouts and guides
and Vikas Bandhus, all holding placards, banners of BVP displaying Swami
Vivekananda's images was taken out from Freedom Park. It culminated in the
Centenary Hall of Gubbi Totadappa, the venue of the function. The rally was led
by Justice Kokje, Shri C.N.N. Raju, Shri K.S. Revanna, Shri Durgadas Bhandarkar,
Shri B.V. Rao and others well organized by General Secretaries of Karnataka
North and South respectively. The function was presided over by Justice Dr. M.
Rama Jois MP. Shri Jagadish M. Malagi General Secretary, Karnataka North
welcomed the gathering. Shri P.R. Ananda Rao, veteran member and one of the
founders of BVP Karnataka joined the function and was honoured. In his inspiring
and benedictory address, Sri Sri Swami ji dwelt mainly on the dynamic aspects of
Swami Vivekanand's personality and called upon the youth not to remain passive
in the face of unprovoked atrocities and strive for the all round welfare of the
community. Smt. Sujatha Revanna Siddappa's compering was the hall mark of the
function. Shri N. Shankaralinga Swami, General Secretary Prant proposed a vote
of thanks.
West
Bengal : Members of BVP participated in a procession to celebrate 150th
birth day of Swami Vivekanand on 12th
January 2013 along with Vivekananda Siksha
Chakra & about 50 schools. There were over 4000 participants. Pocket calendars
for 2013 with photo of Swami ji and Vande Mataram posters were distributed.
(Niti: Mar., 2013)
|